3 महीने में 38 से 56% तक दौड़ चुके हैं कैश मार्केट के ये 2 शेयर, अनिल सिंघवी ने दी BUY की सलाह

Stocks to BUY: इन दोनों कंपनियों के मार्जिन, प्रॉफिट और ग्रोथ तीनों ही मोर्चों पर मजबूती दिखती है. लेकिन हाल की तेजी को देखते हुए, अनिल सिंघवी की सलाह है कि निवेशक इन स्टॉक्स में स्मार्ट इंट्राडे मूव्स के लिए सीमित दायरे में ट्रेड करें और तय स्टॉपलॉस का सख्ती से पालन करें.
3 महीने में 38 से 56% तक दौड़ चुके हैं कैश मार्केट के ये 2 शेयर, अनिल सिंघवी ने दी BUY की सलाह

Stocks to BUY: सोमवार को कारोबारी सत्र में ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने दो ऐसे स्टॉक्स चुने हैं जो अपने तिमाही नतीजों से निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. दोनों कंपनियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है- चाहे राजस्व हो, मुनाफा हो या मार्जिन. हालांकि, हाल के महीनों में इनके शेयरों में तेज़ी भी रही है, इसलिए ट्रेडिंग में सतर्कता जरूरी है. आइए जानते हैं आज के स्टॉक्स ऑफ द डे और उनके ट्रिगर्स.

Buy Neuland Labs (Cash):

Stoploss 17,600 | Targets 18,000 – 18,100 – 18,300

फार्मा कंपनी Neuland Labs ने इस तिमाही में हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का राजस्व ₹514 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹311 करोड़ से 65.4% ज्यादा है. EBITDA में 150% की उछाल दर्ज हुई और यह ₹155.5 करोड़ तक पहुंच गया. EBITDA मार्जिन 20% से बढ़कर 30.2% पर आ गया, यानी 1023 बेसिस पॉइंट्स की सुधार. मुनाफा ₹32.84 करोड़ से बढ़कर ₹96.85 करोड़ हो गया, यानी करीब 195% की बढ़त.

कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और मार्जिन में सुधार इसे फोकस स्टॉक बनाते हैं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि शेयर पिछले तीन महीनों में 38% तक चढ़ चुका है. ऐसे में ट्रेडिंग पोजिशन हल्की रखनी चाहिए.

Buy Shaily Engineering (Cash):

Stoploss 2,440 | Targets 2,525 – 2,575 – 2,650

Shaily Engineering Plastics ने एक और तिमाही में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है. कंपनी का राजस्व 33.8% बढ़ा, जबकि मुनाफा 131% उछल गया. EBITDA में 98.3% की ग्रोथ दर्ज हुई और मार्जिन 20.9% से बढ़कर 31% तक पहुंच गया. कंपनी ने ऑटोमेशन और हाई-वैल्यू प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिए मजबूत ग्रोथ हासिल की है. नतीजों से संकेत मिलता है कि डिमांड और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों ट्रैक पर हैं. हालांकि, यह स्टॉक भी पिछले तीन महीनों में 56% चढ़ चुका है, इसलिए इंट्राडे के लिए टारगेट्स और स्टॉपलॉस का पालन बेहद जरूरी रहेगा.

दोनों स्टॉक्स के नतीजे असाधारण हैं. मार्जिन, प्रॉफिट और ग्रोथ तीनों ही मोर्चों पर मजबूती दिखती है. लेकिन हाल की तेजी को देखते हुए, अनिल सिंघवी की सलाह है कि निवेशक इन स्टॉक्स में स्मार्ट इंट्राडे मूव्स के लिए सीमित दायरे में ट्रेड करें और तय स्टॉपलॉस का सख्ती से पालन करें.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6