₹23 का डिविडेंड, 60 देशों में बिकता है सामान, नतीजों के बाद BUY टैग, सोमवार को करें फोकस

दिग्गज पेंट कंपनी Asian Paints ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया और 23 रुपए के बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है. FY27 को लेकर मैनेजमेंट ने हेल्दी गाइडेंस जारी किया है. जानिए डिविडेंड का पैसा कब मिलेगा और नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने टारगेट बढ़ाकर क्या कर दिया है.
₹23 का डिविडेंड, 60 देशों में बिकता है सामान, नतीजों के बाद BUY टैग, सोमवार को करें फोकस

14 देशों में ऑपरेशन्स चलता है, जबकि 60+ देशों में इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

एशियन पेंट्स अपने सेगमेंट में देश और दुनिया की दिग्गज कंपनियों में एक है. चौथी तिमाही के रिजल्ट के साथ में कंपनी ने 23 रुपए के बंपर डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है जिसके लिए 23 जून रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. कॉनकॉल के बाद दो ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर फ्रेश रिपोर्ट जारी कि है और खरीदारी की सलाह है. फिलहाल यह शेयर 2672 रुपए पर है. सोमवार को यह शेयर फोकस में रहेगा.

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Asian Paints के लिए खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट प्राइस को 3390 रुपए से बढ़ाकर 3470 रुपए कर दिया है. दूसरी तरफ इलारा कैपिटल ने Accumulate की रेटिंग और 2900 रुपए का टारगेट मेंटेन रखा है. पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 9% का रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक -3% की कमजोरी दर्ज की गई है.

Asian Paints Share Price Target 2026

अनुमान से बेहतर रहा रेवेन्यू और EBITDA

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि Q4 में कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA का ग्रोथ हमारे अनुमान से बेहतर रहा. होम डेकोर सेगमेंट का वॉल्यूम ग्रोथ 12 तिमाही के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण 10% से अधिक प्राइस हाइक भी किया है. इसके अलावा 2-4% का प्राइस हाइक इसी हफ्ते लागू हुआ है. इससे कंपनी के मार्जिन पर असर नहीं दिखेगा.

ग्रॉस मार्जिन कई तिमाही के हाई पर

अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो Q4 के लिए ग्रॉस मार्जिन पिछली कई तिमाही के मुकाबले सबसे अधिक रहा. ईरान क्राइसिस के बावजूद मैनेजमेंट ने 18-20% के दायरे में EBITDA मार्जिन का गाइडेंस जारी किया है. ऐसे में नुवामा का मानना है कि FY27 में कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ के मुकाबले वैल्यु ग्रोथ ज्यादा रहेगा. इससे कंपनी की कमाई को मजबूती मिलेगी. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन करते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाया है.

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा?

Asian Paints के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 2300% यानी हर शेयर पर 23 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 23 जून को फिक्स किया गया है. AGM में अगर डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लगता है तो इसका भुगतान 13 जुलाई या उसके बाद किया जाएगा. बता तें कि फाइनल डिविडेंड मिलाकर FY26 में कंपनी ने कुल 27.5 रुपए का डिविडेंड दिया है. FY25 में कंपनी ने कुल 24.80 रुपए का डिविडेंड दिया था.

FY27 को लेकर क्या है आउटलुक?

डिमांड

  • मैनेजमेंट का मानना है कि डिमांड कंडिशन स्टेबल रहेगा. अप्रैल और मई के महीने में सभी मार्केट्स में मोमेंटम बन रहा है. कॉम्पिटिशन एंड मैक्रो अनसर्टेनिटी के बावजूद डेकोरेटिव सेगमेंट 8-10% के दायरे में ग्रो करने की उम्मीद है.

EBITDA Margin

  • FY27 में EBITDA मार्जिन का गाइडेंस 18-20% के दायरे में रहने की उम्मीद है. प्राइस हाइक, प्रीमियमाइजेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी से मार्जिन को फायदा मिलेगा.

इंडस्ट्रियल कोटिंग

  • इंडस्ट्रियल कोटिंग सेगमेंट का प्रदर्शन डेकोरेटिव सेगमेंट के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है. सरकारी खर्च, मैन्युफैक्चरिंग इन्वेस्टमेंट और कैपेक्स का लाभ मिलेगा.

इंटरनेशनल बिजनेस

  • इंटरनेशनल बिजनेस ग्रोथ की राह पर बने रहने की उम्मीद है. हालांकि, जियोग्रॉफिकल लिहाज से कुछ जगहों पर चुनौती दिख सकती है.

क्रूड का रिस्क

  • रिस्क फैक्टर की बात करें तो नियर टर्म में क्रूड ऑयल प्राइस और करेंसी डेप्रिसिएशन और महंगाई की चुनौती रहेगी.

