नतीजों के बाद 11% से ज्यादा चढ़ा Bandhan Bank का शेयर, अब भी है खरीदारी का मौका? क्या है ब्रोकरेज कॉल?

Bandhan Bank के दमदार Q4FY26 नतीजों के बाद शेयर में 11% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. Jefferies और CLSA जैसे ब्रोकरेज बुलिश हैं, जबकि JP Morgan, UBS और Macquarie ने सतर्क रुख रखा है. क्या आगे भी इस शेयर में कमाई की उम्मीद है, जानें ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं.
नतीजों के बाद 11% से ज्यादा चढ़ा Bandhan Bank का शेयर, अब भी है खरीदारी का मौका? क्या है ब्रोकरेज कॉल?

Bandhan Bank के शेयर में क्या अभी भी तेजी आने की उम्मीद है? (प्रतीकात्मक तस्वीर - AI)

Bandhan Bank: बाजार में तिमाही नतीजे पेश करने का सीजन चल रहा है. इसी सिलसिले में बैंकिंग सेक्टर से बंधन बैंक ने भी चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए. बैंक ने दमदार रिजल्ट्स पेश किए और इसका नतीजा ये रहा है कि आज यानी बुधवार को इस स्टॉक में जमकर तेजी देखने को मिली. बुधवार को बाजार बंद होने का स्टॉक का भाव 198.30 है, जो 11.22% की तेजी के बाद है. यानी कि निवेशकों को बैंक के नतीजों ने काफी खुश किया है और इस शेयर में जमकर खरीदारी हुई.

नतीजों के बाद ही शेयर में एक ही दिन में काफी तेजी आ गई लेकिन क्या अभी भी इस शेयर में खरीदारी या एंट्री का मौका है? इस सवाल का जवाब है हां. अभी भी इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है. ऐसा हम नहीं बल्कि ब्रोकरेज कंपनियां कह रही हैं. नतीजे पेश करने के बाद इस शेयर पर एक नहीं बल्कि 5 ब्रोकरेज कंपनियों की रिपोर्ट आई है. अभी भी शेयर में हाई का पोटेंशियल दिख रहा है.

कितनी ब्रोकरेज बुलिश

  1. Jefferies - Buy
  2. JP Morgan - Neutral
  3. UBS - Neutral
  4. CLSA - Accumulate
  5. Macquarie - Underperform

किस ब्रोकरेज ने दिया क्या टारगेट?

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइस (रुपए में)
जेफरीजखरीदारी215
जेपी मॉर्गनन्यूट्रल157
यूबीएसन्यूट्रल200
सीएलएसएएक्यूमुलेट220
मैक्वायिरीअंडरपरफॉर्म130

Jefferies ने क्या कहा?

  • मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा ₹5 अरब (लगभग ₹500 करोड़) रहा, जो साल-दर-साल 68% बढ़ा और अनुमान से बेहतर रहा.
  • कम क्रेडिट कॉस्ट और ज्यादा फीस इनकम के चलते प्रदर्शन मजबूत रहा.
  • MFI (माइक्रोफाइनेंस) सेक्टर में स्थिरता और चुनाव वाले राज्यों के ट्रेंड से एसेट क्वालिटी को सपोर्ट मिल रहा है.
  • NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में विस्तार की गुंजाइश के साथ FY27-28 में कमाई में सुधार की उम्मीद है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

JP Morgan की भी आई रिपोर्ट

  • Q4FY26 में Bandhan Bank का कोर परफॉर्मेंस अनुमान से कमजोर रहा, लेकिन एसेट क्वालिटी (AQ) में सुधार से RoA बढ़ने में मदद मिली.
  • बैंक का स्ट्रैटेजिक बदलाव जारी है और FY27 के अंत तक RoA को 1.6-1.7% तक ले जाने का गाइडेंस पॉजिटिव है, जबकि Q4FY26 में यह 1.1% रहा.
  • हालांकि, ऐतिहासिक रूप से बैंक का ट्रेंड काफी वोलाटाइल रहा है, इसलिए स्थिरता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं.
  • मौजूदा मैक्रोइकॉनॉमिक दबावों को देखते हुए रिकवरी कितनी टिकाऊ रहेगी, इस पर और स्पष्टता का इंतजार है.
  • वैल्यूएशन के हिसाब से स्टॉक 1.03x FY27 P/BV पर ट्रेड कर रहा है, जो फिलहाल ज्यादा अपसाइड को सीमित करता है.
  • FY27 और FY28 के अनुमान में क्रमश: 17% और 2% की बढ़ोतरी की गई है.

