&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks Tips: शेयर बाजार में निवेश करने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन असल में सही शेयर चुनना सबसे बड़ी चुनौती है. अक्सर निवेशक भावनाओं, दोस्तों की सलाह या मार्केट में चल रही अफवाहों के आधार पर शेयर खरीद लेते हैं और बाद में पछताना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि शेयर खरीदते समय ठोस आधार और रिसर्च पर ध्यान दिया जाए. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी हमेशा कहते हैं कि शेयर खरीदना सिर्फ़ पैसा कमाने का तरीका नहीं, बल्कि एक कंपनी में पार्टनर बनने जैसा है.
1. मजबूत मैनेजमेंट और भरोसेमंद प्रोमोटर: कंपनी के मैनेजमेंट की साख सबसे अहम है. अगर प्रोमोटर ईमानदार और दूरदर्शी है, तो कंपनी लंबे समय तक टिकेगी.
2. मुनाफे और डिविडेंड का रिकॉर्ड देखें: कंपनी का वित्तीय इतिहास निवेश से पहले जरूर देखें. नियमित डिविडेंड और लगातार मुनाफा मजबूत बिजनेस मॉडल का संकेत देता है.
3. शेयर अच्छा भी हो, सस्ता भी: सिर्फ़ कंपनी अच्छी होना काफी नहीं, उसके शेयर का वैल्यूएशन भी मायने रखता है. सही दाम पर खरीदना ही असली कला है.
4. बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी: अगर फंड्स, FIIs और बड़े संस्थागत निवेशक कंपनी में पैसा लगाए हुए हैं, तो ये कंपनी की मजबूती का सबूत है.
5. कर्ज कम और कैश ज्यादा: कम कर्ज और मजबूत कैश पोज़ीशन वाली कंपनियां मुश्किल हालात में भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं.
6. प्रोमोटर के शेयर गिरवी तो नहीं?: अगर प्रोमोटर ने अपने शेयर गिरवी रखे हैं, तो यह खतरे की घंटी है. ऐसे शेयरों से बचना बेहतर है.
7. सेक्टर और इंडस्ट्री का हाल देखें: कंपनी जिस सेक्टर में काम कर रही है, उसकी हालत कैसी है, यह समझना ज़रूरी है.
8. सरकारी पॉलिसी का असर: अगर सरकार की नीतियां बार-बार बदलती हैं, तो उस सेक्टर में स्थिरता की कमी रहती है.
9. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का जोखिम: कंपनी का बिजनेस कितना ग्लोबल ट्रेंड्स पर निर्भर है, इसका आकलन निवेश से पहले करें.
10. खुद से पूछें- क्या मैं यह बिज़नेस करता?: अगर आपके पास पैसा होता तो क्या आप ये बिजनेस करते? अगर जवाब हां है, तो शेयर खरीदने पर विचार किया जा सकता है.
अनिल सिंघवी कहते हैं, “क्या 15 साल बाद भी यह कंपनी चल रही होगी? यही सोचकर शेयर खरीदें.”
यानी शेयर को सिर्फ़ शॉर्ट-टर्म प्रॉफिट के लिए नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी के लिए निवेश समझें.
FAQs (Frequently asked questions)
Q1. क्या सिर्फ़ बड़े नाम वाली कंपनियों में निवेश करना सही है?
नहीं, छोटी कंपनियां भी सही बिजनेस मॉडल के साथ बड़ी रिटर्न दे सकती हैं.
Q2. क्या शेयर खरीदने से पहले बैलेंस शीट देखना जरूरी है?
हाँ, कंपनी की बैलेंस शीट उसकी सेहत का आईना है. इसे जरूर देखें.
Q3. कब शेयर खरीदना सबसे सही होता है?
जब कंपनी मजबूत हो और उसका शेयर उचित वैल्यूएशन पर मिल रहा हो.
Q4. क्या डिविडेंड देने वाली कंपनी हमेशा बेहतर होती है?
डिविडेंड अच्छा संकेत है, लेकिन विकास की संभावना भी देखना जरूरी है.
Q5. क्या सिर्फ टिप्स के आधार पर शेयर खरीदना चाहिए?
नहीं, टिप्स केवल शुरुआती जानकारी देते हैं, निवेश से पहले खुद रिसर्च करना जरूरी है.