19% तक रिटर्न की तैयारी, दिवाली से पहले इन 3 स्टॉक्स में पोजिशन लेकर करें कमाई

Axis Securities Positional Stocks: एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिवाली से पहले पोजिशनल निवेशकों के लिए अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स को पिक किया है. इन स्टॉक्स में 19% तक कमाई का मौका मिल रहा है. पोजिशनल निवेशकों के लिए यह सुनहरा मौका है.
19% तक रिटर्न की तैयारी, दिवाली से पहले इन 3 स्टॉक्स में पोजिशन लेकर करें कमाई

Axis Securities Positional Stocks to BUY.

Axis Securities Positional Stocks: ट्रंप ने चीन पर फिर से टैरिफ बम फोड़ दिया है जिसके कारण बाजार का सेंटिमेंट कमजोर हो गया और हफ्ते के पहले सेशन में निफ्टी में 100 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 25200 के नीचे फिसल गया. अगले हफ्ते दिवाली है और निवेश के लिहाज से इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल निवेशकों के लिए तीन स्टॉक्स- Vedanta, Sequent Scientific और Canara Bank को पिक किया है. जानिए निवेश के पूरी डीटेल.

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी के लिए 25000–24800 की रेंज में इंपोर्टेंट सपोर्ट बना हुआ है. तेजी आने पर 25700–26000 का स्तर रेसिसटेंट का काम करेगा. वीकली चार्ट पर निफ्टी का चार्ट अभी भी स्ट्रेंथ दिखा रहा है. इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 25,058 की रेंज में है.


Vedanta Share Price Target

Vedanta का शेयर लास्ट सेशन में 482 रुपए पर बंद हुआ था. इस स्टॉक में 475-466 रुपए की रेंज में BUY और एक्यूमुलेट कर सकते हैं. अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 519-537 रुपए का दिया गया है जो 10%-14% अधिक है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 446 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.

तेजी के 3 ट्रिगर

  • वीकली चार्ट पर वेदांता लिमिटेड के शेयर ने 473 रुपए के ऊपर शेयर ने ब्रेकआउट दिया है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर्स शेयर में मीडियम टर्म में अपट्रेंड बने रहने की तरफ इशारा कर रहा है. वॉल्यूम की मदद से ट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने होरिजोंटल रेसिसटेंस 55.7 को पार किया है. यह शेयर के अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. ऐसे में 3-4 हफ्तों के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है.

Sequent Scientific Share Price Target

Sequent Scientific का शेयर लास्ट सेशन में 215 रुपए पर बंद हुआ था. इस स्टॉक में 210-205 रुपए की रेंज में BUY और एक्यूमुलेट कर सकते हैं. अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 239-247 रुपए का दिया गया है जो 15%–19% अधिक है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 192 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.

तेजी के 3 ट्रिगर

  • वीकली चार्ट पर शेयर ने मीडियम टर्म डाउनट्रेंड को 210 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है. स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल शेयर में मोमेंटम शिफ्ट करने की तरफ इशारा कर रहा है.
  • यह शेयर 20,50, 100, 200-day SMAs, यानी सिंपल मूविंग ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह अंडर लाइंग स्ट्रेंथ की तरफ इशारा कर रहा है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने होरिजोंटल रेसिसटेंस 62 को पार किया है. यह शेयर के अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. ऐसे में 3-4 हफ्तों के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है.


Canara Bank Share Price Target

Canara Bank का शेयर लास्ट सेशन में 127 रुपए पर बंद हुआ था. इस स्टॉक में 124-121 रुपए की रेंज में BUY और एक्यूमुलेट कर सकते हैं. अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 134-139 रुपए का दिया गया है जो 9%–13% अधिक है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 117 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.

तेजी के 3 ट्रिगर

  • वीकली चार्ट पर इस शेयर ने मल्टीपल रेसिसटेंस 125 रुपए के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. ऐसे में मीडियम टर्म में अपट्रेंड बने रहने की उम्मीद है.
  • टेक्निकल चार्ट पर यह शेयर हायर हाई एंड लो पैटर्न बना रहा है जो शेयर के अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहा है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने डाउनवार्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पैटर्न को ब्रेक किया है जो शेयर में स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहा है.

आर्टिकल को लेकर 5 महत्वपूर्ण सवाल (FAQ)

Q1. एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिवाली से पहले कौन-से तीन पोजिशनल स्टॉक्स पिक किए हैं?
पोजिशनल निवेशकों के लिए तीन स्टॉक्स- Vedanta, Sequent Scientific और Canara Bank को पिक किया है.

Q2. Vedanta के लिए क्या खरीदने की रेंज और टारगेट दिया गया है?
Buy और accumulate की रेंज 475-466 रुपए; टारगेट 519-537 रुपए, स्टॉपलॉस 446 रुपए.

Q3. Sequent Scientific के लिए क्या खरीदने की रेंज और टारगेट दिया गया है?
Buy और accumulate की रेंज 210-205 रुपए; टारगेट 239-247 रुपए, स्टॉपलॉस 192 रुपए.

Q4. Canara Bank के लिए क्या खरीदने की रेंज और टारगेट दिया गया है?
Buy और accumulate की रेंज 124-121 रुपए; टारगेट 134-139 रुपए, स्टॉपलॉस 117 रुपए.

Q5. निफ्टी के सपोर्ट और रेसिसटेंस का लेवल एक्सिस सिक्योरिटीज ने क्या बताया है?
इंपोर्टेंट सपोर्ट 25000–24800 की रेंज में, तेजी पर रेसिसटेंस 25700–26000 के आसपास.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source