पूरे साल इन 8 शेयरों ने बनाया निवेशकों को अप्रैल फूल! कोई बना 2 दिन का मल्टीबैगर तो किसी ने दिखाए अपर सर्किट के सपने

April Fool Stocks: अब अप्रैल है, तो हम कुछ ऐसे ही शेयरों की लिस्ट साझा कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में निवेशकों को सबसे ज्यादा 'बेवकूफ' बनाया या उम्मीदों पर पानी फेरा.
पूरे साल इन 8 शेयरों ने बनाया निवेशकों को अप्रैल फूल! कोई बना 2 दिन का मल्टीबैगर तो किसी ने दिखाए अपर सर्किट के सपने

साल भर इन शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन. (Image: AI-generated)

April Fool Stocks: शेयर बाजार में यूं तो मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते बिकवाली का दौर चल रहा है. ऐसे में निवेशकों के पोर्टफोलियो तो लाल ही हैं, लेकिन कुछ शेयर ऐसे हैं, जो सालभर निवेशकों को टेंशन में रखते हैं, कभी तेज उतार-चढ़ाव, कभी चार्ट में कंफ्यूजन, तो कभी फंडामेंटल्स के रिस्क, कई फैक्टर्स के चलते इन शेयरों पर डाउट बना होता है.

अब अप्रैल है, तो हम कुछ ऐसे ही शेयरों की लिस्ट साझा कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में निवेशकों को सबसे ज्यादा 'बेवकूफ' बनाया या उम्मीदों पर पानी फेरा.

1. सपना चकनाचूर करने वाली कैटेगरी

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे स्टॉक्स जो अपर सर्किट का सपना दिखाते हैं पर कभी लगाते नहीं. इनमें SpiceJet, Delta Corp, Balrampur Chini और Aadhar Housing Finance शामिल थे. इस कैटेगरी का विजेता Delta Corp है. 1 साल में ये शेयर 34.59% गिरा है.

अनिल सिंघवी ने कहा कि जीएसटी (GST) और गेमिंग नियमों के कारण इस स्टॉक ने अच्छे-अच्छों के सपने तोड़े हैं. अब इसमें ऊपर के नहीं, सिर्फ नीचे के सर्किट लगते हैं.

2. लो स्पेशलिस्ट कैटेगरी

ऐसे शेयर जो लगातार नया लो (Low) बनाने में माहिर हैं. इसमें Ola Electric, Tata Elxsi, EaseMyTrip और GIC Housing Finance थे.

विजेता है Ola Electric. यह अपने लाइफ टाइम हाई ₹157 से 85% गिर चुका है. इसका मार्केट शेयर 49% से घटकर सिर्फ 6% रह गया है. स्टॉक एक साल में 47.58% नीचे आ गया है.

3. स्टॉप लॉस हिट मशीन

वो स्टॉक्स जो बार-बार स्टॉप लॉस हिट करते हैं और फिर रिवर्स हो जाते हैं. इसमें KAYNES Tech, Kalyan Jewellers, IEX और InterGlobe Aviation (IndoGo) शामिल थे.

अनिल सिंघवी के अनुसार IndiGo का शेयर मंदी और तेजी दोनों तरफ के स्टॉप लॉस हिट करने का 'मास्टर' है. इसे गिरने या बढ़ने के लिए बस एक बहाना चाहिए.

4. दो दिन का मल्टीबैगर

ऐसे शेयर जो खबर आने पर दो दिन तो ऐसे भागते हैं जैसे 100% रिटर्न देंगे, फिर ठंडे पड़ जाते हैं. लिस्ट में Vodafone Idea, HG Infra, BLS International और PC Jeweller के नाम शामिल हैं.

इस कैटेगरी का विनर तो Vodafone Idea ही है यह स्टॉक खबर आने पर गरम होता है, टॉप बनाता है और फिर हफ्तों के लिए सो जाता है.

Watch Full Video:

5. रिजल्ट रियलिटी चेक

ऐसी कंपनियां जिनके नतीजे हमेशा अनुमान (Estimates) से एकदम अलग या अजीब आते हैं. इसमें Laurus Labs, Jubilant Foodworks, DLF और UPL शामिल थे.

अनिल सिंघवी ने कहा कि UPL के नतीजे और स्टॉक का मूवमेंट समझना सबसे मुश्किल है; अच्छे नतीजे पर गिर जाता है और खराब पर बढ़ जाता है.

