मिला बड़ा टारगेट, मर्जर की चर्चा के बीच खरीदें यह सरकारी बैंक स्टॉक

सितंबर तिमाही में हेल्दी प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज Bank of Maharashtra के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है. इसके अलावा मीडिया में इस बैंक के मर्जर की भी खबर है. जानिए नया टारगेट प्राइस क्या है और ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश क्यों है.
मिला बड़ा टारगेट, मर्जर की चर्चा के बीच खरीदें यह सरकारी बैंक स्टॉक

Bank of Maharashtra Share Price Target 2025.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया. नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश है और बड़े टारगेट के साथ खरीद की सलाह दी गई है. इसके अलावा एकबार फिर से छोटे सरकारी बैंकों के बड़े बैंकों में मर्जर की खबर है. इस मर्जर वाली लिस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का भी नाम सामने आ रहा है. फिलहाल यह शेयर 60 रुपए (Bank of Maharashtra Share Price) पर कारोबार कर रहा है. आइए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.

Q2 में Bank of Maharashtra का ओवरऑल बिजनेस 14.20% ग्रोथ के साथ 563909 करोड़ रुपए रहा. टोटल डिपॉजिट्स 12.13% ग्रोथ के साथ 309791 करोड़ रुपए रहा जबकि टोटल एडवांस यानी लोन 16.83% ग्रोथ के साथ 254118 करोड़ रुपए रहा. टर्म डिपॉजिट का ग्रोथ 9.77% और करेंट डिपॉजिट्स का ग्रोथ 13.03% रहा. क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो 82.03% रहा. ग्रॉस एनपीए 1.84% से घटकर 1.72% और नेट एनपीए 0.20% से घटकर 0.18% पर आ गया है. प्रोविजन कवरेज रेशियो 98.34% है. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.13% रहा जिसमें टायर-1 बॉन्ड 14.96% है.

प्रॉफिट
सालाना आधार पर मुनाफा 23.09% उछाल के साथ 1633 करोड़ रुपए रहा.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट
सालाना आधार पर 16.91% उछाल के साथ 2574 करोड़ रुपए रहा.

नेट इंटरेस्ट इनकम
सालाना आधार पर 15.71% उछाल के साथ 3248 करोड़ रुपए रही.

मार्जिन्स, ROA, ROE
सितंबर तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.85%, रिटर्न ऑन असेट्स 1.74% से बढ़कर 1.82% और रिटर्न ऑन इक्विटी 22.58% रहा.

Bank of Maharashtra का नया टारगेट

Q2 रिजल्ट के बाद वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इस बैंक स्टॉक में BUY की रेटिंग दी है और 80 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. यह शेयर इस समय 60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. साल 2024 में इस शेयर ने 73.5 रुपए का हाई बनाया था और वहां गिरावट आने के बाद अप्रैल 2025 में यह 42 रुपए तक फिसला था. पिछले 5-6 महीनों में निचले स्तर से 40% से अधिक रिकवरी आ चुकी है.

ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

ब्रोकरेज ने कहा कि प्रॉफिटैबिलिटी में लगातार सुधार देखा जा रहा है. प्रॉफिट में 23% और नेट इंटरेस्ट इनकम में 16% का ग्रोथ दर्ज किया गया. मार्जिन मैनेजमेंट भी हेल्दी है. बैंक ने एफिशिएंसी दिखाया है और इसके रिटर्न ऑन असेट्स में भी सुधार आया है. असेट क्वॉलिटी में भी सुधार आया है जिसमें कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो मजबूत है और प्रोविजन कवरेज रेशियो 98% के पार है. क्रेडिट कॉस्ट घटकर 0.92% पर आ गया है.

ग्रोथ के लिए फ्यूचर गाइडेंस

  • मैनेजमेंट ने अपकमिंग क्वॉर्टर के लिए 3.75% नेट इंटरेस्ट मार्जिन का लक्ष्य रखा है.
  • क्रेडिट कॉस्ट को 1% के नीचे रखने का लक्ष्य है. साथ में स्लिपेज रेशियो को भी 1% के नीचे रखा जाएगा.
  • CASA रेशियो 50% से ऊपर रखने का लक्ष्य है जो सितंबर तिमाही में 50.35% रहा.
  • अगले 12 महीनों में GIFT IBU का लोन बुक 1 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है.
  • अगले 18 महीनों में 321 नए ब्रांच खोलने की योजना है. सितंबर 2025 के आधार पर यह 2665 है.
  • 7500 करोड़ रुपए के फंड रेजिंग का प्लान है क्योंकि रेग्युलेटरी कम्प्लॉयंस है. फिलहाल सरकार की हिस्सेदारी 79.60% है जो लिमिट से ज्यादा है.

करीब 10 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा

बता दें कि कम प्राइस होने के कारण इस शेयर में रीटेल की अच्छी हिस्सेदारी है. सितंबर 2025 के आधार पर सरकार की हिस्सेदारी 79.60% है जबकि पब्लिक शेयर होल्डिंग 20.40% है. 23 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 1.17% ओनरशिप है. DII/FII की हिस्सेदारी 10.06%/2.35% है. 956307 रीटेल निवेशकों के पास बैंक की 4.94% हिस्सेदारी है. बता दें कि सरकार इस बैंक के मर्जर की भी तैयारी कर रही है जिसको लेकर मीडिया में चर्चा है.

इस आर्टिकल को लेकर महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र के Q2FY26 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने क्या लक्ष्य दिया है?
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए 80 रुपए का टारगेट दिया है और खरीद की सलाह दी है.

Q2.सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का प्रॉफिट ग्रोथ कितना रहा?
प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.09% बढ़कर 1633 करोड़ रुपए रहा.

Q3.बैंक की असेट क्वॉलिटी और प्रोविजन कवरेज रेशियो कितना है?
ग्रॉस एनपीए 1.72%, नेट एनपीए 0.18% और प्रोविजन कवरेज रेशियो 98.34% है.

Q4.बैंक का फंड रेजिंग प्लान क्या है?
बैंक का 7500 करोड़ रुपए फंड रेजिंग का प्लान है.

Q5.बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार, पब्लिक और DII/FII की हिस्सेदारी कितनी है?
सरकार की हिस्सेदारी 79.60% और पब्लिक की 20.40% है जिसमें DII/FII की हिस्सेदारी 10.06%/2.35% है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6