&format=webp&quality=medium)
Azad Engineering Share Price: एविएशन सेक्टर के लिए मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी Azad Engineering के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई. स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में 14% तक की तेजी देखी गई. कंपनी को जापानी कंपनी से ऑर्डर मिलने के बाद इसमें इतना बड़ा उछाल आया. कंपनी पिछले साल के अंत में IPO लेकर आई थी और लिस्टिंग के 5 महीनों के अंदर ही इसने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया था.
Azad Engineering का शेयर 14% चढ़कर 1670 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था. स्टॉक पिछले सेशन में 1461 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1560 रुपये के लेवल पर खुला था. शेयर इसके पहले 20 जून को 2080 का अपना इंट्राडे हाई छू चुका है.
एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज पर एक फाइलिंग के जरिए बताया कि उसे जापान की कंपनी Mitsubishi Heavy Industries से 700 करोड़ का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, 'Azad Engineering Limited ने जापान की Mitsubishi Heavy Industries के साथ एक लंबी अवधि के समझौते पर हस्ताक्षर किया है. कंपनी पावर जेनरेशन इंडस्ट्री में ग्लोबल डिमांड को पूरा करने के लिए हाइली इंजीनियर्ड और कॉम्प्लेक्स रोटेटिंग और स्टेशनरी एयरफॉयल्स की सप्लाई करनी है. मशीनरी एडवांस्ड गैस और थर्मल पावर टर्बाइन इंजनों के लिए बनाए जाने हैं. 700 करोड़ की ये डील दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगी.'
कंपनी को 5 सालों में ये ऑर्डर पूरा करना है. इसके पहले कंपनी ने 24 अक्टूबर को एक फाइलिंग में बताया था कि उसे अमेरिका की Honeywell Aerospace ISC की ओर से 16 मिलियन डॉलर का एक ऑर्डर मिला है. कंपनी को एविएशन इंडस्ट्री में ग्लोबल डिमांड को पूरा करने के लिए हाई कॉम्प्लेक्स कंपोनेंट्स बनाने और सप्लाई करने का ऑर्डर मिला था. बता दें कि Azad Engineering का मार्केट कैप 9,261 करोड़ है और ये BSE पर स्मॉलकैप इंडेक्स पर लिस्टेड है.
स्मॉलकैप शेयर का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसकी लिस्टिंग 28 दिसंबर, 2023 को लिस्ट हुई थी. शेयर 720 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. और मई 2024 तक शेयर का भाव डबल हो चुका था. शेयर पिछले 5 दिनों 10% से चढ़ चुका है. पिछले 1 महीने में ये 12% चढ़ा है. पिछले 6 महीनों में 20% का रिटर्न मिल चुका है. वहीं, इस साल अभी तक शेयर 130% रिटर्न मिल चुका है. शेयर सोमवार को 7% से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,572 रुपये के भाव पर बंद हुआ है.