6. चार्ट कन्फ्यूजन कैटेगरी

ऐसे स्टॉक्स जिनके चार्ट देखकर दिल दहल जाता है या कंफ्यूजन बढ़ जाता है. इसमें FACT, HFCL, Tube Investments और Amber Enterprises शामिल थे.

अनिल सिंघवी ने FACT को चुना विनर. उन्होंने कहा कि "फैक्ट यह है कि यह महंगा है, फंडामेंटल कमजोर हैं और चार्ट देखकर लोग सिर्फ कंफ्यूज होते हैं"

7. रिटेल इन्वेस्टर ट्रैप

ऐसे शेयर जहां रिटेल निवेशक ऊंचे भाव पर फंस गए हैं. इसमें Yes Bank, Vodafone Idea, Protean eGov और DreamFolks Services थे.

अनिल सिंघवी ने इस कैटेगरी में DreamFolks Services को टॉप पर रखा उन्होंने कहा कि Yes Bank और Protean में फिर भी उम्मीद है, लेकिन DreamFolks ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है और इसमें कमबैक की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखती.

8. डीलर्स फेवरेट/अस्थिर शेयर

ऐसे शेयर जिनमें बहुत ज्यादा वॉलेटिलिटी होती है. इसमें Wockhardt, Waaree Energies, Sunteck Realty और Gravita शामिल थे.

Waaree Energies इस कैटेगरी में टॉप का स्टॉक है. यह एफएंडओ (F&O) का स्टॉक है और बहुत ज्यादा लिक्विड है, इसलिए यह दोनों तरफ बहुत तेजी से और बड़े मूव देता है.

कैटेगरीप्रमुख शेयरविनरखास वजह
सपना चकनाचूरSpiceJet, Delta Corp, Balrampur Chini, Aadhar HousingDelta Corp1 साल में ~35% गिरावट, GST/गेमिंग नियमों का असर
लो स्पेशलिस्टOla Electric, Tata Elxsi, EaseMyTrip, GIC HousingOla Electricहाई से 85% गिरावट, मार्केट शेयर घटा
स्टॉप लॉस हिट मशीनKaynes Tech, Kalyan Jewellers, IEX, IndiGoIndiGoबार-बार दोनों तरफ SL हिट
2 दिन का मल्टीबैगरVodafone Idea, HG Infra, BLS Intl, PC JewellerVodafone Ideaखबर पर तेजी, फिर लंबी सुस्ती
रिजल्ट रियलिटी चेकLaurus Labs, Jubilant Food, DLF, UPLUPLनतीजे और मूवमेंट समझना मुश्किल
चार्ट कन्फ्यूजनFACT, HFCL, Tube Investments, AmberFACTमहंगा स्टॉक, कमजोर फंडामेंटल
रिटेल ट्रैपYes Bank, Vodafone Idea, Protean, DreamFolksDreamFolksनिवेशक ऊंचे भाव पर फंसे
हाई वोलैटिलिटीWockhardt, Waaree Energies, Sunteck, GravitaWaaree Energiesतेज और बड़े मूव, F&O स्टॉक

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ये ‘अप्रैल फूल स्टॉक्स’ क्या हैं?

ये ऐसे शेयर हैं जिन्होंने पिछले साल निवेशकों को कंफ्यूज किया. कभी तेज उछाल, कभी भारी गिरावट, यानी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

Q2 इन शेयरों में सबसे बड़ा नुकसान किसने दिया?

कुछ स्टॉक्स जैसे Delta Corp और Ola Electric में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ.

Q3 क्या ये शेयर पूरी तरह खराब हैं?

जरूरी नहीं. कुछ कंपनियों के फंडामेंटल ठीक हो सकते हैं, लेकिन उनके स्टॉक में वोलैटिलिटी और अनिश्चितता ज्यादा है.

Q4 निवेशकों को ऐसे शेयरों से क्या सावधानी रखनी चाहिए?

हमेशा स्टॉप लॉस लगाएं, खबरों के पीछे भागने से बचें और फंडामेंटल्स पर ध्यान दें.

Q5 क्या इन शेयरों में अब मौका बन सकता है?

कुछ शेयरों में वैल्यूएशन सस्ता होने पर मौका बन सकता है, लेकिन रिस्क ज्यादा है—इसलिए सोच-समझकर निवेश करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6