&format=webp&quality=medium)
नतीजों के बाद अनिल सिंघवी ने इन शेयरों का किया रिजल्ट रिव्यू. (फोटो: Zee Business)
तिमाही नतीजों के बाद आज बाजार में कई बड़े शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है. कुछ कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहद कमजोर रहे हैं, तो कुछ ने दमदार प्रदर्शन से बाजार को चौंका दिया है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ONGC और Siemens पर सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि P&G Hygiene और JK Tyre जैसे शेयरों में खरीदारी का नजरिया रखा है. आइए समझते हैं कि किन शेयरों में क्या रणनीति रखनी चाहिए.
Oil and Natural Gas Corporation के नतीजे लगभग हर पैरामीटर पर कमजोर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 13.9% बढ़ा, लेकिन PAT में 21% की गिरावट दर्ज हुई. Adjusted EBITDA करीब 3% घटा और मार्जिन 54.9% से घटकर 49.5% पर आ गया.
सबसे बड़ा निगेटिव सर्वे और एक्सप्लोरेशन कॉस्ट में भारी उछाल रहा. यह खर्च 149% बढ़ गया, जबकि बाजार को करीब 50% बढ़ोतरी की उम्मीद थी. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी कंपनी के लिए बड़ा दबाव बना सकती है.
अनिल सिंघवी ने ONGC Futures में बिकवाली की सलाह दी है.
LIVE TV:
Siemens के नतीजे भी अनुमान से कमजोर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 15% बढ़ा, लेकिन PAT में 10% की गिरावट आई. EBITDA लगभग सपाट रहा, जबकि मार्जिन 11% से घटकर 10% रह गया.
हालांकि कंपनी के लिए राहत की बात नए ऑर्डर्स में 32.6% की मजबूत बढ़ोतरी रही. कुल ऑर्डर बुक ₹45,033 करोड़ पर पहुंच गई है. अब बाजार की नजर आज होने वाली मैनेजमेंट कॉन्कॉल पर रहेगी, जहां आगे के आउटलुक पर संकेत मिल सकते हैं.
Procter & Gamble Hygiene and Health Care ने बेहद मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का रेवेन्यू 19% बढ़ा, जबकि PAT में 55.7% की जोरदार बढ़ोतरी हुई. EBITDA करीब 69% उछला और मार्जिन 25.8% से बढ़कर 36.5% पर पहुंच गया.
दिलचस्प बात यह है कि मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर पिछले तीन महीनों में करीब 14% टूट चुका है. ऐसे में कैश मार्केट में इसमें अनिल सिंघवी ने खरीदारी की सलाह दी है.
JK Tyre & Industries ने लगभग हर पैरामीटर पर शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का PAT 80% उछला, जबकि EBITDA 48% बढ़ा. मार्जिन 10% से बढ़कर 13% पर पहुंच गया. पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 26% टूट चुका है, ऐसे में यहां रिकवरी की उम्मीद दिख रही है.
Bayer CropScience ने स्थिर लेकिन पॉजिटिव नतीजे पेश किए. कंपनी का रेवेन्यू 5.3% और PAT 13.3% बढ़ा. EBITDA में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई, जबकि मार्जिन 16.2% से बढ़कर 18.4% पर पहुंच गया. ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार को बाजार पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख सकता है.
Carraro India के नतीजे अच्छे रहे और मार्जिन भी स्थिर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 36.7% बढ़कर ₹607 करोड़ पहुंच गया, जबकि PAT 75% उछलकर ₹42 करोड़ रहा. हालांकि शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 10% भाग चुका है, इसलिए ऊपरी स्तरों पर थोड़ी सावधानी की जरूरत हो सकती है. कंपनी ने ₹6.75 प्रति शेयर डिविडेंड की भी घोषणा की है.
Brainbees Solutions यानी FirstCry का ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का घाटा ₹77 करोड़ से घटकर ₹30 करोड़ रह गया. रेवेन्यू 12% बढ़ा, जबकि EBITDA में 4.4 गुना की बढ़ोतरी हुई. EBITDA मार्जिन भी 1% से बढ़कर 3% पर पहुंच गया. घाटा कम होना बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जा सकता है.
Shringar House of Mangalsutra और Senco Gold दोनों ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं. Shringar House का रेवेन्यू दोगुना हुआ, जबकि PAT में 2.2 गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई. हालांकि EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट देखने को मिली.