इंट्राडे में 10% तक भागा Ather Energy का स्टॉक, कंपनी के ग्रोथ पर NOMURA की ये रिपोर्ट पढ़ आप भी लगा देंगे पैसा

एक सितंबर के ट्रेडिंग सेशन के दौरान Ather Energy का स्टॉक 10 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. इस स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी Nomura ने नई रिपोर्ट जारी की है और कंपनी का ग्रोथ आउटलुक भी बताया है.
इंट्राडे में 10% तक भागा Ather Energy का स्टॉक, कंपनी के ग्रोथ पर NOMURA की ये रिपोर्ट पढ़ आप भी लगा देंगे पैसा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में OLA के बाद Ather Energy कंपनी बाजार में लिस्ट हुई है. लेकिन Ather Energy के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सितंबर के पहले कारोबारी दिन Ather Energy के स्टॉक में दमदार तेजी देखने को मिली है. Ather Energy के स्टॉक ने इंट्राडे में 10% तक का उछाल देख लिया है. एथर एनर्जी के स्टॉक ने इंट्राडे में 496 का लेवल छुआ. इस स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी Nomura ने BUY की भी रेटिंग दी और अपनी कवरेज दी. लेकिन ब्रोकरेज कंपनी ने जो टारगेट प्राइस दिया, वो इंट्राडे में ही हिट हो गया.

ब्रोकरेज कंपनी Nomura ने 458 रुपए का टारगेट प्राइस दिया, जो हिट हो गया. हालांकि ब्रोकरेज कंपनी ने इस स्टॉक के आउटलुक को लेकर बड़ी बात कही. ब्रोकरेज का मानना है कि ये EV कंपनी FY25–FY28 के बीच बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है और 41 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर सकती है.

Ather Energy पर Nomura का तर्क

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज रिपोर्ट नोमुरा (Nomura) का मानना है कि FY25–FY28 के बीच Ather की बिक्री मात्रा 41% CAGR से बढ़ सकती है. यह 1.55 लाख यूनिट (FY25) से बढ़कर FY28 में 4.36 लाख यूनिट तक जा सकती है. तेज नेटवर्क विस्तार और नए प्रोडक्ट्स इस ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे.

Ather Energy: प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी अपडेट

  • EL प्लेटफॉर्म: Ather ने नया स्केलेबल EL प्लेटफॉर्म दिखाया है, जिस पर फैमिली स्कूटर, मैक्सी‑स्कूटर और स्पोर्टी परफॉर्मेंस मॉडल आएंगे. इसमें नई पावरट्रेन, री‑इंजीनियर्ड सॉफ्टवेयर स्टैक, AEBS, चार्ज ड्राइव कंट्रोलर और बेहतर सर्विसेबिलिटी जैसी खूबियां हैं. पहला प्रोडक्शन स्कूटर 2025 के फेस्टिव सीजन के आसपास आने की उम्मीद है.
  • कनेक्टेड मोबिलिटी: AtherStack 7.0, वॉइस‑इंटरैक्शन, क्रैश और पॉटहोल अलर्ट, ParkSafe/LockSafe, और Infinite Cruise जैसे फीचर्स कंपनी के सॉफ्टवेयर लीडरशिप को आगे बढ़ाते हैं. अगली‑पीढ़ी की फास्ट‑चार्जिंग से 10 मिनट में 30 किमी रेंज जोड़ने का दावा किया गया है.
  • मैन्युफैक्चरिंग: EL प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटर्स का प्रोडक्शन औरंगाबाद (संभाजीनगर) फैक्ट्री में होगा. समय पर कमिशनिंग और फास्ट‑चार्जिंग नेटवर्क रोलआउट को Nomura ने सफलता के लिए अहम माना है.

निवेशकों के लिए रिपोर्ट में क्या है खास?

‘Buy’ रेटिंग के साथ 458 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये टारगेट प्राइस 1 सितंबर के ट्रेडिंग सेशन के दौरान हिट हो चुका है. मौजूदा समय में Ather Energy का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 496 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. 41% वॉल्यूम CAGR FY25–FY28. मार्जिन सुधार और नेटवर्क/पोर्टफोलियो विस्तार ग्रोथ के प्रमुख ड्राइवर. Nomura Ather को e2w कवरेज ब्रह्मांड में टॉप पिक मानता है.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Nomura ने Ather Energy के लिए क्या रेटिंग और टारगेट दिया है.

A1. ‘Buy’ रेटिंग और टारगेट ₹458 प्रति शेयर. हालांकि टारगेट प्राइस हिट हो चुका है

Q2. Nomura का वॉल्यूम आउटलुक FY25–FY28 के लिए क्या है.

A2. वित्त वर्ष 25 से लेकर वित्त वर्ष 2028 के बीच 41% CAGR. 1.55 लाख यूनिट से 4.36 लाख यूनिट तक.

Q3. Ather का नया EL प्लेटफॉर्म क्या लाएगा.

A3. स्केलेबल आर्किटेक्चर, AEBS, नया सॉफ्टवेयर स्टैक, चार्ज ड्राइव कंट्रोलर, और कई बॉडी‑स्टाइल वाले नए स्कूटर.

Q4. फास्ट‑चार्जिंग और कनेक्टेड फीचर्स में क्या नया है.

A4. 10 मिनट में ~30 किमी चार्ज का लक्ष्य, AtherStack 7.0, वॉइस‑इंटरैक्शन, क्रैश/पॉटहोल अलर्ट, Infinite Cruise.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6