अनिल सिंघवी ने आज इन 2 स्टॉक्स को मुनाफे के लिए चुना, आपने खरीदा क्या?

Anil Singhvi Stocks to BUY: कमजोर सेंटिमेंट और ट्रेंड वाले बाजार में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कमाई के लिए M&M Financial और Ather Energy को पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
अनिल सिंघवी ने आज इन 2 स्टॉक्स को मुनाफे के लिए चुना, आपने खरीदा क्या?

Anil Singhvi Stocks to BUY Today: बाजार का सेंटिमेंट कमजोर नजर आ रहा है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 24500-24600 की रेंज में मजबूत सपोर्ट है. पुलबैक रैली आने पर 25000-25150 की रेंज में मजबूत रेसिसटेंस है. ट्रेड डील में देरी के बीच ट्रंप ने टैरिफ को लेकर धमकी दी है. FII की बिकवाली लगातार जारी है. हालांकि, DII भयंकर तरीके से खरीदारी भी कर रहे हैं. इन तमाम फैक्टर्स के बीच खबरों के दम पर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज 2 स्टॉक्स को कमाई के लिए चुना है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

M&M Financial Service Share Price Target

मार्केट गुरु ने Mahindra and Mahindra Financial Services के शेयर में खरीद की सलाह दी है. 244 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पहला टारगेट 254 रुपए, दूसरा टारगेट 257 रुपए और तीसरा 259 रुपए का दिया गया है. एनबीएफसी स्टॉक्स इस समय अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 333 रुपए और लो 231 रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Ather Energy Share Price Target

मार्केट गुरु ने Ather Energy में खरीद की सलाह दी है. इसके लिए 340 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 348 रुपए, दूसरा 353 रुपए और तीसरा 358 रुपए का दिया गया है. इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स मजबूत नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ऐनालिस्ट नोमुरा ने 458 रुपए के टारगेट के साथ कवरेज की शुरुआत की है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 359 रुपए और लो 287 रुपए है. 4 अगस्त को कंपनी जून तिमाही का रिजल्ट जारी करेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6