इस साल डबल हुआ यह ऑटो एंसिलियरी स्टॉक, 52% रिटर्न के लिए खरीदने की सलाह

Lumax Industries मुख्य रूप से ऑटोमोटिव लाइटिंग बनाती है. इस समय यह शेयर ऑल टाइम हाई पर है और साल के निचले स्तर से डबल हो चुका है. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर लॉन्ग टर्म बुलिश रिपोर्ट जारी की है और बड़ा टारगेट दिया है.
इस साल डबल हुआ यह ऑटो एंसिलियरी स्टॉक, 52% रिटर्न के लिए खरीदने की सलाह

Lumax Industries देश की लीडिंग ऑटो एंसिलियरी कंपनी है. यह मुख्य रूप से ऑटोमोटिव लाइटिंग सिस्टम्स बनाती है. कंपनी चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए हेडलैम्प, टेललैम्प, इंडिकेटर, फॉग लैंप जैसी लाइटिंग इंस्ट्रूमेंट बनाती है. फिलहाल यह शेयर 4150 रुपए (Lumax Industries Share Price) पर है और साल के निचले स्तर से करीब डबल हो चुका है. ब्रोकरेज ने 52% अपसाइड का टारगेट दिया है.

Lumax Industries Share Price Target

वेचुरा सिक्योरिटीज ने Lumax Industries के लिए टेक्निकल आधार पर खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने कहा कि वर्तमान भाव पर खरीदारी कर सकते हैं. अगर शेयर में करेक्शन आता है तो 3895-3776-3507 रुपए की रेंज में सपोर्ट है जहां एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. इसके भी नीचे जाने पर 3465 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 6300 रुपए का दिया है. यह शेयर 4150 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह टारगेट 52% अधिक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

साल के निचले स्तर से डबल हुआ स्टॉक

Lumax Industries के शेयर ने सितंबर महीने में 4444 रुपए का लाइफ हाई बनाया है. इस साल जनवरी के महीने में शेयर ने 2005 रुपए का लो बनाया था जिसके मुकाबले यह दोगुना से अधिक है. पिछले एक महीने में शेयर ने 11%, तीन महीने में 41% और इस साल अब तक 73% का रिटर्न दिया है.

  • Lumax Industries का शयेर 4150 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है.
  • वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इस भाव पर खरीदने की सलाह दी है.
  • 3465 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और 6300 रुपए का टारगेट है.
  • 3895-3776-3507 रुपए की रेंज में इस स्टॉक का सपोर्ट है.
  • 18422 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 13.00% हिस्सेदारी.

रीटेल के पास 13% हिस्सेदारी

Lumax Industries के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 75.00% हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है. 18422 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 13.00% हिस्सेदारी है. 6 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का भी पैसा लगा है. जून तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 1.18%/5.75% है जो मार्च तिमाही में 0.97% /5.63% और दिसंबर 2024 के आधार पर 0.92%/4.94% छी.

Lumax Industries Historical Performance

DurationPrice Gain/Loss (Absolute Chg)Price Gain/Loss (Change %)Sensex Change %
1 Week84.602.08 %–0.52 %
2 Weeks262.006.73 %–1.82 %
1 Month417.7011.18 %–0.28 %
3 Months1,224.8541.80 %–0.45 %
6 Months1,781.1575.03 %9.97 %
YTD1,761.8073.62 %2.37 %
1 Year1,238.0542.44 %–2.65 %
2 Years1,893.9583.77 %22.91 %
3 Years2,539.60157.22 %36.68 %
5 Years2,591.50165.76 %106.13 %
10 Years3,722.75861.35 %211.94 %

About Lumax Industries

Lumax Industries मुख्य रूप से ऑटोमोटिव लाइटिंग बनाती है. इसके 12 मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी हैं. ऑटोमोटिव OEMs जैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा, होंडा, Hero MotoCorp, Toyota, MG Motor, TVS जैसी दिग्गज कंपनियां इसकी क्लाइंट हैं. व्हीकल लाइटिंग में जापान की दिग्गज Stanley Electric के साथ इसका करार है. कोरियन कंपनी SL Corporation के साथ भी इसका करार है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6