100 शेयर के बन गए 1,000 शेयर, Bonus Issue और Stock Split के बाद तेजी में Bajaj Finance का शेयर

Bajaj Finance के शेयरों में उछाल देखने को मिला क्योंकि कंपनी ने 4:1 बोनस और ₹2 से ₹1 शेयर स्प्लिट लागू किया. 100 शेयर रखने वाले निवेशकों को अब मिलेंगे कुल 1000 शेयर.
100 शेयर के बन गए 1,000 शेयर, Bonus Issue और Stock Split के बाद तेजी में Bajaj Finance का शेयर

Bajaj Finance Share Price: सोमवार, 16 जून को Bajaj Finance के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली क्योंकि कंपनी के शेयर बोनस इश्यू और शेयर स्प्लिट के बाद नए भाव पर ट्रेड होते दिखाई दिए. शेयर खुलने के बाद 951 के भाव पर गया था, फिर वहां से नीचे आकर 932 के आसपास ट्रेड कर रहा था. भारत की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग कंपनियों में से एक Bajaj Finance ने यह बड़ा कॉर्पोरेट ऐलान मार्च तिमाही के नतीजों के साथ किया था. शुक्रवार को इसके Bonus Issue Stock Split की रिकॉर्ड डेट थी, यानी आज शेयरों का एडजस्टमेंट था.

निवेशकों को समझना चाहिए ये पूरा गणित

Bajaj Finance ने दो बड़े कदम उठाए हैं:

Add Zee Business as a Preferred Source

बोनस इश्यू 4:1 – यानी एक शेयर पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर
शेयर स्प्लिट ₹2 से ₹1 – यानी एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा गया

मान लीजिए आपके पास पहले 100 शेयर थे, तो नए फॉर्मेट में ये ऐसे बदलेंगे:

पहला स्टेप: शेयर स्प्लिट (1 शेयर ₹2 का → दो शेयर ₹1 के)
आपके 100 शेयर अब बन जाएंगे 200 शेयर

दूसरा स्टेप: बोनस इश्यू (4:1 बोनस)
हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर
200 शेयर × 4 = 800 बोनस शेयर

कुल शेयर = 200 (स्प्लिट के बाद) + 800 (बोनस) = 1000 शेयर

यानी 100 शेयर रखने वाले शेयरधारक को मिलेंगे 1000 शेयर.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6