Auto Sector Outlook: जियो-पॉलिटिकल टेंशन का दबाव, फिर भी ब्रोकरेज पॉजिटिव, क्यों? किन स्टॉक्स पर बुलिश

ऑटो सेक्टर पर 2 ब्रोकरेज कंपनियों की रिपोर्ट आई है. सेक्टर आउटलुक पेश किया है. साथ में बताया है कि किन स्टॉक्स पर दांव लगाया जा सकता है.
Auto Sector Outlook: जियो-पॉलिटिकल टेंशन का दबाव, फिर भी ब्रोकरेज पॉजिटिव, क्यों? किन स्टॉक्स पर बुलिश

ऑटो सेक्टर आउटलुक (AI जनरेटेड फोटो)

Auto Sector Outlook: भारतीय ऑटो सेक्टर में शॉर्ट टर्म दबाव के बावजूद लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज का भरोसा बना हुआ है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली और CLSA की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर फिलहाल लागत बढ़ने, सप्लाई चेन रिस्क और रेगुलेटरी सख्ती जैसे कई हेडविंड्स का सामना कर रहा है, जिसका असर खासतौर पर Q1 के मार्जिन पर दिख सकता है.

हालांकि ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में भी कहा है कि मजबूत वॉल्यूम अपसाइकल के चलते कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत ग्राहकों पर पास कर पाएंगी. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने सेक्टर पर अपना ‘एट्रेक्टिव’ व्यू बरकरार रखा है.

वॉल्यूम ग्रोथ से बनेगा सपोर्ट

ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ऑटो सेक्टर में वॉल्यूम अपसाइकल जारी रहेगा. हालांकि -

  • लागत दबाव और सप्लाई चेन रिस्क से Q1 (पहली तिमाही) मार्जिन प्रभावित हो सकते हैं
  • लेकिन बढ़ती डिमांड से OEMs को प्राइस हाइक पास करने में मदद मिलेगी
  • सेक्टर पर ओवरऑल ‘एट्रेक्टिव’ रेटिंग बरकरार

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में टॉप पिक्स के तौर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प को शामिल किया है और इन स्टॉक्स पर Overweight की रेटिंग दी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन स्टॉक्स पर रखें नजर?

Morgan Stanley ने कई ऑटो स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में बदलाव किया है:

स्टॉकरेटिंगनया टारगेट (रुपए)पुराना टारगेट (रुपए)
TVS Motorओवरवेट43274280
Hero MotoCorpओवरवेट65376471
Ashok Leylandइक्विलवेट180227
M&Mओवरवेट39194358
Hyundaiओवरवेट21142565
Eicher Motorsइक्विलवेट77637578
Bajaj Autoअंडरवेट89208782
Maruti Suzukiओवरवेट1789517804

CLSA का क्या है कहना?

मॉर्गन स्टेनली के अलावा, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने ऑटो सेक्टर पर अपना आउटलुक जारी किया है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में ऑटो सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत दिया है, खासतौर पर अप्रैल के शुरुआती ट्रेंड्स के आधार पर. ब्रोकरेज के मुताबिक-

  • जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और प्राइस हाइक के बावजूद डिमांड बेहतर
  • 2W, 3W और CV सेगमेंट में मिड-सिंगल डिजिट YoY ग्रोथ
  • M&HCV और ट्रैक्टर सेगमेंट में मिड-टू-हाई टीन ग्रोथ

हालांकि, पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में कमजोरी बनी हुई है.

  • PV वॉल्यूम में 9% YoY गिरावट
  • एंट्री-लेवल OEMs जैसे Maruti पर ज्यादा दबाव

EV और CV सेगमेंट बने फोकस

EV पेनिट्रेशन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है -

  • PV में 5.8%
  • 2W में 8.3%
  • CV सेगमेंट पर CLSA का व्यू ‘Constructive’
  • M&M और Bajaj Auto पर पॉजिटिव नजरिया

सेक्टर आउटलुक क्या कहता है

कुल मिलाकर, ब्रोकरेज का मानना है कि शॉर्ट टर्म में मार्जिन प्रेशर और वॉलेटिलिटी बनी रह सकती है, लेकिन मजबूत डिमांड और वॉल्यूम ग्रोथ सेक्टर को सपोर्ट देंगे. ऑटो सेक्टर में फिलहाल स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच जरूरी है, जहां मजबूत डिमांड वाले सेगमेंट और बेहतर प्राइसिंग पावर वाली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ऑटो सेक्टर पर ब्रोकरेज का व्यू क्या है?

लॉन्ग टर्म के लिए पॉजिटिव, शॉर्ट टर्म में दबाव संभव

Q2 टॉप पिक्स कौन से हैं?

M&M, Maruti, TVS Motor और Hero Moto

Q3 सबसे ज्यादा दबाव किस पर है?

Q1 मार्जिन और PV सेगमेंट

Q4 कौन सा सेगमेंट मजबूत है?

CV और ट्रैक्टर सेगमेंट

Q5 निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए?

स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच अपनाएं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6