आज कमाई वाले स्टॉक्स, मार्केट गुरु का है भरोसा; नोट करें TGT-SL डीटेल

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि आज भारतीय बाजार के लिए मेक एंड ब्रेक वाला दिन है. अगर आज भी निफ्टी 26100 के ऊपर क्लोजिंग देता है तो इस ब्रेकआउट को कंफर्म माना जाएगा. जानिए मार्केट गुरु ने आज कमाई के लिए किस स्टॉक को पिक किया है.
आज कमाई वाले स्टॉक्स, मार्केट गुरु का है भरोसा; नोट करें TGT-SL डीटेल

Anil Singhvi Stocks to BUY Today.

अमेरिकी बाजारों में बीती रात भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में डाओ जोन्स 6 हफ्ते, नैस्डैक 2 महीने, S&P 6 हफ्ते, रसल 2000 3 महीने के निचले स्तरों पर बंद हुआ. इस गिरावट का कारण AI स्टॉक्स में भारी बिकवाली, जॉब मार्केट का मजबूत डेटा और डॉलर इंडेक्स में तेजी है. डॉलर इंडेक्स 100 के पार छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय बाजार की बात करें तो निफ्टी 139 अंक मजबूत होकर 26192 पर बंद हुआ. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इस समय निवेशकों को डरने के बजाय अलर्ट और सतर्क रहने की जरूरत है.

अनिल सिंघवी ने कहा कि भारतीय बाजार फिलहाल मजबूत ट्रेंड में दिख रहे हैं, और आज की क्लोजिंग बेहद अहम रहने वाली है। निफ्टी ने कल 26100 का ब्रेकआउट 92 पॉइंट के बड़े मार्जिन से दर्ज किया, जिससे आज भी 26050-26100 के नीचे बंद होने की संभावना कम मानी जा रही है। अगर आज निफ्टी 26100 के ऊपर बंद होता है, तो इसे ब्रेकआउट का कन्फर्मेशन माना जाएगा। इस समय फंड्स की खरीदारी और मजबूत ट्रेंड भले ही बुल्स के पक्ष में हो, लेकिन ग्लोबल कमजोरी और लाइफ हाई के पास बिकवाली भी स्वाभाविक है. इसलिए हर मूव पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

आज कमाई वाले स्टॉक्स

कुल मिलाकर बाजार में रोलर कोस्टर मूव दिखेगा. आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र भी है. जानिए इन तमाम फैक्टर्स के बीच मार्केट गुरु ने आज ट्रेडर्स के लिए किन स्टॉक्स को पिक किया है और इनके लिए टारगेट-स्टॉपलॉस क्या दिए गए हैं.

BUY HUL Futures

स्टॉक ऑफ द डे के तहत अनिल सिंघवी ने HUL Futures में खरीद की सलाह दी है. Hindustan Unilever का शेयर कल 2429 रुपए पर बंद हुआ था. इसके लिए 2400 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है जबकि 2455, 2475, 2495 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. वोलाटाइल मार्केट में एफएमसीजी स्टॉक्स परफॉर्म कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6