टूट रहा है बाजार तो क्या हुआ...अनिल सिंघवी को इन 2 Stocks पर है कमाई का भरोसा

Anil Singhvi Stocks to BUY: बाजार में कमजोरी जारी है और निफ्टी 24650 के नीचे आ गया है. स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कमाई के लिए Adani Green Energy और CarTrade को पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
टूट रहा है बाजार तो क्या हुआ...अनिल सिंघवी को इन 2 Stocks पर है कमाई का भरोसा

Anil Singhvi Stocks to BUY Today.

Anil Singhvi Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेट-अप कमजोर हो गया है. खासकर विदेशी निवेशकों की एकतरफा और जोरदार बिकवाली ने सेंटिमेंट को कमजोर करने का काम किया है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 50 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 24650 के नीचे फिसल गया है. हालांकि, सलेक्टेड काउंटर्स में खबरों और नतीजों के दम पर एक्शन दिख रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कमाई के लिए Adani Green Energy और CarTrade को पिक किया है. जून तिमाही के मजबूत रिजल्ट का असर शेयर पर दिखेगा. जानिए इनके लिए इंपोर्टेंट लेवल्स कहां है.

Adani Green Energy Share Price Target

मार्केट गुरु ने Adani Green Energy Futures में खरीद की सलाह दी है. इसके लिए 980 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 1025 रुपए और दूसरा 1040 रुपए का दिया गया है. जून तिमाही में कंपनी का रिजल्ट अच्छा रहा है और आउटलुक भी एग्जीक्यूशन के दम पर पॉजिटिव नजर आ रहा है. रेवेन्यू ग्रोथ 31%, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ 31% और नेट प्रॉफिट ग्रोथ 25% रहा. अभी कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 15.8GW की है जिसे FY30 तक 50GW पर पहुंचाने की योजना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

CarTrade Share Price Target

CarTrade Tech के शेयर में खरीद की सलाह है. इसके लिए 2040 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पहला टारगेट 2100 रुपए, दूसरा 2120 रुपए और तीसरा 2140 रुपए का दिया गया है. नतीजों के बाद कल शेयर में 9% की तेजी दर्ज की गई थी. ब्रोकरेज की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जिसके कारण आज रन-अप जारी रह सकता है. Nomura ने 2388 रुपए और Citi ने 2380 रुपए का टारगेट दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6