अनिल सिंघवी को पसंद आए ये 3 Stocks, ट्रेडर्स के लिए स्पेशल अलर्ट

Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कमाई के लिए 3 स्टॉक्स को पिक किया है. कमजोर बाजार में इन स्टॉक्स में कमाई का मौका बन सकता है. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
अनिल सिंघवी को पसंद आए ये 3 Stocks, ट्रेडर्स के लिए स्पेशल अलर्ट

Anil Singhvi Stocks to BUY Today.

Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेंटिमेंट इस समय कमजोर है और ट्रेंड न्यूट्रल है. हफ्ते के पहले सेशन में शुरुआती कारोबार में निफ्टी 80 अंक टूटकर 24750 की रेंज में आ गया है. बीते हफ्ते निफ्टी में -0.5%, मिडकैप में -1.7% और स्मॉलकैप इंडेक्स में -2.5% की गिरावट दर्ज की गई. पिछले हफ्ते FIIs ने कैश मार्केट में 13552 करोड़ रुपए की बड़ी बिकवाली की. बाजार के लिए पॉजिटिव फैक्टर्स कम और नेगिटव फैक्टर्स ज्यादा हैं. ऐसे में खबरों और नतीजों के दम पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना है. जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कमाई के लिए किन 3 स्टॉक्स को पिक किया है.

Orient Cement Share Price Target

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Orient Cement में खरीद की सलाह दी है. इसके लिए 247 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 255 रुपए, दूसरा 257 रुपए और तीसरा 260 रुपए का दिया गया है. Q1 में कंपनी ने शानदार रिजल्ट जारी किया है. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 90% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 183 करोड़ रुपए रहा. सेल्स में 24%, नेट प्रॉफिट में 459% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

Add Zee Business as a Preferred Source

Jammu Kashmir Bank Share Price Target

J&K Bank के शेयर में खरीद की सलाह है. इसके लिए 107 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 111 रुपए, दूसरा 113 रुपए और तीसरा 115 रुपए का दिया गया है. Q1 में सालाना आधार पर डिपॉजि ग्रोथ 12.1%, लोन ग्रोथ 6.1% रहा. इंटरेस्ट मार्जिन 3.86% से घटकर 3.72% रहा. ROA 1.08% से बढ़कर 1.17% रहा. GNPA 3.91% से घटकर 3.50% रहा जबकि NNPA 0.76% से घटकर 0. 82% रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में 7.0% और नेट प्रॉफिट में 16.7% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह

Premier Energies Share Price Target

Premier Energies के शेयर में खरीद की सलाह है. 1070 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 1100 रुपए, दूसरा 1110 रुपए और तीसरा 1122 रुपए का दिया गया है. जून तिमाही का रिजल्ट हर पैमाने पर शानदार रहा है. FY28 तक कंपनी की योजना 11GW की मॉड्यूल कैपेसिटी और 10 GW की सेल्स कैपेसिटी डेवलप करने की है. कंसोलिडेटेड आधार पर टोटल इनकम में 12.03%, ऑपेरिंटग EBITDA में 53.02%, EBITDA में 61.48% और नेट प्रॉफिट में 55.33% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6