लगातार 4 दिनों से दौड़ रहा है Bajaj Finance का शेयर, CLSA ने कहा- 52-वीक हाई से भी ऊपर जाएगा भाव

Bajaj Finance Share Price: कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय ₹5,58,592 करोड़ है. टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें तो स्टॉक 5-दिन, 20-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि 50-दिन और 100-दिन की मूविंग एवरेज से नीचे है.
लगातार 4 दिनों से दौड़ रहा है Bajaj Finance का शेयर, CLSA ने कहा- 52-वीक हाई से भी ऊपर जाएगा भाव

Bajaj Finance Share Price: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी का दौर लगातार जारी है. मंगलवार, 2 सितंबर 2025 को शेयर चौथे दिन भी हरे निशान में खुला और शुरुआती कारोबार में ही बढ़त बनाए रखी. BSE पर स्टॉक ने ₹897 पर ओपनिंग की, जो पिछले बंद भाव ₹889.05 से 0.89% ज्यादा रहा. कारोबार के दौरान शेयर ने ₹898.50 का ऊपरी स्तर छुआ और दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ₹897 पर ट्रेड करता देखा गया. NSE पर भी स्टॉक ₹895 पर खुला और मजबूती बनाए रखी.

टेक्निकल चार्ट पर मजबूत है शेयर

कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय ₹5,58,592 करोड़ है. टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें तो स्टॉक 5-दिन, 20-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि 50-दिन और 100-दिन की मूविंग एवरेज से नीचे है.

Add Zee Business as a Preferred Source

52-वीक हाई की बात करें तो यह ₹978.59 है, जिसे 9 जून 2025 को छुआ गया था. वहीं, 52-वीक लो ₹645.31 पर दर्ज हुआ था. लंबी अवधि में देखें तो बजाज फाइनेंस ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं- 10 साल में 1,685% और 5 साल में 144% का रिटर्न. पिछले एक साल में स्टॉक 20.71% चढ़ा है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 2.23% की गिरावट आई है.

CLSA की राय

ब्रोकरेज हाउस CLSA ने बजाज फाइनेंस पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹1150 दिया है, जो मौजूदा भाव ₹895 की तुलना में 28% की अपसाइड दिखाता है. CLSA के मुताबिक, कंपनी के मैनेजमेंट का फोकस AI-आधारित इनिशिएटिव्स पर है. FY26 में 100 नए AI यूज़ केस लागू किए जाएंगे, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी और क्रॉस-सेलिंग रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो कम होने की उम्मीद है.

इसके अलावा, रेपो रेट कटौती का असर कंपनी के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दिखने लगा है और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि चालू साल में इसमें 10 बेसिस पॉइंट की बढ़त होगी. एसएमई फाइनेंसिंग सेगमेंट में कंपनी ने एसेट क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए ग्रोथ को थोड़ा सीमित करने का कदम उठाया है.

बजाज फाइनेंस के शेयर लगातार मजबूती दिखा रहे हैं और ब्रोकरेज CLSA की बुलिश राय ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. ₹1150 का टारगेट प्राइस यह संकेत देता है कि आने वाले महीनों में स्टॉक में और तेजी की संभावना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6