आज कहां है निफ्टी का सपोर्ट? ट्रेडर्स के लिए अनिल सिंघवी ने चुने ये 2 स्टॉक्स

Anil Singhvi Stocks: बाजार का सेंटिमेंट और सेट-अप दोनों कमजोर है. अनिल सिंघवी से जानिए कि निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट कहां है और आज हफ्ते के पहले सेशन में ट्रेडर्स को कहां फोकस करना चाहिए.
आज कहां है निफ्टी का सपोर्ट? ट्रेडर्स के लिए अनिल सिंघवी ने चुने ये 2 स्टॉक्स

Anil Singhvi Stocks to BUY Today.

Anil Singhvi Stocks: बीते हफ्ते निफ्टी में करीब 2.7% की गिरावट रही और यह 24654 पर बंद हुआ. पिछले हफ्ते भारतीय बाजार दुनिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन किया. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में तो करीब 4.5% तक की गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को निफ्टी ने इंट्राडे में 3 हफ्तों का निचला स्तर 24629 छुआ. पिछले हफ्ते IT इंडेक्स में 8% की सबसे ज्यादा गिरावट रही और यह 5 महीनों के निचले स्तर पर है. इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स में भी 6% से अधिक गिरावट रही.

कहां है निफ्टी का सपोर्ट?

इस कमजोर सेंटिमेंट को लेकर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि बाजार में अभी तेजी का कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है. FII की बिकवाली जारी है, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर पॉजिटिव अपडेट्स नहीं हैं. DII की खरीदारी जारी है लेकिन आंकड़ा बहुत दमदार नहीं है. रीटेल का पार्टिसिपेशन उतना हाई नहीं है. ऐसे में थोड़ा इंतजार करना चाहिए. टेक्निकल लिहाज से 24475-24575 की रेंज में निफ्टी का सपोर्ट है. जानिए अनिल सिंघवी ने आज ट्रेडर्स के लिए किन स्टॉक्स को पिक किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Oil India में खरीदारी की सलाह

अनिल सिंघवी ने Oil India को स्टॉक ऑफ द डे के तहत चुना है इसमें खरीदने की सलाह दी है. कंपनी ने अंडमान शैलो ऑफशोर में प्राकृतिक गैस की नई खोज की है, जिससे स्टॉक में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही क्रूड की कीमतें 70 डॉलर के करीब हैं, जो कंपनी के लिए सकारात्मक है. टेक्निकल स्तर पर Oil India फ्यूचर्स को 405 का स्टॉपलॉस रखते हुए 415, 419 और 425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदा जा सकता है.

4 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • Oil India ने अंडमान शैलो ऑफशोर में गैस की खोज की.
  • Oil India Futures में खरीद की सलाह.
  • 405 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
  • टारगेट 415, 419, 425 रुपए का दिया गया है.

L&T में बिकवाली की सलाह

L&T को लेकर अनिल सिंघवी ने शॉर्ट-टर्म में बिकवाली की राय दी है. शुक्रवार के कमजोर बाजार में भी स्टॉक ने करीब 2.5% की तेजी दिखाई और 3800 के करीब ट्रेड कर रहा है. मौजूदा स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का दबाव आ सकता है. टेक्निकल चार्ट के अनुसार L&T फ्यूचर्स को 3850 रुपए का स्टॉपलॉस रखते हुए 3765, 3735 और 3700 के लक्ष्य तक बेचा जा सकता है.

4 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • कमजोर बाजार में दिखाई तेजी, अब प्रॉफिट बुकिंग आ सकती है.
  • L&T Futures में अनिल सिंघवी ने बिकवाली की राय दी है.
  • L&T के लिए 3850 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
  • 3765, 3735, 3700 रुपए का टारगेट दिया गया है.