6 महीने में 31% की छलांग, और 22% के लिए खरीदें ये स्मॉलकैप Bank Share

Bank Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने Ujjivan SFB पर खरीदारी की सलाह दी. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में MFI ग्रोथ में तेजी आएगी.
6 महीने में 31% की छलांग, और 22% के लिए खरीदें ये स्मॉलकैप Bank Share

Bank Stocks to Buy: बैंकिंग सेक्‍टर का स्‍मॉलकैप स्टॉक उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने Q1 तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. जून तिमाही का रिजल्ट कमजोर रहा है. नतीजे के बाद बैंकिंग शेयर में 5.19 फीसदी की गिरावट आई. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने Ujjivan SFB पर खरीदारी की सलाह दी.

Ujjivan SFB Share Price Target

एक्सिस डायरेक्ट ने बैंकिंग शेयर Ujjivan SFB पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है. Q1 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस रिवाइज किया है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 53 रुपये दिया है. 25 जुलाई 2025 को शेयर का भाव ₹43.31 पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्‍टॉक 22 फीसदी से ज्यादा उछाल दिखा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 'करोड़पति' बनाने वाली है ये खेती! बरसात में शुरू करें बागवानी, सरकार भी देगी 50 हजार रुपये

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बाजार के हालिया करेक्‍शन में यह शेयर अच्‍छा खासा करेक्‍ट हुआ है. एक हफ्ते में यह 11.34% टूट चुका है, जबकि बीते एक महीने में इसमें 12% से ज्यादा की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 6 महीने में यह 31 फीसदी और इस साल अब तक 26% से ज्यादा बढ़ा है.

DurationPrice Gain/Loss (Absolute Chg)Price Gain/Loss (Change %)Sensex (Change %)BSE Financial Services (Change %)
1 Week-5.54-11.34%-0.36%0.08%
2 Weeks-4.25-8.94%-1.26%-0.50%
1 Month-6.03-12.22%-1.56%-0.42%
3 Months-0.69-1.57%2.84%4.69%
6 Months10.2731.08%6.92%17.65%
YTD9.0126.27%3.76%10.76%
1 Year-0.61-1.39%1.78%12.62%
2 Years-0.70-1.59%22.77%29.92%
3 Years25.91148.91%46.08%62.22%
5 Years7.9622.52%113.65%141.97%
10 Years----189.78%207.25%

कैसा रहा बैंक का Q1 रिजल्ट?

  • चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1FY26) में Ujjivan Small Finance Bank का मुनाफा 65.8% घटकर 103 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 301 करोड़ रुपये था.
  • नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 941 करोड़ रुपये से गिरकर 856 करोड़ रुपये रह गई है, जो पिछले साल की तुलना में 9.1% कम है.
  • इस दौरान बैंक का ग्रॉस NPA 2.18% से बढ़कर 2.52% हो गया है, जबकि नेट NPA 0.49% से बढ़कर 0.70% पर पहुंच गया है.

रिजल्ट रिव्यू

(₹ करोड़ में)Q1FY26Q1FY25% YoYQ4FY25% QoQ
Net Interest Income856942–9.1%864–1.0%
Non-Interest Income24919726.3%270–7.7%
Operating Expenses74462918.4%774–3.8%
Staff Cost41234021.0%420–1.9%
Pre-Provision Profits360510–29.3%3600.2%
Provisions & Contingencies225110104.8%265–15.0%
PBT (Profit Before Tax)136400–66.1%9542.3%
Provision for Tax3299–67.2%12172.3%
PAT (Profit After Tax)103302–65.8%8323.8%

Ujjivan SFB: क्‍या है ब्रोकरेज की राय

एक्सिस डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, MFI सेगमेंट में एसेट क्वालिटी की चुनौतियां चरम पर पहुंच गई हैं और आगे चलकर इनमें सुधार की उम्मीद है. क्रेडिट कॉस्ट दूसरी छमाही में कम होने से पहले एक और तिमाही तक ऊंची बनी रहने की संभावना है. हालांकि, सिक्योर्ड बिजनेस में ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में MFI ग्रोथ में तेजी आएगी क्योंकि चुनौतियां कम होंगी और मांग में सुधार होगा.

बैंक ने वित्त वर्ष 26 में विकास की गति में सुधार का अनुमान लगाया है, क्योंकि उसका लक्ष्य 20% की एडवांस ग्रोथ दर्ज करना है. क्रेडिट ग्रोथ मुख्य रूप से सिक्योर्ड एसेट्स द्वारा संचालित होगी, जिनके वित्त वर्ष 26 में 35% की दर से बढ़ने की उम्मीद है. बैंक का इरादा पहली तिमाही में CASA रेश्यो को 24% से बढ़ाकर 27% करने का है. वर्ष के दौरान LDR को 88% पर बनाए रखने की संभावना है.

Ujjivan SFB- FAQs

Q1. Ujjivan SFB क्या है और इसकी स्थापना कब हुई?
Ans: Ujjivan Small Finance Bank एक भारतीय स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जिसकी स्थापना 1 फरवरी 2017 को हुई थी.

Q2. बैंक ने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन कब किया?
Ans: बैंक ने फरवरी 2025 में RBI को 'On‑Tap' मार्ग के तहत यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए औपचारिक आवेदन किया है. Ujjivan SFB AU SFB के बाद दूसरी SFB है जिसने यह कदम उठाया है.

Q3. Ujjivan SFB के प्रमुख उत्पाद और सेवाएं कौन-सी हैं?
Ans: Ujjivan SFB प्रमुख सेवाएं प्रदान करता है-
सेविंग्स/करें अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रेकरिंग डिपॉजिट (RD)
ऑटो लोन, MSE लोन, होम लोन (Home Loan), माइक्र लोन, MSME लोन आदि
इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फोन बैंकिंग, बायोमेट्रिक ATM सुविधा सहित डिजिटल चैनल्स

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6