&format=webp&quality=medium)
Axis Securities Positional Stocks to BUY.
Axis Securities Positional Stocks: हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मामूली तेजी के साथ 25900 के ऊपर सस्टेन कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वीकली चार्ट पर निफ्टी में बुलिश मोमेंटम दिख रहा है. हालांकि, 26000 की रेंज में इंपोर्टेंट रेसिसटेंस है और साइकोलॉजिकल लिहाज से भी यह लेवल इंपोर्टेंट है. इसके ऊपर क्लोजिंग होने पर नई तेजी की शुरुआत होगी. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल निवेशकों के लिए ब्रोकरेज ने 3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इनके लिए खरीदारी का रेंज और टारगेट-स्टॉपलॉस क्या है.
ब्रोकरेज ने कहा कि अगर निफ्टी 26000 का लेवल पार करता है तो बायर्स हावी होंगे और बाजार 26300-26500 की तरफ न्यू लाइफ हाई की तरफ बढ़ेगा. वहीं, किसी कारणवश अगर गिरावट आती है तो 25700 के नीचे फिसलने पर सेलर्स हावी हो जाएंगे. यह गिरावट निफ्टी को 25450–25200 की तरफ ले जाएगा. बाजार का सेट-अप पॉजिटिव है और ब्रोकरेज का मानना है कि इस हफ्ते निफ्टी 26500–25200 के बड़े दायरे के बीच ट्रेड करेगा. पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए ब्रोकरेज के तीन स्टॉक पिक्स की डीटेल नीचे है.
Sun Pharma का शेयर लास्ट सेशन में 1757 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 1745-1711 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह दी है. 1665 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1855-1895 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1910 रुपए और लो 1547 रुपए है. इस शेयर ने 1750 रुपए पर मल्टीपल रेसिसटेंस को ब्रेक किया है और वॉल्यूम इस अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम की तरफ इशारा कर रहा है और यह 50 के ऊपर बना हुआ है.
Garden Reach Shipbuilders का शेयर लास्ट सेशन में 2997 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 2880-2824 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह दी है. 2690 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3175-3220 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3535 रुपए और लो 1180 रुपए है. इस शेयर ने 2600 रुपए पर मल्टीपल रेसिसटेंस को ब्रेक किया है और वॉल्यूम इस अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम की तरफ इशारा कर रहा है और यह 50 के ऊपर बना हुआ है.
Persistent Systems का शेयर लास्ट सेशन में 6101 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 6050-5930 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह दी है. 5695 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 6585-6750 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 6788 रुपए और लो 4163 रुपए है. इस शेयर ने 6000 रुपए पर स्थित डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन को ब्रेक किया है और वॉल्यूम से इस ट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है. यह शेयर 20, 50, 100, and 200-day SMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो मीडियम टर्म अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI 61 के लेवल पर है और होरिजोंटल रेसिसटेंस को इसने ब्रेक किया है.
Q1. इस सप्ताह निफ्टी की मुख्य ट्रेडिंग रेंज क्या रहेगी?
ब्रोकरेज के अनुसार, निफ्टी 26500–25200 के दायरे में ट्रेड करेगा.
Q2.निफ्टी के लिए सबसे अहम रेसिसटेंस और सपोर्ट स्तर कौन-से हैं?
26000 पर रेसिसटेंस है, 25700 के नीचे गिरावट दिख सकती है.
Q3.Sun Pharma शेयर में क्या ट्रेडिंग रणनीति है?
1745-1711 रुपए की रेंज में खरीदें, स्टॉपलॉस 1665 और टारगेट 1855-1895 रुपए.
Q4.Garden Reach Shipbuilders के लिए ब्रोकरेज की सलाह क्या है?
2880-2824 रुपए की रेंज में खरीदें, स्टॉपलॉस 2690 और टारगेट 3175-3220 रुपए.
Q5.Persistent Systems के लिए कौन-सा लेवल और टारगेट ट्रैक करें?
6050-5930 रुपए रेंज में खरीदें, स्टॉपलॉस 5695, और टारगेट 6585-6750 रुपए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)