&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY-SELL: आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए अनिल सिंघवी ने अपने नए स्टॉक सुझाव जारी किए हैं, जो कंपनियों के ताजा तिमाही नतीजों और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. उन्होंने बताया कि हालिया Q2 नतीजों से यह साफ है कि कुछ कंपनियों में दमदार प्रदर्शन दिखा है, जबकि कुछ में कमजोरी बनी हुई है. निवेशकों को इस समय चुनिंदा स्टॉक्स में पोजीशन बनानी चाहिए.
भारती एयरटेल के तिमाही नतीजे सभी पैमानों पर उम्मीद से बेहतर रहे हैं. कंपनी ने रेवेन्यू, मुनाफा और ऑपरेटिंग मार्जिन, तीनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है. मजबूत सब्सक्राइबर ग्रोथ और प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी पकड़ से कंपनी का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) भी ऊंचा रहा. अनिल सिंहवी का मानना है कि एयरटेल में अभी भी तेजी की गुंजाइश है. उन्होंने फ्यूचर ट्रेडिंग के लिए 2055 रुपये पर स्टॉपलॉस और 2100 व 2120 रुपये के लक्ष्य तय किए हैं.
पावर ग्रिड के नतीजे उम्मीदों से कमजोर रहे हैं. कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में दबाव देखने को मिला है, जबकि मार्जिन भी सिकुड़ा है. तिमाही के आंकड़े संकेत देते हैं कि फिलहाल कंपनी के लिए रिकवरी की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में अनिल सिंहवी ने इसमें शॉर्ट पोजिशन की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि 288 रुपये पर स्टॉपलॉस और 282, 279 तथा 275 रुपये के लक्ष्य रखे जा सकते हैं.
टाइटन के नतीजे बहुत खराब नहीं रहे. कंपनी ने तिमाही में राजस्व के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि मुनाफा अपेक्षा से थोड़ा कमजोर रहा. अनिल सिंघवी का मानना है कि कंपनी के मूलभूत फैक्टर मजबूत हैं और यह गिरावट खरीदारी का मौका हो सकता है.
हिताची एनर्जी के नतीजे मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना है. कंपनी के ऑर्डर इंफ्लो और रेवेन्यू में सुधार देखने को मिला है, पर बाजार ऊंचे स्तरों पर कुछ दवाब दिखा सकता है.
इन कंपनियों के नतीजे बेहद मजबूत आए हैं. रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों ही मोर्चों पर इन फर्मों ने बाजार को चौंकाया है.
स्विगी में भी अनिल सिंघवी ने खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज हाउस Bernstein ने स्टॉक पर Outperform रेटिंग बरकरार रखी है और 570 रुपये का टारगेट दिया है. कंपनी की ग्रोथ, ऑर्डर वॉल्यूम और डिलीवरी मार्जिन में सुधार से शेयर में तेजी की संभावना है.