&format=webp&quality=medium)
Bank Stocks to Buy: बैंक निफ्टी और बैंकिंग स्टॉक में तेजी के बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म सिस्टेमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने पीएसयू बैंक, बैंक ऑफ इंडिया पर अपनी खरीदें रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक के शेयर में 22 फीसदी के संभावित तेजी आ सकती है. सिस्टेमैटिक्स ने यह भरोसा बैंक के मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर होती एसेट क्वालिटी और पॉजीटिव फ्यूचर आउटलुक के आधार पर दिया गया है. बैंक ऑफ इंडिया का 52 वीक हाई 130.45, 52 वीक लो 90.05 रुपए है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 8.37% और सालभर में 24.77% रिटर्न दिया है.
Systematix ने बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पर 150 रुपए का टारगेट सेट किया है. रिपोर्ट तैयार करने तक शेयर का भाव 123 रुपए था. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में बैंक का शेयर 5.52% की तेजी के साथ 129.90 रुपए पर बंद हुआ.
BVPS के 0.8 गुना वैल्यूएशन
P/E रेशियो का 6.1 गुना
अनुमानित P/BV 0.7 गुना
मौजूदा और अनुमानित वैल्यूएशन अनुपात
₹123 के CMP पर
| अनुपात | FY26E | FY27E | FY28E |
| P/E (गुना) | 6.1x | 5.2x | 4.2x |
| P/BV (गुना) | 0.7x | 0.7x | 0.6x |
| P/ABV (गुना) | 0.8x | 0.7x | 0.6x |
बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर को खत्म हुई वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 13.4%, सालाना आधार पर 7.6 फीसदी बढ़ा है.
एडवांसेज में 15.9% की बढ़ोतरी
एसेट क्वालिटी में सुधार, ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट
मैनेजमेंट को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में ज्यादातर टर्म डिपॉजिट की री-प्राइसिंग होगी, जिससे NIM स्थिर हो जाएगा और चौथी तिमाही से इसमें सुधार आना शुरू हो सकता है. वित्त वर्ष 2026 के लिए NIM 2.5% से 2.6% के बीच रहने का अनुमान है. बैंक को उम्मीद ह कि पूरे साल के लिए क्रेडिट कॉस्ट घटकर लगभग 0.60 फीसदी रह गया है. रिकवरी का टारगेट लगभग 100 अरब रुपए रखा गया है. नियमों के शुरुआती आंकलन के मुताबिक, बैंक के CRAR पर लगभग 1 फीसदी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
सवाल: सिस्टेमैटिक्स ने बैंक ऑफ इंडिया पर क्या रेटिंग दी है?
जवाब: सिस्टेमैटिक्स ने बैंक ऑफ इंडिया पर 'BUY' (खरीदें) रेटिंग दी है.
सवाल: टारगेट प्राइस क्या है और कितना अपसाइड है?
जवाब: टारगेट प्राइस ₹150 है, जो मौजूदा ₹123 के भाव से लगभग 22% का अपसाइड दिखाता है.
सवाल: रेटिंग का मुख्य कारण क्या है?
जवाब: मजबूत लोन ग्रोथ, एसेट क्वालिटी में तेज सुधार और प्रबंधन का सकारात्मक आउटलुक मुख्य कारण हैं.
सवाल: बैंक की दूसरी तिमाही का प्रदर्शन कैसा रहा?
जवाब: दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ा, लोन ग्रोथ मजबूत रही और NPA में कमी आई, लेकिन NIM पर दबाव देखा गया.
सवाल: भविष्य के लिए बैंक का क्या अनुमान है?
जवाब: बैंक को NIM में सुधार, कम क्रेडिट कॉस्ट, मजबूत रिकवरी और 12-13% लोन ग्रोथ की उम्मीद है.
