इन 3 स्टॉक्स का जोश हाई, एक्सपर्ट्स को दिख रही बड़ी तेजी; हो सकती है तगड़ी कमाई

Technical Stocks to BUY: हफ्ते की दमदार शुरुआत हुई है और सोमवार को निफ्टी 23950 के ऊपर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज के 3 एक्सपर्ट्स ने मिलकर अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से कमाई के लिए Varun Beverages, Endurance Technologies और Manappuram Finance को पिक किया है. जानिए इनके लिए टारगेट और स्टॉपलॉस डीटेल.
इन 3 स्टॉक्स का जोश हाई, एक्सपर्ट्स को दिख रही बड़ी तेजी; हो सकती है तगड़ी कमाई

क्रूड में नरमी के कारण बाजार का जोश हाई है और निफ्टी 24000 की तरफ मूव कर रहा है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Technical Stocks to BUY: सोमवार को शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई. निफ्टी इस समय 23950 के ऊपर कारोबार कर रहा है. क्रूड में नरमी ने बाजार की गरमी बढ़ा दी है. इस तेजी वाले बाजार में एक्सिस सिक्योरिटीज के तीन एक्सपर्ट्स- राजेश पालवीय, वैष्णवी जगताप और रयान कुवारी ने वीकली टेक्निकल रिपोर्ट के तहत 3 स्टॉक्स को पिक किया है. अगले 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक्स 15%-17% तक रिटर्न दिला सकते हैं. शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए इसमें मौका है.

Axis Securities Picks

शेयर का नामटारगेट प्राइसस्टॉपलॉस डीटेल
Varun Beverages₹599/₹615₹494
Endurance Technologies₹2969/₹3010₹2525
Manappuram Finance₹361/ ₹372₹295


Varun Beverages Share Price Target

  • करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹539
  • खरीदारी रेंज: ₹534-₹524
  • टारगेट प्राइस: ₹599-₹615
  • स्टॉपलॉस डीटेल: ₹494
  • अवधि: 3-4 हफ्ते

Varun Beverages में क्यों खरीद की सलाह?

  • चैनल ब्रेकआउट: वीकली चार्ट पर शेयर ने एक साल के डाउनवर्ड-स्लोपिंग चैनल से मजबूत बुलिश कैंडल के साथ ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट मीडियम टर्म में ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है.
  • वॉल्यूम का सपोर्ट: इस ब्रेकआउट को भारी वॉल्यूम का साथ मिला है जो इस तेजी में बाजार की मजबूत भागीदारी और भरोसे को दर्शाता है. वॉल्यूम में तेजी इंस्टीट्यूशनल पार्टिसिपेशन को भी दिखाता है.
  • मूविंग एवरेज के ऊपर स्टॉक: वरुण वेबरेज का शेयर लगातार 20, 50, 100 और 200 दिनों के SMAs यानी सिंपल मूविंग ऐवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है. ये सभी मूविंग ऐवरेज लगातार बढ़ रहे हैं जो तेजी का भरोसा दिलाता है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर(RSI): वीकली चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर बना हुआ है जो शेयर में बढ़ती बुलिश रफ्तार का साफ संकेत है

Endurance Technologies Share Price Target

  • करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹2722
  • खरीदारी रेंज: ₹2700-₹2646
  • टारगेट प्राइस: ₹2969-₹3010
  • स्टॉपलॉस डीटेल: ₹2525
  • अवधि: 3-4 हफ्ते

Endurance Technologies में क्यों खरीद की सलाह?

  • Cup & Handle ब्रेकआउट: डेली चार्ट पर शेयर ने बढ़ते वॉल्यूम के साथ करीब ₹2685 के लेवल पर 'कप एंड हैंडल' पैटर्न से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया है.
  • हायर टॉप बॉटम फॉर्मेशन: स्टॉक लगातार 'हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स' का स्ट्रक्चर बना रहा है और अपने सभी प्रमुख ऐवरेज- 20, 50, 100, 200 दिनों के सिंपल मूविंग ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है.
  • बॉलिंजर बैंड का सिग्नल: डेली और वीकली चार्ट पर शेयर ने "Bollinger Band" का बाय सिग्नल दिया है जो इस शेयर में मजबूती की तरफ इशारा करता है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर RSI: वीकली चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर RSI अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर बरकरार है जो शेयर में पॉजिटिव बायस को दिखाता है.


Manappuram Finance Share Price Target

  • करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹324
  • खरीदारी रेंज: ₹320-₹314
  • टारगेट प्राइस: ₹361-₹372
  • स्टॉपलॉस डीटेल: ₹295
  • अवधि: 3-4 हफ्ते

Manappuram Finance में क्यों खरीद की सलाह?

  • रेसिसटेंस पार किया: वीकली चार्ट पर शेयर ने ₹318 के मल्टीपल रेसिस्टेंस जोन को पार किया है और एक मजबूत बुलिश कैंडल के साथ ब्रेकआउट दिखाया है. यह पुरानी तेजी के दोबारा शुरू करने का संकेत दे रहा है.
  • बढ़ता वॉल्यूम: इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में बड़ी बढ़त देखी गई है, जो इस शेयर में इंस्टीट्यूशनल पार्टिसिपेशन को सपोर्ट करता है जो शेयर के ट्रेंड को बनाकर रखेगा.
  • डेली प्राइस एक्शन: डेली प्राइस एक्शन की बात करें तो शेयर 20, 50, 100 और 200 दिनों के SMAs यानी सिंपल मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना हुआ है.
  • RSI ब्रेकआउट: वीकली और मंथली चार्ट पर शयेर का मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने रेफरेंस लाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है जो पॉजिटिव संकेत हैं.

आगे बाजार का क्या रहेगा हाल?

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 23500-23250 एक मजबूत सपोर्ट और 24200-24350 मजबूत अवरोध की तरह काम करेगा. तेजी आने पर इमीडिएट आधार पर 24000-24126 पर निफ्टी का अवरोध है. अगर यह इस लेवल को पार करता है तो निफ्टी 24600 की तरफ मूव करेगा. ईरान-अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर पॉजिटिव डेवलपमेंट्स बाजार में बुल्स की वापसी करा सकता है. सोमवार को निफ्टी में 250 अंकों से अधिक तेजी इसी की तरफ इशारा करता है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6