&format=webp&quality=medium)
निफ्टी 60 अंकों कि मजबूती के साथ 23710 पर कारोबार कर रहा है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
बाजार में जारी उठापटक के बीच एक्सिस डायरेक्ट ने रीटेल निवेशकों के लिए तीन ऐसे स्टॉक्स पिक किए हैं जिनमें मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक्स 16% तक रिटर्न दिला सकते हैं. अगर आप भी इस हफ्ते बाजार की उठापटक में सही दांव लगाना चाहते हैं तो तुरंत नोट कर लीजिए इन तीनों स्टॉक्स के नाम और साथ में जानिए सटीक खरीदारी का रेंज, स्टॉपलॉस और टारगेट लेवल्स क्या हैं.
Axis Direct Technical Picks
| शेयर का नाम | CMP (18 मई क्लोजिंग) | खरीदारी रेंज | स्टॉपलॉस | टारगेट 1 / टारगेट 2 | होल्डिंग पीरियड | पोटेंशियल रिटर्न |
| Ajanta Pharma | ₹3,211 | ₹3,120 - ₹3,058 | ₹2,885 | ₹3,500 / ₹3,550 | 3-4 हफ्ते | 12% / 14% |
| Welspun Living | ₹139 | ₹137 - ₹134 | ₹127 | ₹152 / ₹159 | 3-4 हफ्ते | 11% / 16% |
| KIMS Limited | ₹717 | ₹745 - ₹730 | ₹705 | ₹803 / ₹825 | 3-4 हफ्ते | 8.5% / 12% |
यह फार्मा स्टॉक नवंबर 2024 से 3100-2380 रुपए के बीच फंसा हुआ था. इस हफ्ते वॉल्यूम के साथ शेयर ने 3100 रुपए के स्तर को पार किया है जो इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पार्टिसिपेशन को दिखाता है. यह शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर बना हुआ है जिससे इसकी तेजी को और मजबूती मिलती है.
ये भी पढ़ें: 110 देशों में कारोबार और अब 48% रिटर्न की तैयारी, Construction Stock पर आई बुलिश रिपोर्ट
वीकली चार्ट पर शेयर ने Triangular फार्मेशन का ब्रेकआउट दिया है. इस ब्रेकआउट जोन में वॉल्यूम में लगातार बढ़ती जा रही है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI डेली, वीकली और मंथली आधार पर 50 के ऊपर बने हुए हैं जो हर टाइमफ्रेम पर शेयर में लगातार अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. इसके अलावा यह शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर बना हुआ है जिससे इसकी तेजी को और मजबूती मिलती है.
वीकली चार्ट पर शेयर ने डाउन स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़कर 745 रुपए के ऊपर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है. यह मीडियम टर्म अपट्रेंड को सपोर्ट करता है. वीकली "Bollinger Band" पर बाय सिग्नल एक्टिव हो गया है. इसके अलावा वीकली RSI भी 60 के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो पॉजिटिव सेंटिमेंट को दिखाता है.
ये भी पढ़ें: 96% मार्केट शेयर रखने वाली कंपनी ने किया 60% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 62% बढ़ा रेवेन्यू
19 मई को खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 60 अंकों कि मजबूती के साथ 23710 पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस डायरेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि निफ्टी का सपोर्ट 23300-23000 के दायरे में और रेसिसटेंस 24150-24350 के दायरे में है. 2400 के पार जाने पर बुलिश मोमेंटम देखा जा सकता है जो इंडेक्स को 24350 तक लेकर जाएगा. वहीं, 23500 के नीचे फ्रेश बिकवाली हावी होगी जो निफ्टी को 23154 तक कमजोर कर सकता है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)