&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks of the Day: सोमवार को मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने सोमवार को जिन शेयरों पर नज़र रखने की सलाह दी है, उनमें दमदार तिमाही नतीजों की वजह से कुछ स्टॉक्स को खरीदने और कुछ को बेचने की सिफारिश की गई है. वो निवेशक जो मौजूदा बाजार रुझानों के बीच संभावनाओं वाले स्टॉक्स की तलाश में हैं, वो इसमें कॉल ले सकते हैं.
सबसे पहले बात करें जीनस पावर की. कंपनी ने तिमाही नतीजों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी का समेकित राजस्व साल-दर-साल दोगुना हो गया है, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) में 5 गुना उछाल देखा गया है. एबिटडा 3.8 गुना बढ़कर 21% के मजबूत मार्जिन के साथ आया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 12.2% था. इन बेहतरीन नतीजों के आधार पर अनिल सिंघवी ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. उन्होंने 390 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 400, 405 और 415 रुपये के लक्ष्यों का सुझाव दिया है.
एस्ट्राज़ेनेका ने भी चौतरफा मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी की समेकित आय में 25.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एबिटडा 74.9% बढ़ा है और मार्जिन 12.9% से बढ़कर 18% पर पहुंच गया है. शुद्ध मुनाफा 47.7% बढ़ा है, जो दर्शाता है कि कंपनी ने हर स्तर पर मजबूती दिखाई है. अनिल सिंघवी ने एस्ट्राज़ेनेका के लिए 7800 रुपये का स्टॉप लॉस देते हुए 8075, 8250 और 8400 रुपये के लक्ष्य बताए हैं.
अपोलो हॉस्पिटल्स ने चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया है. कंपनी की चौथी तिमाही में समेकित आय 13.1% बढ़कर 5592 करोड़ रुपये रही, जो बाजार अनुमानों के अनुरूप है. इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु में बड़े निवेश की योजना बनाई है. लगभग 944 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड वाला नया अस्पताल खोला जाएगा और इसके लिए ज़मीन भी खरीदी जाएगी. इसके अतिरिक्त, 285 करोड़ रुपये में 200 बेड वाला एक और अस्पताल खरीदा जाएगा. इन विस्तार योजनाओं के बीच अनिल सिंघवी ने अपोलो हॉस्पिटल्स के फ्यूचर्स में खरीद की राय दी है. स्टॉप लॉस 6850 रुपये जबकि लक्ष्य 7000, 7075 और 7150 रुपये तय किए गए हैं.
वहीं दूसरी ओर, टिटागढ़ के नतीजे उम्मीद से काफी कमजोर रहे हैं. कंपनी का राजस्व 4.5% घटा है, जबकि शुद्ध मुनाफा 18.4% नीचे आया है. एबिटडा में भी 15.3% की गिरावट दर्ज की गई है और मार्जिन 11.4% से गिरकर 10.1% पर आ गया है. इन निराशाजनक आंकड़ों के आधार पर सिंघवी ने टिटागढ़ के फ्यूचर्स को बेचने की सिफारिश की है, जिसमें 890 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 870, 860 और 850 रुपये के लक्ष्य दिए गए हैं.
आईनॉक्स विंड के नतीजे भले ही बेहद मजबूत रहे हों, लेकिन अनिल सिंघवी ने निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है. कंपनी की आय 141.6% और मुनाफा 301.5% बढ़ा है. यह अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक मुनाफा है, लेकिन इस प्रदर्शन को दोहराना कंपनी के लिए मुश्किल हो सकता है. सिंघवी का मानना है कि यदि इनॉक्स विंड में बड़ा गैप-अप ओपनिंग हो तो खरीद से बचें, क्योंकि ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना है.