Stock To Sell: इस दिग्गज स्टॉक पर लगाया है दांव, तो तुरंत कर लें एग्जिट, सरकार के फैसले से ब्रोकरेज का डगमगाया भरोसा

Stock To Sell: सरकार के एक फैसले के बाद के बाद इस शेयर में गिरावट दिखी है. ब्रोकरेज ने भी टारगेट प्राइस घटा दिया. जानें अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?
Stock To Sell: इस दिग्गज स्टॉक पर लगाया है दांव, तो तुरंत कर लें एग्जिट, सरकार के फैसले से ब्रोकरेज का डगमगाया भरोसा

इस शेयर पर बिकवाली की राय 

देश की लीडिंग ऑटो कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto Share Price) के शेयर में आज गिरावट है. ये शेयर 11 मार्च के ट्रेडिंग सेशन के दौरान 2% की गिरावट के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. कल यानी मंगलवार को एक खबर आई थी, जिसका असर स्टॉक पर दिख रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने 3W ऑटो रिक्शा के नए परमिट पर तत्काल रोक लगाने का फैसला लिया. ये फैसला ट्रैफिक जाम और पॉल्यूशन को देखते हुए लिया गया था. लेकिन इसका असर बजाज ऑटो के स्टॉक पर दिख रहा है.

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी UBS ने बजाज ऑटो के शेयर पर बिकवाली की राय को बरकरार रखा है. इस स्टॉक पर टारगेट प्राइस भी घटा दिया है. अभी इस शेयर में 4% की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

UBS ने क्यों दी बिकवाली की राय?

  • Bajaj Auto के घरेलू ICE थ्री-व्हीलर (3W) कारोबार में महाराष्ट्री की हिस्सेदारी करीब 17% है.
  • कंपनी के कुल 3-व्हीलर पोर्टफोलियो में महाराष्ट्र का योगदान लगभग 15% है.
  • ICE 3-व्हीलर सेगमेंट में 30% से ज्यादा मार्जिन मिलता है, इसलिए किसी भी बदलाव का असर सीधे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर पड़ सकता है.
  • महाराष्ट्र के ICE 3W मार्केट में Bajaj Auto की लगभग 87% मार्केट हिस्सेदारी है, जिससे कंपनी की इस राज्य में सबसे ज्यादा एक्सपोजर है.

किस टारगेट प्राइस के साथ बिकवाली की राय?

Bajaj Auto

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

(in Cr.)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue15,220.3314,922.0550,010.31
Net Profit2,502.812,479.748,151.42
EPS89.7088.80292.10
Cash EPS93.5592.80306.22
OPM %22.6122.9223.03
NPM %16.4416.6216.30

बजाज ऑटो के स्टॉक की चाल

इस स्टॉक की रिटर्न देखें तो हफ्तेभर में ये शेयर 2.81 फीसदी तक टूटा है. एक महीने में 5 फीसदी टूटा है. हालांकि 3 महीने में ये शेयर 3.52 फीसदी चढ़ा है. 6 महीने में स्टॉक ने 2.86 फीसदी, एक साल में 24 फीसदी, 3 साल में 145 फीसदी और 5 साल में 142 फीसदी की रिटर्न दी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने 10 मार्च 2026 को 3W के नए परमिट पर तत्काल रोक लगाने का फैसला किया था. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने तत्काल प्रभाव से नए ऑटो परमिट को इश्यू करने पर रोक लगाई. ये फैसला पूरे महाराष्ट्र राज्य में लागू हुआ.

हालांकि इस फैसले से नए ऑटो परमिट को इश्यू करने पर रोक लगाई है लेकिन पुराने ऑटो जो सड़क पर चल रहे हैं, उन पर इस फैसला का कोई असर नहीं होगा. अब इस खबर का सबसे ज्यादा बजाज ऑटो पर दिख रहा है, क्योंकि इस कंपनी का मार्केट शेयर काफी ज्यादा है.

महाराष्ट्र सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य में तीन-पहिया व्हीकल्स की संख्या काफी ज्यादा हो गई है. इतनी ज्यादा कि इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो गया है. सरकार के मुताबिक, तीन-पहिया वाहनों की भारी संख्या ने एक टिपिंग प्वाइंट पैदा कर दिया है. ऐसे में शहर की बची हुई सड़क क्षमता को सुरक्षित रखने और तेजी से बढ़ रही पर्यावरण संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस पर अस्थायी रोक लगाना जरूरी हो गया है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Bajaj Auto के शेयर में गिरावट क्यों आई?

महाराष्ट्र में नए ऑटो रिक्शा परमिट पर रोक की खबर से स्टॉक पर दबाव दिखा.

2. UBS ने Bajaj Auto पर क्या राय दी है?

UBS ने स्टॉक पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है.

3. महाराष्ट्र में 3-व्हीलर सेगमेंट में Bajaj Auto की कितनी मार्केट हिस्सेदारी है?

कंपनी की करीब 87% मार्केट शेयर है.

4. महाराष्ट्र सरकार ने 3W परमिट पर रोक क्यों लगाई?

राज्य में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया.

5. क्या इस फैसले का असर पहले से चल रहे ऑटो पर पड़ेगा?

नहीं, यह रोक सिर्फ नए ऑटो परमिट पर लागू होगी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6