44% रिटर्न दे सकता है ये Auto Stock, 5 प्वाइंट्स में नोमुरा से समझें निवेश की पूरी डीटेल

Auto Stocks to BUY: एसएमएल महिंद्रा ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. डिमांड ग्रोथ मजबूत है लेकिन मार्जिन पर दबाव देखा गया. नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Mahindra Mahindra शेयर में खरीद की सलाह दी है और 44% अपसाइड टारगेट दिया गया है.
44% रिटर्न दे सकता है ये Auto Stock, 5 प्वाइंट्स में नोमुरा से समझें निवेश की पूरी डीटेल

SML Mahindra में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 58.97% ओनरशिप है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Auto Stocks to BUY: ऑटोमोबाइल सेक्टर की देश की लीडिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को लेकर ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने एक फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इसका मानना है कि यह शेयर वर्तमान स्तर से 44% से अधिक रिटर्न दे सकता है. दरअसल, SML Mahindra ने 20 अप्रैल को चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है जिसके बाद नोमुरा ने यह रिपोर्ट जारी की है. बता दें कि, एसएमएल महिंद्रा अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कंपनी है. पिछले साल कंपनी ने इसका अधिग्रहण किया था.

Q4 रिजल्ट के बाद SML Mahindra के शेयर पर भारी दबाव है और यह 7% टूट चुका है और फिलहाल यह 4010 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा 5 मई को चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी करेगी. फिलहाल यह शेयर 3250 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

Mahindra & Mahindra Share Price Target
Add Zee Business as a Preferred Source

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

अपनी रिपोर्ट में नोमुरा ने कहा कि Q4 में SML Mahindra की डिमांड ग्रोथ हेल्दी रही, लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिला. कंपनी कीमत बढ़ाने जा रही है जिसके कारण FY27 में मार्जिन पर दबाव कम होने की उम्मीद है. मीडियम टर्म में कंपनी 10-12% मार्केट शेयर का लक्ष्य लेकर चल रही है. मार्केट शेयर बढ़ाने में ICV यानी इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का बड़ा योगदान होगा. यह एक हाई ग्रोथ सेगमेंट है. आने वाले समय में कंपनी AC बस, एंबुलेंस और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अन्य वाहनों को भी लॉन्च करेगी. FY27 में e-Bus को भी लॉन्च किया जाएगा जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की पोजिशनिंग बेहतर होगी.


5 प्वाइंटस में समझें ब्रोकरेज की बात

  • Q4 SML Mahindra: डिमांड हेल्दी लेकिन मार्जिन पर दबाव
  • प्राइस हाइक से FY27 में मार्जिन पर दबाव कम होने की उम्मीद
  • मीडियम टर्म में 10-12% मार्केट शेयर गेन करने का लक्ष्य
  • AC बस, एंबुलेंस और अन्य कमर्शियल व्हीकल लॉन्च की तैयारी
  • FY27 में e-Bus को भी लॉन्च किया जाएगा, EV पोजिशनिंग बेहतर

जानिए काम की बात

  • डिमांड को लेकर आउटलुक दमदार
  • नए सेगमेंट (ICV, e-Bus) में एंट्री की तैयारी
  • FY27 में मार्जिन में सुधार आने की उम्मीद

फाइनल वर्ड्स

कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि आने वाले समय में डीजल प्राइस बढ़ने की संभावना है जिसका डायरेक्ट असर कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट पर होता है. ऐसे में फिलहाल कुछ समय बीत जाने का इंतजार कर रहे हैं. FY26 में इंडस्ट्री का ग्रोथ 13% रहा जबकि एसएमएल महिंद्रा ने 17% ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का मार्केट शेयर 3.6% है 2031 तक मार्केट शेयर 10-12% और 2036 तक मार्केट शेयर 20% पर पहुंचाने का लक्ष्य है.

SML Mahindra Q4 Results

सालाना आधार पर ऑपरेशनल रेवेन्यू 16.5% ग्रोथ के साथ 898 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA फ्लैट 90.4 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 11.7% से घटकर 10.1% पर आ गया. नेट प्रॉफिट मामूली उछाल के साथ 54.2 करोड़ रुपए रहा. Q4 के लिए EPS यानी हर शेयर पर कमाई 37.5 रुपए रही. Q4 में कंपनी ने 5297 वाहन बेचे जो Q3 में 3190 और एक साल पहले 4628 यूनिट था. 20 अप्रैल को यह शेयर 4325 रुपए पर बंद हुआ था. इस भाव पर शेयर पिछले 12 महीनों की कमाई के मुकाबले 39 टाइम्स प्राइस टू अर्निंग मल्टीपल (39.2x TTM EPS) पर ट्रेड कर रहा है.

कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

पैरामीटरQ4 FY26YoY (%)Q4 FY25 (YoY)Q3 FY26 (QoQ)QoQ (%)
वाहन बिक्र (Units)5,297↑ 14.45%4,6283,190↑ 66.05%
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹897.7 Cr↑ 16.4%₹771.4 Cr₹539.3 Cr↑ 66.5%
EBITDA₹90.4 Cr(Flat)₹90.4 Cr₹41.1 Cr↑ 120%
EBITDA Margin (%)10.10%↓ 160 bps11.70%7.60%↑ 250 bps
Adjusted PAT₹54.2 Cr↑ 2.26%₹53.0 Cr₹17.5 Cr↑ 209.7%

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 में SML Mahindra की कुल बिक्री 17% उछाल के साथ 16632 यूनिट रही. नेट प्रॉफिट 160 करोड़ रुपए रहा जो FY25 में 121.7 करोड़ रुपए था. ऑपरेशनल रेवेन्यू 2838 करोड़ रुपए रहा जो एक साल 2398 करोड़ रुपए था.

SML Mahindra के शेयर पर भारी दबाव

SML Mahindra का शेयर 7% टूटकर 4010 रुपए के करीब आ गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 5341 रुपए और लो 1513 रुपए है. वर्तमान भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 5800 करोड़ रुपए है. महिंद्रा एंड महिंद्रा इसकी प्रमोटर है और कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 58.97% है और यह डील अगस्त 2025 में हुई थी. यह कंपनी स्कूल बस, जेल कैदी वैन, Sartaj डीजल एंड सीएनजी ट्रक, पुलिस वैन, एंबुलेंस, वाटर टैंकर जैसी व्हीकल बनाती है.


(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6