&format=webp&quality=medium)
Axis Securities Technical Stocks.
Technical Stocks: शेयर बाजार का सेंटिमेंट इस समय कमजोर है और निफ्टी 25550 के करीब कारोबार कर रहा है. पिछले दो महीने से बाजार 25300-26300 की रेंज में झूल रहा है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर अनसर्टेनिटी, जियोपॉलिटिकल अनरेस्ट और FIIs की लगातार बिकवाली, बाजार के ओवरऑल ट्रेंड को प्रभावित कर रहे हैं. इस बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट पर फोकस करना चाहिए. एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 ऐसे ही स्टॉक्स को अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए पिक किया है.
ब्रोकरेज ने इन तीनों स्टॉक्स को टेक्निकल ऐनालिसिस के आधार पर पिक किया है. ये स्टॉक्स लगातार अपने शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म मूविंग ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. हाल फिलहाल में वॉल्यूम में तेजी आई है जिसके कारण खरीदारी का मोमेंटम बनता दिख रहा है. वॉल्यूम और मोमेंटम के कारण शेयर अपट्रेंड में है और पोजिशनल निवेशकों को खरीद का मौका दे रहा है. इन स्टॉक्स का CMP 16 जनवरी क्लोजिंग आधारित है.
एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि टेक्निकल आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 25500-25300 की रेंज में है और 26000-26200 की रेंज में अवरोध है. शॉर्ट टर्म में बाजार इसी रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है. निफ्टी लगातार 20 और 50 दिनों के SMA (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के नीचे कारोबार कर रहा है जो बाजार के बेयरिश बायस की तरफ इशारा कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी निगेटिव है जो अंडर लाइंग कमजोरी की तरफ इशारा कर रहा है.

सरकारी बैंक के स्टॉक्स में जोरदार तेजी है. माना जा रहा है कि इनके लिए Q3 अच्छा रहेगा. बैंक ऑफ इंडिया 21 जनवरी को दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी करेगा और उससे पहले शेयर में खरीदारी का मोमेंटम देखा जा रहा है. शेयर ने 153 रुपए के करीब मल्टीपल रेसिसटेंस को ब्रेक किया है. हायर टॉप हायर बॉटम का पैटर्न बन रहा है और स्टॉक लगातार 20, 50, 100 और 200 दिनों के SMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह शेयर में जारी अपट्रेंड को कंफर्म करता है. स्टॉक का ओवरऑल सेट-अप तेजी वाला है.

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर ने वीकली चार्ट पर 185 रुपए के ऊपर मल्टीपल रेसिसटेंस जोन को ब्रेक किया है. यह शेयर लगातार 20, 50, 100 और 200 दिनों के SMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो मीडियम टर्म अपट्रेंड को सपोर्ट करता है. शेयर का शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म ट्रेंड मजबूती का है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने भी होरिजोंटल रेसिसटेंस को ब्रेक किया है. मंथली चार्ट पर “Bollinger Band” खरीद की तरफ इशारा कर रहा है. वैसे भी इस समय मेटल स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है.

आईटी दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजी ने हाल ही में Q3 रिजल्ट जारी किया है और दमदार नतीजो के बाद शेयर में जोरदार एक्शन है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में ढ़ाई फीसदी की तेजी आई है. वीकली चार्ट पर शेयर ने 1680 रुपए के ऊपर डाउन स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेक किया है. इस ब्रेकआउट को वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है जो मजबूत ट्रेंड के जारी रहने की तरफ इशारा करता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में बुलिश बायस की तरफ इशारा कर रहा है. शेयर ने 50, 200 दिनों के SMA से रिबाउंड किया है जो 1635-1585 रुपए की रेंज में है और यह सॉलिड सपोर्ट की तरह काम करेगा.
बाजार का सेंटिमेंट और सेट-अप जरूर कमजोर है लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. ब्रोकरेज ने टेक्निकल ऐनालिसिस पर ऊपर के तीन स्टॉक्स को पिक किया है. पोजिशन लेकर इन स्टॉक्स में कमाई की जा सकती है लेकिन हर हाल में स्टॉपलॉस को मेंटेन करना है. बाजार पर इस समय ग्लोबल फैक्टर्स हावी है. ट्रंप आने वाले समय में क्या करेंगे और क्या बोलेंग, बाजार के लिए वह काफी महत्वपूर्ण होगा.