प्राइसिंग पर मैनेजमेंट ने क्या कहा?

भारत में अब तक 11% के करीब प्राइस हाइक किया गया है जो डेकोरेटिव बिजनेस को लेकर है. महंगाई का असर 20% के करीब है. ऐसे में अभी और प्राइस हाइक किया जाएगा जो धीरे-धीरे किया जाता रहेगा. अग्रेसिव प्राइस हाइक से मैनेजमेंट बच रहा है क्योंकि यह डिमांड को प्रभावित करेगा. महंगाई का असर Q1/Q2FY27 में ज्यादा दिखेगा जब इन्वेंट्री समाप्त हो जाएगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

नेट सेल्स सालाना आधार पर 10.8% उछाल के साथ 9228 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस कंट्रीब्यूशन 13% उछाल के साथ 4143 करोड़ रुपए रहा जबकि ग्रॉस मार्जिन 100 bps सुधार के साथ 44.7% रहा. PBDIT यानी प्रॉफिट बिफोर डेप्रिसिएशन, इंटरेस्ट एंड टैक्स 24% ग्रोथ के साथ 1787 करोड़ रुपए रहा.PBDIT मार्जिन 17.2% से बढ़कर 19.4% रहा. नेट प्रॉफिट माइनॉरिटी इंटरेस्ट हटाकर 69.3% ग्रोथ के साथ 1172 करोड़ रुपए रहा.

Asian Paints Q4 Results

फाइनेंशियल मिट्रिक्सQ4 FY25Q4 FY26(YoY ग्रोथ)
नेट सेल्स (Net Sales)₹ 8,329.6 करोड़₹ 9,228.5 करोड़10.8%
ग्रॉस कंट्रीब्यूशन (Gross Contribution)₹ 3,672.0 करोड़₹ 4,143.0 करोड़13.0%
ग्रॉस मार्जिन (Gross Margin)43.70%44.70%

+100 bps

PBDIT₹ 1,436.2 करोड़₹ 1,786.6 करोड़24.4%
PBDIT मार्जिन (PBDIT Margin)17.20%19.40%

+210 bps

नेट प्रॉफिट (माइनॉरिटी इंटरेस्ट के बाद)₹ 692.1 करोड़₹ 1,172.1 करोड़69.3%

FY26 में कैसा रहा ओवरऑल प्रदर्शन?

नेट सेल्स सालाना आधार पर 5.1% उछाल के साथ 35516 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस कंट्रीब्यूशन 8% उछाल के साथ 15582 करोड़ रुपए रहा जबकि ग्रॉस मार्जिन 140 bps सुधार के साथ 43.7% रहा. PBDIT यानी प्रॉफिट बिफोर डेप्रिसिएशन, इंटरेस्ट एंड टैक्स 11.5% ग्रोथ के साथ 6696 करोड़ रुपए रहा.PBDIT मार्जिन 17.8% से बढ़कर 18.9% रहा. नेट प्रॉफिट माइनॉरिटी इंटरेस्ट हटाकर 17.9% ग्रोथ के साथ 4325 करोड़ रुपए रहा.

Asian Paints FY26 Results

फाइनेंशियल मिट्रिक्सFY25FY26(YoY ग्रोथ)
नेट सेल्स (Net Sales)₹ 33,797.4 करोड़₹ 35,516.4 करोड़5.1%
ग्रॉस कंट्रीब्यूशन (Gross Contribution)₹ 14,390.0 करोड़₹ 15,582.0 करोड़8.0%
ग्रॉस मार्जिन (Gross Margin)42.30%43.70%

+140 bps

PBDIT₹ 6,006.2 करोड़₹ 6,695.9 करोड़11.5%
PBDIT मार्जिन (PBDIT Margin)17.80%18.90%

+110 bps

नेट प्रॉफिट (माइनॉरिटी इंटरेस्ट के बाद)₹ 3,667.2 करोड़₹ 4,325.4 करोड़17.9%

60 देशों में फैला है कारोबार

  • 2.56 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप
  • प्रमोटर-52.63% , पब्लिक-47.32%
  • FII/DII हिस्सेदारी 12.11%/21.74%
  • 9.64 लाख रीटेल निवेशक 10.76% स्टेक

Asian Paints देश और दुनिया की लीडिंग पेंट कंपनियों में एक है. 14 देशों में इसका ऑपरेशन्स चलता है जबकि 60 से अधिक देशों में इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है. कंपनी का मार्केट कैप 2.56 लाख करोड़ रुपए है. इसमें प्रमोटर के पास 52.63% और पब्लिक के पास 47.32% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में FII/DII की हिस्सेदारी 12.11%/21.74% है. 9.64 लाख रीटेल निवेशक कंपनी में 10.76% हिस्सेदारी रखते हैं.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source