&format=webp&quality=medium)
Axis Capital on Tata Steel: मेटल और माइनिंग सेक्टर में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील पर ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल ने अपना रुख नरम कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर की रेटिंग को Sell (बेचें) से अपग्रेड करे Reduce (कम करें) कर दिया है. हालांकि, ब्रोकरेज ने इस शेयर पर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. एक्सेस कैपिटल ने टारगेट प्राइस में भी बदलाव किया है जो वर्तमान भाव के मुकाबले 7 फीसदी कम है. टाटा स्टील के शेयर का 52 वीक हाई 174.44 रुपए और 52 वीक लो 122.62 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल अब तक 22.39 फीसदी तक चढ़ चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में 8.50% रिटर्न दिया है. सालभर में शेयर 0.71% कमजोर हो चुका है.
एक्सिस कैपिटल ने टाटा स्टील के शेयर का नया टारगेट प्राइस 160 रुपए तय किया है. पहले यह 138 रुपए था. रिपोर्ट तैयार होने तक टाटा स्टील के शेयर का भाव 172 रुपए था.
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर
| मीट्रिक | वैल्यू |
| EV/EBITDA (x) | 7 |
| P/B (x) | 2 |
| RoE (%) | 15.3 |
| नेट कर्ज/EBITDA | 1.7 |
एक्सिस कैपिटल के मुताबिक टाटा स्टील के सामने सबसे बड़ी चुनौती भविष्य में कैपिसिटी ग्रोथ की कमी है. कंपनी ने अभी तक किसी बड़े विस्तार की घोषणा नहीं है, जिसके कारण वॉल्यूम ग्रोथ की संभावनाएं अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलने में कमजोर दिखाई दे रही हैं.
योजनाओं में देरी
2030 तक खत्म हो सकती है लीज
खदानों की बड़ी बड़ी बोली
एक्सिस कैपिटल का सकारात्म पहलू यह है कि कैपेसिटी विस्तार पर बड़ा खर्च न होने से कंपनी अपने कर्ज को कम कर सकती है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच टाटा स्टील का नेट कर्ज लगभग 30 फीसदी घटकर 583 अरब हो सकता है. निवेशकों के लिए मुख्य जोखिम स्टील की कीमतों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी और आयरन ओर की नीलामी में कम प्रीमियम रहा है, जो कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकता है.
सवाल: एक्सिस कैपिटल ने टाटा स्टील के लिए क्या नया टारगेट प्राइस दिया है?
जवाब: एक्सिस कैपिटल ने टाटा स्टील के शेयर के लिए ₹160 का नया टारगेट प्राइस निर्धारित किया है.
सवाल: टाटा स्टील के शेयर पर एक्सिस कैपिटल की नई रेटिंग क्या है?
जवाब: एक्सिस कैपिटल ने टाटा स्टील पर अपनी रेटिंग को 'SELL' से सुधारकर 'REDUCE' कर दिया है.
सवाल: टाटा स्टील के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय क्या है?
जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता भविष्य में कैपेसिटी ग्रोथ की धीमी रफ्तार और 2030 में कैप्टिव लौह अयस्क खदानों की लीज का खत्म होना है.
सवाल: क्या टाटा स्टील अपना कर्ज कम कर सकती है?
जबाव: हां, कैपेसिटी विस्तार पर कम खर्च के कारण, अनुमान है कि कंपनी का नेट कर्ज वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच लगभग 30% तक कम हो सकता है.
सवाल: टाटा स्टील के मुनाफे में कैप्टिव लौह अयस्क का कितना योगदान है?
जवाब: एक्सिस कैपिटल के अनुसार, टाटा स्टील के स्टैंडअलोन EBITDA में कैप्टिव लौह अयस्क का लगभग 35% योगदान है.
