Q4 नतीजों के बाद उड़ान भरने को तैयार बजाज ऑटो का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, जेफरीज-नोमुरा सुपर बुलिश

बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस ऑटो स्टॉक पर बुलिश है. वहीं, बजाज ऑटो के शेयर के टारगेट बढ़ाए हैं.
Q4 नतीजों के बाद उड़ान भरने को तैयार बजाज ऑटो का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, जेफरीज-नोमुरा सुपर बुलिश

Representative Image

ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के रेवेन्यू में जहां 31.8% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, मुनाफे और कामकाजी मुनाफे दोनों के ही मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा बोर्ड ने 5633 करोड़ के शेयर बायबैक को भी मंजूरी दी है. नतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर के टारगेट में बदलाव किया है. JP मॉर्गन, जेफरीज, HSBC और Nomura ने जहां टारगेट बढ़ाया है. गुरुवार को बाजार खुलने के बाद बजाज ऑटो का शेयर लगभग 3% चढ़ा है.

टू व्हीलर की डिमांड रही स्थिर

जेफरीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है और सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है. भारत में टू-व्हीलर की डिमांड स्थिर बनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडस्ट्री वॉल्यूम 8% CAGR बढ़ने की उम्मीद

  • जेफरीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-29 के दौरान इंडस्ट्री वॉल्यूम 8% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. एक्सपोर्ट में भी अच्छी ग्रोथ दिख रही है.
  • कमोडिटी की बढ़ती कीमतें निकट भविष्य में मार्जिन के लिए थोड़ी चुनौती बन सकती है, लेकिन बजाज ने मजबूत मुनाफा देने की अपनी क्षमता साबित की है.
  • मॉर्गन स्टैनली ने तिमाही नतीजों को शानदार बताया है और एक्सपोर्ट को लेकर नजिया काफी बुलिश है. ब्रोकरेज के मुताबिक EBITDA अनुमानों से 4-7% बेहतर रहा है.

Q4 FY26 नतीजे: एक नजर में

विवरणQ4 FY26Q4 FY25बदलाव (YoY)
आय₹16,006 करोड़₹12,148 करोड़+31.8%
PAT₹2,746 करोड़₹2,049 करोड़+34%
EBITDA₹3,323 करोड़₹2,451 करोड़+36%
EBITDA मार्जिन20.80%20.20%60 bps की बढ़ोतरी

दाम में बढ़ोतरी ने दबाव को किया कम

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक करेंसी से मिलने वाला फायदा और सोच-समझकर की गई प्राइस हाइक कमोडिटी लागत के दबाव को कम करने में मदद कर रही है. हालांकि, घरेलू मांग खासकर एंट्री लेवल सेगमेंट में थोड़ी सुस्त पड़ सकती है.

सिटी ने दी SELL रेटिंग

  • सिटी के मुताबिक कंपनी के नतीजे भले ही अनुमानों से थोड़े बेहतर रहे हैं, फिर भी ब्रोकरेज ने स्टॉक को सेल की रेटिंग दी है.
  • सिटी ने कहा है कि एक्सपोर्ट का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है, लेकिन घरेलू मांग में नरमी आ रही है.
  • कमोडिटी की ऊंची कीमतों का सीधा असर मार्जिन पर पड़ सकता है.
  • मौजूदा वैल्यूएशन इतने ऊंचे हैं कि इसमें गलती या गिरावट की गुंजाइश काफी कम है.

ब्रोकरेज हाउसेज की रेटिंग और टारगेट प्राइस

ब्रोकरेजमौजूदा भाव (CMP)रेटिंगनया टारगेटपुराना टारगेट
JP Morgan10319Neutral107209780
Jefferies10319Hold105009100
Morgan Stanley10319Underweight92598920
HSBC10319Hold1130010200
Citi10319Sell93008000
Nomura10319Neutral1092810446

Zee Business Live TV यहां पर देखें

नोमुरा ने बरकरार रही है न्यूट्रल रेटिंग

नोमुरा ने नतीजों के बाद बजाज ऑटो पर न्यूट्रल रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक एक्सपोर्ट में मजबूत मोमेंटम है, लेकिन लागत बढ़ने का जोखिम बना हुआ है.

EBITDA मार्जिन अनुमान से बेहतर

  • कंपनी का EBITDA मार्जिन 20.8% रहा, जो नोमुरा के 20.4% और कंसेंसस के 20.5% के अनुमानों से बेहतर रहा है.
  • मैनेजमेंट के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगले कुछ महीनों में मोटरसाइकिल इंडस्ट्री की ग्रोथ धीमी होकर 7-9% तक रह सकती है.
  • Q1FY27 में लागत 350-400 bps बढ़ने का अनुमान है, जिसकी भरपाई 40% तक प्राइस हाइक के जरिए की जाएगी.
  • मजबूत मोमेंटम को देखते हुए वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 208 के लिए एक्सपोर्ट वॉल्यूम के अनुमान को 4 फीसदी बढ़ाया है.
  • नोमुरा ने वित्त वर्ष 2027/28 में कुल वॉल्यूम ग्रोथ 13% /8% रहने का अनुमान लगाया है (यह पहले से 2-3% ज्यादा है).
  • EBITDA मार्जिन 20.9%/21.3% रह सकता है, जो पहले 21.4%/21.8% अनुमानित था.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की कुल बिक्री कितनी रही है?

जवाब:
चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 13,71,058 वाहन बेचे हैं. पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 51,17,667 यूनिट्स की बिक्री की है.

सवाल: 5633 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक का भाव क्या है?

जवाब:
बोर्ड ने 12,000 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दी है.

सवाल: शेयर बायबैक के लिए अहम शर्तें क्या है?

जवाब:
बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा और इसमें अधिकतम 46,94,000 इक्विटी शेयर (कुल इक्विटी का 1.68%) शामिल होंगे.

सवाल: कंपनी की एक्सपोर्ट और डोमेस्टिक रेवेन्यू में किस तरह की ग्रोथ देखने को मिली है?

जवाब:
डोमेस्टिक रेवेन्यू में 13% की ग्रोथ आई है. दूसरी तरफ लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया जैसे बाजारों में अच्छे प्रदर्शन के बल पर एक्सपोर्ट ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं.

सवाल: बजाज ऑटो ने क्या किसी डिविडेंड का ऐलान भी किया है?

जवाब:
नहीं, बजाज ऑटो ने किसी डिविडेंड का ऐलान नहीं किया है.

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6