इंट्राडे में कमाई के 4 मौके, Anil Singhvi ने बताए मुनाफे वाले Stocks

Stocks to BUY: इंट्राडे ट्रेड में कमाई के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने चार शेयरों में खरीदारी की राय दी है. खबरों और ब्रोकरेज की कवरेज के चलते इन स्टॉक्स में तेजी के आसार दिख रहे हैं.
इंट्राडे में कमाई के 4 मौके, Anil Singhvi ने बताए मुनाफे वाले Stocks

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर से मजबूती दिखाई दे रही है. बीते हफ्ते 4 सालों में सबसे बड़ा वीकली गेन रहा. आज सोमवार को भी बाजार में तेजी के संकेत हैं. इस बीच इंट्राडे ट्रेड में कमाई के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने चार शेयरों में खरीदारी की राय दी है. खबरों और ब्रोकरेज की कवरेज के चलते इन स्टॉक्स में तेजी के आसार दिख रहे हैं.

Buy Manappuram Fin Futures:

Manappuram Finance के फ्यूचर्स में खरीदारी करने की राय है. स्टॉपलॉस 230 पर रखें. टारगेट प्राइस 237, 240, 246 पर रखना है. स्टॉक बैन से बाहर निकला है. Bain Capital की डील की घोषणा के बाद स्टॉक बहुत तेजी से ऊपर चढ़ा है. पिछले 1 हफ्ते में शेयर 15% ऊपर चढ़ा है. ये हमारा New Year Pick भी था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy Shyam Metalics:

Shyam Metalics में खरीदारी की राय थी. स्टॉपलॉस 855 पर है. टारगेट प्राइस 888, 900 का है. चाइनीज एल्युमिनियम फॉयल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी जारी रहेगी, जोकि इस कंपनी के लिए पॉजिटिव है. UBS ने इसपर BUY की रेटिंग को मेंटेन रखते हुए 1175 का टारगेट प्राइस रखा है.

Buy NTPC Futures:

NTPC के फ्यूचर्स में खरीदारी की राय है. स्टॉपलॉस 343 पर रखें. टारगेट प्राइस 359, 365 पर रखें. गर्मी का सीजन आ चुका है. पावर डिमांड बढ़ेगी. इससे स्टॉक में तेजी दिख सकती है. Macquarie ने BUY की रेटिंग के साथ 475 का टारगेट दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Buy DLF Futures:

DLF फ्यूचर्स में खरीदारी करके चल सकते हैं. इसमें स्टॉपलॉस 690 पर लगाएं. टारगेट प्राइस 706, 716, 725 पर रखें. रेट सेंसिटि स्टॉक्स गिरते रेट सीनारियो में मजबूत दिख रहे हैं. Jeffries ने इसपर 1000 का टारगेट रखा है. वहीं, Morgan Stanley ने इसपर 910 का टारगेट प्राइस दिया है.