क्या Bajaj Finance में आ सकती है 35% की गिरावट? रिजल्ट के बाद आज 5% टूटा स्टॉक

Bajaj Finance Share Price Target: कमजोर रिजल्ट के बाद देश के दिग्गज एनबीएफसी Bajaj Finance के शेयर में 5% की गिरावट देखी जा रही है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि फ्रेश टारगेट क्या है और निवेशकों को क्या करना चाहिए.
क्या Bajaj Finance में आ सकती है 35% की गिरावट? रिजल्ट के बाद आज 5% टूटा स्टॉक

Bajaj Finance Share price target 2025.

Bajaj Finance Share Price Target: एनबीएफसी की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस ने जून तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. बाजार को रिजल्ट इंप्रेसिव नहीं लगा जिसके कारण आज शेयर में 5% से अधिक गिरावट देखी जा रही है. यह शेयर 915 रुपए (Bajaj Finance Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. मल्टीपल ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. एक ब्रोकरेज ने -35% डाउनसाइड टारगेट दिया है, जबकि एक अन्य ब्रोकरेज ने तो टारगेट बढ़ाया भी है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि निवेशकों को क्या करना चाहिए.

Bajaj Finance Share Latest Target Price

निगेटिव रिपोर्ट की बात करें तो Macquarie ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और 800 रुपए का टारगेट दिया है. Bernstein ने तो अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ में 640 रुपए का टारगेट दिया है जो 35% डाउनसाइड है. दूसरी तरफ कुछ ब्रोकरेज बुलिश भी हैं. HSBC ने BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 1080 रुपए का टारगेट दिया. JP Morgan ने न्यूट्रल रेटिंग और 970 रुपए का टारगेट दिया है. Jefferies ने BUY की रेटिंग मेंटेन रखते हुए टारगेट को 1044 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
ब्रोकरेजCMP ₹959रेटिंगटारगेट प्राइस (₹)अनुमानित अपसाइड/डाउनसाइड
JP Morgan959Downgrade → Neutral (पहले Overweight)970 (पहले 980)+1.1% ↑
Goldman Sachs959Neutral (जारी)969 (पहले 977)+1.04% ↑
CLSA959Accumulate1,150 (पहले 1,100)+19.9% ↑
Jefferies959Buy (जारी)1,100 (पहले 1,044)+14.7% ↑
Morgan Stanley959Overweight (जारी)1,050+9.5% ↑
Macquarie959Underperform (जारी)800–16.6% ↓
Bernstein959Underperform (जारी)640–33.2% ↓
Citi959Neutral (जारी)983+2.5% ↑
HSBC959Buy (जारी)1,080+12.6% ↑

Bajaj Finance पर Bernstein बेयरिश क्यों?

Bernstein ने अपनी नोट में कहा कि जून तिमाही में AUM ग्रोथ 25% रहा जबकि EPS ग्रोथ केवल 20% रहा. क्रेडिट कॉस्ट अभी भी एलिवेटेड है. गाइडेंस 185-195 bps का था जबकि यह 202 bps रहा. इसके कारण ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 4.5% रहा जो घटाए गए गाइडेंस 4.3.-4.7% के मिडिल में रहा. मैक्वॉयरी ने कहा कि एलिवेटेड क्रेडिट कॉस्ट चिंत का विषय है. हाई क्रेडिट कॉस्ट पर यह शेयर 959 रुपए के लास्ट क्लोजिंग प्राइस पर 4.4x FY27E P/B वैल्युएशन पर है जो वैल्युएशन के लिहाज से हायर रेंज में है.

Bajaj Finance पर जेफरीज बुलिश क्यों?

बुलिश नोट को लेकर जेफरीज ने कहा कि लोन ग्रोथ हेल्दी रहा है. हालांकि, MSME लोन्स थोड़ा ज्यादा रहा है.FY26 को लेकर मैनेजमेंट ने पुराने गाइडेंस को मेंटेन किया है. हालांकि, Q2 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहेगा उसपर फोकस रहेगा. एलिवेटेड क्रेडिट कॉस्ट की समस्या अभी अगली 2-3 तिमाही तक बनी रहेगी. ऐसे में EPS यानी अर्निंग पर शयेर में 1-2% की कटौती की जा सकती है.जेपी मॉर्गन ने कहा कि रेटिंग को ओवरवेट से घटाकर न्यूट्रल किया गया क्योंकि यह बेस्ट क्वॉलिटी NBFC है. हाई ग्रोथ एंड क्वॉलिटी का कॉम्बिनेशन है. 2/3W लोन सेगमेंट में कमजोरी देखी जा रही है. ऐसे में आने वाले समय में एस्टिमेंट में निगेटिव रिवीजन संभव है.

