&format=webp&quality=medium)
Axis Securities Positional Stocks.
शेयर बाजार में हरियाली छाई हुई है. हफ्ते के पहले सेशन में निफ्टी में पौने दो सौ अंकों की तेजी है और यह 26000 के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है. बाजार के लिए चारों तरफ से इस समय पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि 26000 के ऊपर सस्टेन करने के बाद निफ्टी 26100–26300 की तरफ मूव करेगा. वहीं, गिरावट आने पर 25500 की रेंज में सपोर्ट है. जानिए इस रिकवरी वाले बाजार में ब्रोकरेज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से किन स्टॉक्स को पिक किया है और इनके लिए क्या टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल दी गई है.
Hindalco Industries का शेयर लास्ट सेशन में 824 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर को 815-798 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. 771 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है जबकि अगले 3-4 महीने का टारगेट 877-913 रुपए का दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 6%, दो हफ्ते में 8% और एक महीने में 12% से अधिक रिटर्न दिया है. अक्टूबर महीने में शेयर ने 826.5 रुपए का हाई और 755 रुपए का लो बनाया है.
Can Fin Homes का शेयर लास्ट सेशन में 848 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर को 835-818 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. 785 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है जबकि अगले 3-4 महीने का टारगेट 910-935 रुपए का दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 1.15%, दो हफ्ते में 6% और एक महीने में 14% से अधिक रिटर्न दिया है. अक्टूबर महीने में शेयर ने 865 रुपए का हाई और 754 रुपए का लो बनाया है.
Cholamandalam Investment का शेयर लास्ट सेशन में 1735 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर को 1730-1695 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. 1625 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है जबकि अगले 3-4 महीने का टारगेट 1885-1935 रुपए का दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 5%, दो हफ्ते में 7% और एक महीने में 12% से अधिक रिटर्न दिया है. अक्टूबर महीने में शेयर ने 1752 रुपए का हाई और 1557 रुपए का लो बनाया है.
Q1. Hindalco Industries का टारगेट प्राइस क्या है?
अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 877–913 रुपए है.
Q2. Can Fin Homes का टारगेट प्राइस क्या है?
अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 910-935 रुपए है.
Q3. Cholamandalam Investment का टारगेट प्राइस क्या है?
अगले 3-4 हफ्तों का टारगेट 1885-1935 रुपए है.
Q4. किन तीन स्टॉक्स को एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिए पिक किया है?
Hindalco Industries, Can Fin Homes और Cholamandalam Investment को पिक किया गया है.
Q5. निफ्टी के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज का शॉर्ट-टर्म टारगेट क्या है?
निफ्टी के लिए 26100–26300 की रेंज का टारगेट दिया गया है, जबकि 25500 पर सपोर्ट है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