UBS ने क्यों दी न्यूट्रल की राय?

  • Q4 में बैंक PAT अनुमान से बेहतर रहा, जिसकी मुख्य वजह कम क्रेडिट कॉस्ट रही, हालांकि बढ़े हुए ऑपरेटिंग खर्च (Opex) ने कुछ असर डाला.
  • MFI (माइक्रोफाइनेंस) बुक में करीब 7.5% QoQ की ग्रोथ देखने को मिली, वहीं CASA रेशियो में भी करीब 200 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ.
  • मैनेजमेंट का लक्ष्य FY27 के अंत तक RoA को 1.6% से 1.8% तक ले जाने का है.
  • मौजूदा वैल्यूएशन में एसेट क्वालिटी में सुधार का बड़ा हिस्सा पहले ही शामिल माना जा रहा है, इसलिए मौजूदा स्तर से अपसाइड सीमित दिखता है.
  • स्टॉक करीब 1x FY27E P/BV पर ट्रेड कर रहा है और साल की शुरुआत से अब तक लगभग 24% चढ़ चुका है.

CLSA क्यों है बुलिश

  • Bandhan Bank के लिए यह लगातार दूसरा अच्छा तिमाही प्रदर्शन रहा है, खासकर मिड-2024 के बाद के कमजोर दौर के बाद.
  • Q4FY26 में PAT अनुमान से 26% ज्यादा रहा, हालांकि बढ़े हुए ऑपरेटिंग खर्च (opex) ने कुछ असर डाला.
  • बैंक ने 6 तिमाहियों के बाद 1% ROA का स्तर हासिल किया है.
  • AUM ग्रोथ 13% YoY रही, जिसमें MFI सेगमेंट में सुधार का बड़ा योगदान रहा.
  • NIM में भी सुधार हुआ और यह 30 बेसिस पॉइंट बढ़कर 6.2% पहुंच गया.
  • सबसे अहम बात यह रही कि एसेट क्वालिटी में मजबूत सुधार देखने को मिला.
  • आगे के लिए मैनेजमेंट का लक्ष्य 14-15% लोन ग्रोथ का है, जिसमें लोन मिक्स काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है.

Macquarie ने क्यों घटाया टारगेट

  • Bandhan Bank का PAT अनुमान से बेहतर रहा, जिसकी मुख्य वजह कम क्रेडिट कॉस्ट रही.
  • स्लिपेज में कमी आई है और लोन ग्रोथ में भी तेजी देखने को मिली है.
  • उधारी लागत (borrowing cost) कम होने से NIM में विस्तार को सपोर्ट मिला है.
  • मैनेजमेंट का गाइडेंस अभी भी एंबिशियस है, जिसमें FY27 के अंत तक 14–15% लोन ग्रोथ और 1.6–1.8% RoA का लक्ष्य रखा गया है.
  • NIM में 10–20 बेसिस पॉइंट के विस्तार की उम्मीद है, जो डिपॉजिट रीप्राइसिंग, फीस इनकम में सुधार और कम PSLC लागत से सपोर्ट मिलेगा.
  • हालांकि Q4 प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन पूरे साल के कमजोर ट्रेंड को देखते हुए स्टॉक में बड़ी री-रेटिंग के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन जरूरी होगा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Bandhan Bank के शेयर में तेजी क्यों आई?

Bandhan Bank ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए, जिसमें मुनाफा बढ़ा और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ, जिससे शेयर में तेजी आई.

Q2 क्या अभी इस शेयर में निवेश किया जा सकता है?

कई ब्रोकरेज हाउस अभी भी इस शेयर में अपसाइड देख रहे हैं, लेकिन कुछ ने वैल्यूएशन को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

Q3 किन ब्रोकरेज ने Buy या पॉजिटिव रेटिंग दी है?

Jefferies ने Buy और CLSA ने Accumulate की रेटिंग दी है, जबकि अन्य ब्रोकरेज का रुख न्यूट्रल या सतर्क है.

Q4 बैंक के प्रदर्शन में क्या मुख्य पॉजिटिव रहा?

कम क्रेडिट कॉस्ट, बेहतर एसेट क्वालिटी, NIM में सुधार और MFI सेगमेंट में ग्रोथ मुख्य पॉजिटिव फैक्टर रहे.

Q5 आगे के लिए बैंक का गाइडेंस क्या है?

मैनेजमेंट ने FY27 तक 14–15% लोन ग्रोथ और 1.6–1.8% RoA का लक्ष्य रखा है.

Add Zee Business as a Preferred Source