Ashish Kacholia ने इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में बढ़ाया स्‍टेक; Q2 में खरीदे 3.19 लाख शेयर, 5 साल में 2100% मिला रिटर्न 

Ashish Kacholia portfolio: Xpro India में जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान एक बार फिर कचोलिया ने 0.5 फीसदी फ्रेश इक्विटी खरीदी है. बीते एक साल में यह शेयर 63 फीसदी से ज्‍यादा का उछल चुका है. वहीं, बीते 5 साल का रिटर्न देखें, तो यह मल्‍टीबैगर साबित हुआ है.
Ashish Kacholia ने इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में बढ़ाया स्‍टेक; Q2 में खरीदे 3.19 लाख शेयर, 5 साल में 2100% मिला रिटर्न 

Ashish Kacholia को मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मल्टीबैगर स्टॉक चुनने के लिए जाना जाता है.

Ashish Kacholia portfolio: शेयर बाजार के दिग्‍गज निवेशकों में से एक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में शामिल बिड़ला ग्रुप की कंपनी Xpro India में एक बार फिर स्‍टेक बढ़ाया है. बीते एक साल में यह शेयर 63 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. वहीं, बीते 5 साल का रिटर्न देखें, तो यह मल्‍टीबैगर साबित हुआ है. शेयर ने पांच साल में करीब 2100 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है. कचोलिया के पोर्टफोलियो में यह शेयर सितंबर 2021 तिमाही से शामिल है. इसके बाद से हर तिमाही में उन्‍होंने स्‍टेक बढ़ाया है. Xpro India में जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान एक बार फिर कचोलिया ने 0.5 फीसदी फ्रेश इक्विटी खरीदी है. 17 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में स्‍टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. आशीष कचोलिया को मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मल्टीबैगर स्टॉक चुनने के लिए जाना जाता है.

सितंबर 2022 तिमाही में खरीदे 3.19 लाख शेयर

आशीष कचोलिया ने सितंबर तिमाही में Xpro India में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में उन्होंने Xpro India में 0.5% हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.4% (779,350 इक्विटी शेयर) कर ली है. जून 2022 तिमाही में उनके पास कंपनी में 3.9 फीसदी (4,59,366 इक्विटी शेयर) हिस्‍सेदारी थी. यानी, उन्‍होंने जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान 3,19,984 फ्रेश इक्विटी शेयर खरीदे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Xpro India: 5 साल में 21 गुना रिटर्न

Xpro India मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले 1 साल में शेयर ने करीब 63 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है. वहीं, बीते 5 साल का रिटर्न देखें, तो निवेशकों को 22 गुना रिटर्न मिला है. बीते 5 साल में शेयर में 2128 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है. इसका मतलब कि अगर किसी ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये इस शेयर में लगाए हैं, तो आज उसकी वैल्‍यू करीब 23 लाख है.

पैकेजिंग सेक्‍टर की कंपनी Xpro India के शेयर में 17 अक्‍टूबर 2022 को ट्रेडिंग सेशन के दौरान शुरुआती कारोबार में ही 5 फीसदी का अपर सर्किट (729.15 रुपये) लगा. आशीष कचोलिया ने इस स्टॉक में पहली बार जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में निवेश किया था. Xpro India बिड़ला ग्रुप की डायवर्सिफाइड कंपनी है. कंपनी पॉलिमर प्रोसेसिंग के कारोबार में है. कई जगह पर इसके डिवीजन है और अलग-अलग यूनिट्स भी हैं.

आशीष कचोलियो के पोर्टफोलियो में 38 शेयर

दिग्‍गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में फिलहाल 38 शेयर हैं. इनमें हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक शामिल हैं. इनके पोर्टफोलियो पर स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की नजर रहती है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, कचोलिया पोर्टफोलियो की 18 अक्‍टूबर को नेटवर्थ 1,772.0 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रही.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. जी बिजनेस निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6