Stocks to BUY: मुनाफे की रेस के लिए तैयार हैं ये 4 शेयर, Anil Singhvi ने दिया TGT और SL

Anil singhvi stocks of the day: इन स्टॉक्स में टेक्निकल मजबूती के साथ-साथ फंडामेंटल परफॉर्मेंस भी शानदार रही है, जिससे आने वाले दिनों में इनमें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना जताई जा रही है.
Stocks to BUY: मुनाफे की रेस के लिए तैयार हैं ये 4 शेयर, Anil Singhvi ने दिया TGT और SL

Anil singhvi stocks of the day: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तगड़े संकेतों के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने 4 शेयरों में खरीदारी की सलाह है. इनमें से कुछ ने चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाकर खुश किया है, तो कुछ पर ब्रोकरेज मेहरबान दिख रहे हैं. इन स्टॉक्स में टेक्निकल मजबूती के साथ-साथ फंडामेंटल परफॉर्मेंस भी शानदार रही है, जिससे आने वाले दिनों में इनमें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

Buy DLF Share Price

सबसे पहले बात करते हैं रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF की. अनिल सिंघवी का मानना है कि रियल एस्टेट शेयरों में फिलहाल मजबूती बनी हुई है और इसी ट्रेंड का फायदा उठाते हुए DLF को खरीदने की सलाह दी गई है. उन्होंने 760 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 780, 788 और 795 रुपये के टारगेट दिए हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली ने भी DLF की रेटिंग को ‘Equal Weight’ से बढ़ाकर ‘Overweight’ कर दिया है, हालांकि टारगेट प्राइस को 910 रुपये से घटाकर 900 रुपये किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy Avanti Feed

Avanti Feeds पर भी खरीदारी की राय है. कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी का राजस्व 7.9% बढ़ा है जबकि मुनाफे में 45.8% की तेज़ छलांग देखी गई है. EBITDA में भी 36.5% की मज़बूत बढ़त देखने को मिली है और मार्जिन 10.1% से बढ़कर 12.8% हो गया है. इन मजबूत आंकड़ों को देखते हुए 853 रुपये का स्टॉप लॉस और 870, 885 और 900 रुपये के लक्ष्य हैं.

Buy IFB Ind

IFB Industries पर भी अनिल सिंघवी की नज़र है. कंपनी ने चौथी तिमाही में सभी मोर्चों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कंपनी की आय 22.3% बढ़ी है और शुद्ध मुनाफा 57.3% की दर से उछला है. EBITDA में 31.3% की वृद्धि देखने को मिली है जबकि मार्जिन भी थोड़ा बढ़कर 4.6% पर पहुंचा है. इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने 1334 रुपये का स्टॉप लॉस और 1370, 1395 और 1410 रुपये के टारगेट दिए हैं.

Buy Nuvama Wealth

अंत में, अनिल सिंहवी ने Nuvama Wealth पर भी तेज़ी की सलाह दी है. कंपनी ने एक और तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. Q4 में कंपनी की आय में 30% की वृद्धि हुई है और मुनाफा 39% बढ़ा है. यह वृद्धि मुख्य रूप से कैपिटल मार्केट सेगमेंट के बेहतर प्रदर्शन की वजह से रही है. हालांकि वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में 21% की आय वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन लागत बढ़ने के कारण PBT थोड़ा दबाव में रहा. कंपनी का AUM और नेट फ्लो हेल्दी लेवल पर है, जिससे भविष्य में और मजबूती की उम्मीद है. इस शेयर के लिए 6850 रुपये का स्टॉप लॉस और 6990, 7050 और 7150 रुपये के लक्ष्य हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6