Bajaj Finance ने ग्रोथ को लेकर क्या गाइडेंस जारी किया?

मैनेजमेंट ने लॉन्ग टर्म ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. AUM ग्रोथ का गाइडेंस 25%-27% की रेंज में रखा गया है. प्रॉफिट ग्रोथ 23%-24% के दायरे में रहने की उम्मीद है. असेट क्वॉलिटी को लेकर ग्रॉस एनपीए यानी GNPA 1.2%-1.4% की रेंज में रहने की उम्मीद है.नेट एनपीए यानी NNPA 0.4%-0.5% की रेंज में रह सकता है. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 4.3%-4.7% के दायरे में और ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 19%-21% के दायरे में रहने की उम्मीद है.

  • AUM ग्रोथ: 25% से 27% तक

  • प्रॉफिट ग्रोथ (PAT): 23% से 24% तक

  • Gross NPA (GNPA): 1.2% से 1.4% तक

  • Net NPA (NNPA): 0.4% से 0.5% तक

  • ROA (Annualised): 4.3% से 4.7% तक

  • ROE (Annualised): 19% से 21% तक

Bajaj Finance Q1 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में बजाज फाइनेंस ने बताया कि Q1 में कंपनी का प्रदर्शन ठीक रहा है. क्रेडिट कॉस्ट एलिवेटेड है. Q1 में कुल 4.69 मिलियन नए कस्टमर जोड़े गए. AUM ग्रोथ 25% के साथ 4.41 लाख करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 22% ग्रोथ के साथ 10227 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 8365 करोड़ रुपए थी. नेट प्रॉफिट 22% ग्रोथ के साथ 4765 करोड़ रुपए रहा. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 19.9% से घटकर 19% रहा. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 4.6% से घटकर 4.5% पर आ गया. असेट क्वॉलिटी में थोड़ी गिरावट आई है. ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 0.86% से बढ़कर 1.03% रहा जबकि नेट एनपीए 0.38% से बढ़कर 0.50% पर पहुंच गया. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 21.96% रहा जिसमें टायर-1 कैपिटल 21.19% रहा.

मिट्रिकQ1 FY25 → Q1 FY26 (YoY वृद्धि)
AUM₹3.54 लाख करोड़ → ₹4.41 लाख करोड़ (+25%)
NII (Net Interest Income)₹8,365 करोड़ → ₹10,227 करोड़ (+22%)
PAT (Net Profit)₹3,912 करोड़? → ₹4,765 करोड़ (+22%)
PBT (Profit Before Tax)₹5,265 करोड़? → ₹6,368 करोड़ (+21%)
ROE (Annualised)19.9% → 19.0% (हल्की गिरावट)
RoA (Annualised)4.6% → 4.5% (हल्की गिरावट)
Gross NPA0.86% → 1.03% (बढ़ गया ग्रॉस एनपीए)
Net NPA0.38% → 0.50% (बढ़ गया नेट एनपीए)
CRAR (Capital Adequacy)— → 21.96%; Tier‑I Capital 21.19%

Bajaj Finance में 8.55 लाख रीटेल निवेशकों का लगा है पैसा

Bajaj Finance देश का लीडिंग एनबीएफसी है. कंपनी का मार्केट कैप 5.7 लाख करोड़ रुपए है जिसमें फ्री फ्लोट मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपए (45.24%) है. 855415 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में जून 2025 के आधार पर 5.06% है. प्रमोटर के पास कंपनी की हिस्सेदारी 54.73% है. FII/ DII की हिस्सेदारी 21.71%/14.52% है जो मार्च तिमाही में 21.45%/14.78% थी जबकि एक साल पहला जून 2024 के आधार पर 21.08%/14.23% थी. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भरोसा स्टॉक पर कायम है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6