Stock to Buy: ये तो कमाल हो गया, 30 पर्सेंट से ज्यादा भागने वाला है स्टॉक, बाथरूम फिटिंग्स वाली कंपनी पर ब्रोकरेज मेहरबान

Axis Securities ने Cera Sanitaryware पर 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 8,500 रुपए तय किया है.
Stock to Buy: ये तो कमाल हो गया, 30 पर्सेंट से ज्यादा भागने वाला है स्टॉक, बाथरूम फिटिंग्स वाली कंपनी पर ब्रोकरेज मेहरबान

30 पर्सेंट से ज्यादा भागने वाला है Cera Sanitaryware का स्टॉक

ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने Cera Sanitaryware Ltd पर अपनी नई रिपोर्ट में 'Buy' की सिफारिश की है. उन्होंने कंपनी का टारगेट प्राइस 8,500 रुपए प्रति शेयर तय किया है, जो करेंट मार्केट प्राइस से करीब 31 प्रतिशत ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में सालाना 9-10 फीसदी की वृद्धि 2024 से 2027 के बीच देखने को मिल सकती है.

क्यों है यह स्टॉक इतना खास

Cera इंडियन मार्केट में प्रीमियम बाथवेयर सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी बनकर उभर रही है. अब बाथरूम सिर्फ एक उपयोगी जगह नहीं बल्कि लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. इसी ट्रेंड को भांपते हुए Cera अपनी Senator और Luxe प्रीमियम रेंज को फिर से लॉन्च कर रही है, जो अगले तीन सालों में कंपनी की टोटल रेवेन्यू का 10% हिस्सा बन सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रियल एस्टेट और छोटे शहरों से मिल रहा है दम

कंपनी का 38% रेवेन्यू अब रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से आ रहा है, जो इसे एक स्थिर आय स्रोत देता है. साथ ही Cera का फोकस अब टियर-2 और टियर-3 शहरों पर है, जहां प्रीमियम बाथवेयर के प्रति लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. शहरीकरण, आय में बढ़ोतरी और निर्माण गतिविधियों ने इन शहरों में नई मांग खड़ी की है.

2,700 करोड़ रुपए रेवेन्यू का टारगेट

Cera ने 2027 तक 2,700 करोड़ रुपए का रेवेन्यू टारगेट रखा है. इसके लिए कंपनी इनोवेशन, हाई-मार्जिन प्रोडक्ट और प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने जैसे सेक्टर्स में लगातार निवेश कर रही है. इसका उद्देश्य मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना और प्रॉफिटेबिलिटी बनाए रखना है.

तेजी से बढ़ रहा है ये सेक्टर

भारतीय बाथ फिटिंग और सैनिटरीवेयर का कुल मार्केट मौजूदा समय में करीब 98,000 करोड़ रुपए का है और 2030 तक इसके 1.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है. खासकर प्रीमियम और डिज़ाइनर प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. मुंबई, पुणे, सूरत जैसे शहरों में यह मांग सबसे अधिक है, और छोटे शहर भी इस बदलाव की राह पर हैं.

प्रीमियम सेगमेंट से बड़ा मौका

Cera प्रीमियम सेगमेंट में भी एक्टिव है, जिसमें 5,000 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के प्रोडक्ट्स शामिल हैं. स्मार्ट टॉयलेट, सेंसर टैप, डिज़ाइनर फिनिश और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ मुकाबले की क्षमता इसे इस सेगमेंट में टिकाऊ बनाती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)