AI और सेमीकंडक्टर बूम का बड़ा दांव! Nomura ने इस शेयर पर शुरू की कवरेज, 10% की रैली ने दिखा दिया तेजी का ट्रेलर

Avalon Technologies Share Price: शेयर करीब 10% तक उछलकर 1493 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह बनी ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura की पॉजिटिव रिपोर्ट. ब्रोकरेज ने पहली बार कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और 1,722 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.
AI और सेमीकंडक्टर बूम का बड़ा दांव! Nomura ने इस शेयर पर शुरू की कवरेज, 10% की रैली ने दिखा दिया तेजी का ट्रेलर

AI, सेमीकंडक्टर बूम को देखते हुए इस शेयर पर बुलिश ब्रोकरेज. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Avalon Technologies Share Price: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी Avalon Technologies के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 10% से ज्यादा उछलकर 1498 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो इसका नया 52-वीक हाई है.

इसकी सबसे बड़ी वजह बनी ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura की पॉजिटिव रिपोर्ट. ब्रोकरेज ने पहली बार कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और 1,722 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 30% और मौजूदा स्तरों से यह 15% का अपसाइड दिख रहा है. बाजार में इस रिपोर्ट के बाद निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी क्योंकि Nomura का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और सेमीकंडक्टर सेक्टर की तेजी का बड़ा फायदा Avalon Technologies को मिल सकता है.

क्या करती है Avalon Technologies?

Avalon Technologies Industrial EMS यानी Electronics Manufacturing Services सेक्टर की कंपनी है. आसान भाषा में समझें तो यह दूसरी कंपनियों के लिए हाई-वैल्यू इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और सिस्टम तैयार करती है.

कंपनी खासतौर पर “Box Build Manufacturing” और Integrated Electronics Solutions पर फोकस करती है. यानी सिर्फ छोटे कंपोनेंट नहीं, बल्कि पूरा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार करने की क्षमता रखती है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

Nomura क्यों हुआ बुलिश?

Nomura का कहना है कि दुनिया में इंडस्ट्रियल EMS सेक्टर में बड़ा अपसाइकिल शुरू हो चुका है. खासकर AI Infrastructure, HVDC Systems, Semiconductor Equipment और Energy Transition जैसे सेक्टरों में भारी निवेश हो रहा है.

ब्रोकरेज के मुताबिक जेनेरेटिव AI की वजह से डेटा सेंटर्स की बिजली खपत तेजी से बढ़ रही है. इससे Power Electronics, Energy Storage और Semiconductor Equipment की डिमांड लगातार बढ़ सकती है. Avalon Technologies इन सभी हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में मौजूद है, इसलिए कंपनी के लिए लंबी अवधि की ग्रोथ विजिबिलिटी मजबूत दिख रही है.

Avalon Tech

मैनेजमेंट का टारगेट क्या है?

Nomura ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का मैनेजमेंट FY26 से FY29 के बीच रेवेन्यू दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. यह दिखाता है कि कंपनी अपने एक्जीक्यूशन और ऑर्डर पाइपलाइन को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-29 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू CAGR करीब 31% रह सकता है. वहीं EBITDA Margin मौजूदा 10.8% से बढ़कर FY29 तक 13.2% पहुंच सकता है.

अगर ऐसा होता है तो कंपनी की Earnings Per Share यानी EPS में करीब 41% CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है. Nomura ने Avalon Technologies पर Buy की रेटिंग के साथ ₹1,722 रुपये का टारगेट रखा है.

किन सेक्टर्स से मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?

Avalon Technologies को जिन सेक्टर्स से सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है, उनमें शामिल हैं:

सेक्टरक्या हो सकता है फायदा?
AI InfrastructureData Centers और Power Systems की डिमांड
Semiconductor Equipmentहाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग
HVDC Systemsपावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स
Energy Storage (BESS)Clean Energy Capex Cycle
Industrial ElectronicsGlobal Outsourcing Opportunity

शेयर का प्रदर्शन भी दमदार

Avalon Technologies का शेयर पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहा है. कंपनी ने अप्रैल 2023 में Dalal Street पर डेब्यू किया था और तब से शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.

DurationChange %
1 Week13.09%
2 Weeks26.30%
1 Month35.06%
3 Months41.43%
YTD64.86%
6 Months43.83%
1 Year66.96%
2 Years197.47%
3 Years252.77%

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

EMS सेक्टर को भारत में अगले कुछ सालों का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग थीम माना जा रहा है. सरकार भी Electronics Manufacturing और Semiconductor Ecosystem को बढ़ावा दे रही है. Avalon Technologies की खास बात यह है कि कंपनी सिर्फ लो-वैल्यू असेंबली बिजनेस में नहीं, बल्कि हाई-वैल्यू और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में मौजूद है.

हालांकि निवेशकों को यह भी समझना होगा कि कंपनी अभी हाई ग्रोथ फेज में है. ऐसे में एक्जीक्यूशन, ग्लोबल डिमांड और US ऑपरेशंस की परफॉर्मेंस आगे काफी अहम रहने वाली है. Nomura ने भी साफ कहा है कि US बिजनेस में टर्नअराउंड में देरी और ग्रोथ स्लोडाउन इसके लिए जोखिम बन सकते हैं.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Avalon Technologies किस सेक्टर की कंपनी है?

यह Industrial EMS यानी Electronics Manufacturing Services सेक्टर की कंपनी है.

Q2 Avalon Tech पर क्या टारगेट है?

ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग के साथ 1,722 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

Q3 EMS सेक्टर में ग्रोथ क्यों दिख रही है?

AI, Semiconductor, Data Centers और Clean Energy जैसे सेक्टर्स में बढ़ते निवेश की वजह से EMS कंपनियों की मांग बढ़ रही है.

Q4 Avalon Technologies की सबसे बड़ी ताकत क्या मानी जा रही है?

कंपनी की vertically integrated manufacturing capability और high-value box-build manufacturing इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है.

Q5 निवेशकों को किन जोखिमों पर नजर रखनी चाहिए?

Global demand slowdown, US operations का प्रदर्शन और execution risk आगे अहम फैक्टर रहेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source