&format=webp&quality=medium)
देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी Bajaj Auto ने सितंबर तिमाही यानी Q2 FY26 में बेहतरीन रिजल्ट पेश किए हैं. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,385 करोड़ था. हालांकि, क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर आधार पर प्रॉफिट में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि पिछली तिमाही में यह ₹2,210 करोड़ था.
रेवेन्यू की बात करें तो Bajaj Auto की Revenue from Operations ₹15,734 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 18.8% ज्यादा और पिछले क्वार्टर की तुलना में 19.8% बढ़ी है. बिक्री के लिहाज से कंपनी ने इस तिमाही में 1.29 मिलियन यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.22 मिलियन यूनिट्स थीं. यानी वॉल्यूम ग्रोथ करीब 6% रही. हालांकि, इतने मजबूत आंकड़ों के बावजूद ब्रोकरेज हाउसों ने Bajaj Auto को लेकर सावधानी भरा रुख दिखाया है. किसी भी बड़ी फर्म ने इस स्टॉक को “Buy” रेटिंग नहीं दी.
JP Morgan ने Bajaj Auto पर अपनी Neutral रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि उन्होंने टारगेट प्राइस ₹8945 से बढ़ाकर ₹9050 किया है. उनका मानना है कि कंपनी का एक्सपोर्ट और थ्री-व्हीलर सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में शेयर बढ़ाना अभी भी चुनौती बना हुआ है.
Jefferies ने Bajaj Auto पर Hold की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को ₹9000 से बढ़ाकर ₹9200 किया है. उनके मुताबिक कंपनी की मार्जिन परफॉर्मेंस मजबूत है, लेकिन डोमेस्टिक मार्केट शेयर में स्लिपेज चिंता की बात है.
Nomura ने Bajaj Auto पर अपनी Neutral रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन उन्होंने टारगेट प्राइस को ₹9903 से घटाकर ₹9814 किया है. उनका कहना है कि कंपनी के पास अच्छे प्रोडक्ट्स और एक्सपोर्ट स्ट्रेंथ जरूर है, लेकिन डोमेस्टिक डिमांड का रिकवरी पैटर्न अब भी धीमा है.
सबसे ज्यादा निगेटिव राय Morgan Stanley की रही है. उन्होंने Bajaj Auto पर Underweight रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹8075 तय किया है. Morgan Stanley का मानना है कि कंपनी की वैल्यूएशन अभी बहुत हाई है और निकट भविष्य (फ्यूचर) में इसमें गिरावट की संभावना है.
Bofa ने भी Neutral रेटिंग बनाए रखी है. उन्होंने Bajaj Auto का टारगेट प्राइस ₹9600 से घटाकर ₹9300 किया है. Bofa का कहना है कि कंपनी की मार्जिन और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस अच्छी रही, लेकिन डोमेस्टिक मार्केट शेयर में गिरावट कंपनी के लिए संकट पैदा कर सकेत हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Bajaj Auto का एक्सपोर्ट और थ्री-व्हीलर बिजनेस शानदार कर रहा है, लेकिन भारत के टू-व्हीलर मार्केट में कंपटीशन काफी बढ़ गया है. Hero MotoCorp और TVS जैसी कंपनियां अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं.
इसके अलावा, डोमेस्टिक मार्केट में रूरल डिमांड अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुई है, जिसकी वजह से Bajaj Auto को मार्केट शेयर बढ़ाने में मुश्किल आ रही है.
कंपनी ने जरूर अच्छा कैपिटल मैनेजमेंट और मार्जिन कंट्रोल दिखाया है, लेकिन मार्केट में प्रीमियम वैल्यूएशन के कारण निवेशक नई एंट्री से बच रहे हैं.
Bajaj Auto अब EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी की ग्रोथ अच्छी है और मार्जिन्स पॉजिटिव बने हुए हैं. लेकिन अगर घरेलू बिक्री में सुधार नहीं हुआ, तो स्टॉक के लिए शॉर्ट टर्म में दबाव बना रह सकता है. ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि स्टॉक में बड़ी तेजी तभी संभव होगी जब कंपनी डोमेस्टिक टू-व्हीलर मार्केट में अपना शेयर दोबारा बढ़ाने में कामयाब हो.
Q1. Bajaj Auto का Q2FY26 प्रॉफिट कितना बढ़ा है?
A. कंपनी का नेट प्रॉफिट 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ हुआ है.
Q2. Morgan Stanley ने Bajaj Auto को कौन सी रेटिंग दी है?
A. Morgan Stanley ने Underweight रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹8075 रखा है.
Q3. क्या किसी ब्रोकरेज ने Bajaj Auto पर Buy की सलाह दी है?
A. नहीं, किसी ने भी Buy की सलाह नहीं दी. सभी ने Neutral या Hold रेटिंग रखी है.
Q4. Bajaj Auto की सेल्स ग्रोथ कितनी रही?
A. कंपनी की कुल बिक्री 6% बढ़कर 1.29 मिलियन यूनिट्स रही है.
Q5. Bajaj Auto की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
A. डोमेस्टिक मार्केट में स्लो डिमांड और बढ़ती कंपटीशन कंपनी की मुख्य चुनौती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)