3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर

मल्टीबैगर Apollo Micro Systems के शेयर में पिछले कुछ सेशन से निवेशकों की होड़ मची हुई है और पिछले 3 सेशन में यह शेयर 25% उछल चुका है. 5 प्वाइंट्स में समझिए इस तेजी का क्या कारण है. बता दें कि इस कंपनी में 33% हिस्सेदारी रीटेल निवेशकों के पास है.
3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर

3.65 लाख रीटेल निवेशक इस कंपनी में 33.06% ओनरशिप रखते हैं. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Defence Stock: डिफेंस सेक्टर का मल्टीबैगर स्टॉक Apollo Micro Systems इस समय जबरदस्त एक्शन में है. पिछले 3 सेशन में यह शेयर 25% उछल चुका है और लाइफ हाई पर कारोबार कर रहा है. इस ताबड़तोड़ तेजी ने रीटेल निवेशकों को गदगद कर दिया है. अगर आप भी इस स्टॉक पर दांव लगाना चाहते हैं तो आइए 5 प्वाइंट्स में जानते हैं इस रैली का क्या कारण है.

Apollo Micro Systems के शेयर ने आज इंट्राडे में 369 रुपए का लाइफ हाई बनाया. पिछले एक महीने में शेयर में 23% और तीन महीने में इसने 53% का रिटर्न दिया है. बता दें इस डिफेंस स्टॉक में रीटेल निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी है. 3.65 लाख रीटेल निवेशक कंपनी में 33% से अधिक ओनरशिप रखते हैं.

5 प्वाइंट्स में समझें सुपर रैली के क्या कारण हैं

  1. Q4 और पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का दमदार प्रदर्शन
  2. ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट की दमदार कमेंट्री
  3. रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और मजबूत आउटलुक
  4. DPIIT से वेपन्स मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस
  5. नए डिफेंस डोमेन्स में एंट्री और ट्रायल्स

18 मई को कंपनी ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया और 19 मई को मैनेजमेंट की तरफ से कॉन्फ्रेंस कॉल का आयोजन किया गया. मैनेजमेंट ने ग्रोथ को लेकर जो प्लान पेश किया है वह बाजार को पसंद आया जिसके बाद से शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. आइए तेजी के सभी ट्रिगर्स को एक-एक कर समझते हैं.

पिछले कुछ समय में कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?

अवधिशेयर रिटर्न (%)
1 Week16.4
2 Weeks13.25
1 Month22.47
3 Months51.97
YTD28.44
6 Months25.04
1 Year161.92
2 Years213.5
3 Years973.48
5 Years2,983.12

आइए एक-एक कर ग्रोथ के ट्रिगर्स को विस्तार से समझते हैं.

1. FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 61% ग्रोथ के साथ 904 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69% उछाल के साथ 218 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 90% उछाल के साथ 107 करोड़ रुपए रहा.

  • FY26 का EBITDA मार्जिन 24% रहा जो FY25 में 23% था
  • FY26 का नेट प्रॉफिट मार्जिन 12% रहा जो FY25 में 10% था
  • FY26 में हर शेयर पर कमाई 3.2 रुपए रही जो FY25 में 1.9 रुपए थी
Apollo Micro Systems Q4 Results

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q4 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 81% ग्रोथ के साथ 293 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 88% उछाल के साथ 68 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 163% उछाल के साथ 37 करोड़ रुपए रहा.

  • Q4 का EBITDA मार्जिन 23% रहा जो Q3 में 20% और एक साल पहले 22% था
  • Q4 का नेट प्रॉफिट मार्जिन 13% रहा जो Q3 में 9% और एक साल पहले 9% था
  • Q4 में हर शेयर पर कमाई 1.1 रुपए रही जो Q3 में 0.7 और एक साल पहले 0.5 रुपए थी

2. FY27 में दमदार ग्रोथ की उम्मीद

कॉनकॉस में मैनेजमेंट ने FY27 के लिए दमदार ग्रोथ गाइडेंस दिया है. कंपनी आर्मामेंट इलेक्ट्रॉनिक्स, मेन बैटल टैंक्स (MBT) के लिए फायर कंट्रोल सिस्टम्स और इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स के सेगमेंट में अग्रेसिव एंट्री कर रही है. मैनेजमेंट ने 2036 के लिए ग्रोथ का मेगा प्लान भी पेश किया है. कंपनी की योजना खुद को ग्लोबल OEM मेड इन इंडिया बनाने की है. इसके अलावा रेवेन्यू को भी डायवर्सिफाई करना है.

Apollo Micro Systems 2036 Growth Plan


3. रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और मजबूत आउटलुक

31 मार्च 2026 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 1432 करोड़ रुपए का है. FY26 का रेवेन्यू 904 करोड़ रुपए है. मतब अगले डेढ़ साल की रेवेन्यू विजिबिलिटी है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बद्दम रेड्डी ने कहा कि FY26 हमारे लिए शानदार रहा. ऑल टाइम रेवेन्यू और मुनाफा दर्ज किया गया. इसके अलावा कंपनी ने IDL Explosives का एक्वीजिशन किया है और DPIIT ने UAV लाइसेंस जारी किया है जो बड़ा ग्रोथ ट्रिगर है. इसके अलावा कंपनी को पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर भी मिला है. एक्वीजिशन FY27 में पूरी होगी. इससे ग्रोथ को बूस्ट मिलेगा स्ट्रैटिजिक फायदा मिलेगा.

प्रमुख बातें

  • 1432 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक
  • DPIIT ने UAV लाइसेंस जारी किया
  • IDL Explosives का एक्वीजिशन

4. DPIIT से वेपन्स मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस

DPIIT ने हाल ही में कंपनी को UAV और अन्य डिफेंस इक्विपमेंट्स बनाने की अनुमति दी है. कंपनी ने कहा कि वह अब केवल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लायर नहीं रह गई है. कंपनी की योजना अब OEM यानी ओरिजिनल इक्विपमेंट्स मैन्युफैक्चरर बनने की है. 2036 के विजन प्लान में इसको लेकर कंपनी ने डीटेल प्लान प्लान पेश किया है.

फिलहाल कंपनी अनमैन्ड एरियल व्हीकल बनाएगी. आने वाले समय में इसकी योजना अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल, काउंटर ड्रोन सिस्टम और ऑटोनोमस अंडरवाटर प्लैटफॉर्म बनाने की भी है. इसके अलावा कंपनी को मिसाइल, टारपीडो, माइन्स और अन्य एम्युनिशन बनाने का भी लाइसेंस DPIIT से मिला है.

Apollo Micro Systems

5. नए डिफेंस डोमेन्स में एंट्री और ट्रायल्स

जैसा कि पहले कहा है कंपनी अपना एक्सपैंशन कर रही है. कंपनी की योजना अब एयर, लैंड और नेवल तीनों सेगमेंट में एंट्री की है. FY27 में कंपनी की योजना आर्मामेंट इलेक्ट्रॉनिक्स और फायर कंट्रोल सिस्टम में एंट्री की है.

ये तमाम फैक्टर्स हैं जो Apollo Micro Systems के शेयर को ड्राइव कर रहे हैं और यह शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. बता दें कि कंपनी का मार्केट कैप 12700 करोड़ रुपए के करीब है. इस कंपनी में 51.98% ओनरशिप प्रमोटर की है जबकि 48.02% हिस्सेदारी पब्लिक के पास है. पब्लिक ओनरशिप में FII/DII के पास 3.63%/1.82% हिस्सेदारी है जबकि 3,65,177 रीटेल निवेशक इसमें 33.06% ओनरशिप रखते हैं.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6