Bajaj Housing Finance: इश्यू प्राइस के करीब आया भाव, क्या अब है खरीदने का टाइम?

Bajaj Housing Finance के आईपीओ को भारतीय शेयर बाजार के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी कुल 3.2 लाख करोड़ रुपए की बोली प्राप्त हुई थी. यह शेयर ऑल टाइम लो पर इश्यू प्राइस के करीब आ गया है. जानिए इस भाव पर निवेश करना चाहिए कि नहीं.
Bajaj Housing Finance: इश्यू प्राइस के करीब आया भाव, क्या अब है खरीदने का टाइम?

146 रुपए पर हुई थी लिस्टिंग और 188.5 रुपए का लाइफ हाई. (AI जेनरेटेड फोटो)

शेयर बाजार की दुनिया में कुछ कंपनियों की कहानी ऐसी होती है कि जो शुरुआत में सुनहरे सपने दिखाती है, बाद में यह कहानी फेल होती नजर आती है. Bajaj Housing Finance की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आज से करीब दो साल पहले जब इसका IPO आया था तब इसने इतिहास दर्ज किया था. अब यह शेयर अपने इश्यू प्राइस के भी नीचे आ गया है.

Bajaj Housing Finance का शेयर 30 मार्च को 73 रुपए के ठीक नीचे बंद हुआ और यह इस समय ऑल टाइम लो पर है. सितंबर 2024 में इसका आईपीओ आया था और इश्यू प्राइस 70 रुपए का था. इस आईपीओ को 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था और वैल्यु के लिहाज से करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए की बोली मिली थी. इस साल अब तक यह शेयर 24% टूट चुका है और किसी भी वक्त यह इश्यू प्राइस के नीचे जाने को तैयार है.

5 प्वाइंट्स में पूरी डीटेल

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Bajaj Housing Finance का शेयर 73 रुपए पर आया
  • सितंबर 2024 में 70 रुपए के भाव पर आया था इसका IPO
  • यह मेगा आईपीओ 6560 करोड़ रुपए का था
  • 67x सब्सक्रिप्शन और करीब 3.2 लाख करोड़ की बोली
  • 146 रुपए पर हुई थी लिस्टिंग और 188.5 का लाइफ हाई

146 रुपए पर हुई थी बंपर लिस्टिंग

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को ना सिर्फ ऐतिहासिक बोली मिली थी जबकि इसकी लिस्टिंग भी दमदार हुई थी. 70 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसकी लिस्टिंग NSE पर 146 रुपए पर हुई थी. इसके बाद शेयर ने जो रफ्तार पकड़ी उसमें इसने 188.5 रुपए का लाइफ हाई भी बनाया था. वहां से जो करेक्शन की शुरुआत हुई उसमें यह 60% से अधिक टूट चुका है.

अब क्या करें निवेशक?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर ऑल टाइम पर कारोबार कर रहा है. 2380415 रीटेल निवेशकों के पास यह शेयर है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी करीब 9% है. अब इनके मन में बस एक सवाल है कि आगे क्या करें?

3-4 तिमाही के लिए खरीदें?

HDFC सिक्योरिटीज ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर मे अगली 3-4 तिमाही के लिहाज से निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने इसे मजबूत फंडामेंटल के आधार पर निवेशकों के लिए चुना है.

Bajaj Housing Finance

किस भाव पर खरीदें?

ब्रोकरेज ने कहा कि 75-77 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदा जा सकता है. गिरावट आने पर 69-71 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेट किया जा सकता है. पहला टारगेट 85 रुपए और दूसरा टारगेट 90 रुपए का दिया गया है.

क्यों खरीदने की है सलाह?

  • FY26 में AUM यानी असेट ग्रोथ 22-23% रह सकता है
  • कॉस्ट ऑफ फंड्स 7.55%-7.60% के दायरे में स्टेबल रहने की उम्मीद
  • ग्रॉस एनपीए 0.27% और नेट एनपीए 0.11% है
  • अपने हाई से यह काफी करेक्ट हो चुका है जो वैल्युएशन कंफर्ट देता है

116% की दर से बढ़ा मुनाफा

  • FY18-FY25 के दौरान नेट प्रॉफिट 116% CAGR से बढ़ा है
  • AUM यानी असेट्स अंडर मैनेजमेंट 64% CAGR से बढ़ा है
  • नेट टोटल इनकम 80% CAGR से बढ़ा है

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का घटा है भरोसा

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
Promoters88.75%88.75%88.75%88.70%88.70%86.70%
FIIs1.68%1.11%1.12%1.04%0.91%0.94%
DIIs1.83%0.82%0.72%0.59%0.54%1.39%

शेयर होल्डिंग पैटर्न

शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो दिसंबर 2025 के आधार पर प्रमोटर के पास 86.70% और पब्लिक के पास 13.25% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में सवा दो फीसदी के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. FIIs के पास 0.94% और DIIs के पास 1.39% हिस्सेदारी है. लिस्टिंग के समय सितंबर 2024 में FIIs की हिस्सेदारी 1.68% और DIIs की हिस्सेदारी 1.83% है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 IPO कब और किस प्राइस पर आया था?

सितंबर 2024 में ₹66-70 के प्राइस बैंड पर IPO लॉन्च हुआ था.

Q2 IPO का साइज कितना था?

यह करीब ₹6,560 करोड़ का मेगा IPO था.

Q3 IPO को कितना रिस्पॉन्स मिला?

इश्यू करीब 63-67 गुना सब्सक्राइब हुआ और ₹3.2 लाख करोड़ की बोलियां मिली थी.

Q4 लिस्टिंग पर शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

शेयर ₹70 के मुकाबले ₹146 पर लिस्ट हुआ (100%+ प्रीमियम) था.

Q5 अब शेयर कहां है हाई और मौजूदा लेवल के मुकाबले?

लिस्टिंग के बाद ₹188.5 का हाई बनाया और अब करीब ₹73 तक फिसल चुका है (लगभग IPO प्राइस के पास).