Ashish Kacholia ने बिल्डिंग प्रोडक्‍ट्स वाली कंपनी पर लगाया दांव; Q2 में खरीदे 4.51 लाख शेयर, इस साल 39% दे चुका है रिटर्न 

Ashish Kacholia Portfolio: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने सितंबर 2022 तिमाही (Q2FY23) के दौरान होम इम्‍प्रूवमेंट और बिल्डिंग मैटीरियल बनाने वाली कंपनी शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (Shankara Building Products) के स्‍टॉक्‍स पर नया दांव लगाया है.
Ashish Kacholia ने बिल्डिंग प्रोडक्‍ट्स वाली कंपनी पर लगाया दांव; Q2 में खरीदे 4.51 लाख शेयर, इस साल 39% दे चुका है रिटर्न 

आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में फिलहाल 39 शेयर हैं. (Representational Image) 

Ashish Kacholia Portfolio: बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने सितंबर 2022 तिमाही (Q2FY23) के दौरान होम इम्‍प्रूवमेंट और बिल्डिंग मैटीरियल बनाने वाली कंपनी शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (Shankara Building Products) के स्‍टॉक्‍स पर नया दांव लगाया है. कचोलिया ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान कंपनी में करीब 2 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदी है. शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के शेयर में इस साल अब तक 39 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही है. स्‍पेशियलिटी रिटेल सेक्‍टर की इस कंपनी के स्‍टॉक्‍स में गुरुवार (13 अक्‍टूबर 2022) को 4.5 फीसदी का उछला देखने को मिला. एनएसई पर शेयर 729.50 रुपये पर बंद हुआ. आशीष कचोलिया को मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मल्टीबैगर स्टॉक चुनने के लिए जाना जाता है.

Q2FY23 में Shankara Building Products में नई खरीदारी

Add Zee Business as a Preferred Source

आशीष कचोलिया ने सितंबर 2022 तिमाही में Shankara Building Products में नई हिस्‍सेदारी खरीदी है. BSE पर जारी जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कचोलिया ने शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में 1.97 फीसदी (4,51,140 इक्विटी शेयर) स्‍टेक खरीदा है. बीते एक साल में यह शेयर करीब 22 फीसदी उछल चुका है. वहीं, 2022 में अब तक स्‍टॉक का रिटर्न करीब 39 फीसदी रहा है.

शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यह देश में होम इम्‍प्रूवमेंट और बिल्डिंग प्रोडक्‍ट्स की एक प्रमुख रिटेल कंपनी है. 'शंकरा बिल्‍डप्रो' ब्रांड से यह बिजनेस ऑपरेट करती है. कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्‍ट्र, गुजरात, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश और पुड्डुचेरी में कंपनी के 90 से ज्‍यादा स्‍टोर हैं. 1995 में शुरू हुई इस कंपनी का मुख्‍यालय बेंगलुरू में है. 2022 में कंपनी का रेवेन्‍यू करीब 2500 करोड़ रुपये रहा. यह कंपनी NSE और BSE पर लिस्‍टेड है.

आशीष कचोलियो के पोर्टफोलियो में 39 शेयर

सितंबर 2022 तक की कॉरपोरेट शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, दिग्‍गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में फिलहाल 39 शेयर हैं. इनमें हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक शामिल हैं. इनके पोर्टफोलियो पर स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की नजर रहती है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, कचोलिया पोर्टफोलियो की नेटवर्थ 1,785.4 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6