&format=webp&quality=medium)
लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में तेजी रही और बीते हफ्ते निफ्टी 0.7% मजबूत होकर 24176 पर बंद हुआ. (फाइल फोटो)
Anil Singhvi Stock Picks: GIFT NIFTY में -200 अंकों से अधिक गिरावट है जो आज हफ्ते के पहले सेशन में बाजार के लाल निशान में खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. इस गिरावट का कारण क्रूड में फिर से तेजी और अमेरिका और ईरान की बातचीत में तकरार है. इस वीकेंड प्रेसिडेंट ट्रंप चीन जा रहे हैं और उससे पहले ईरान और अमेरिका, दोनों ने एक दूसरे के प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं.
बाजार इस समय काफी वॉलेटाइल है और मैक्रो अनसर्टेनिटी पैदा हो रही है. इस बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट पर फोकस करना है. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) ने आज स्टॉक ऑफ द डे के तहत Physicswallah को पिक किया है. आइए इसके लिए टारगेट और स्टॉपलॉस डीटेल जानते हैं. अगर आप ट्रेडर्स हैं तो इस स्टॉक पर फोकस कर सकते हैं.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और BUY रेटिंग के साथ में 135 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज ने कहा कि FY26-30 के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 60% CAGR से बढ़ सकता है. कंपनी के लिए ऐड्रेसेबल मार्केट बहुत बड़ा है और एग्जीक्यूशन शानदार है.
बाजार के लिए इस समय सबसे बड़ा फैक्टर अमेरिका और ईरान के बीच सुलह को लेकर बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई चेन और इस दो फैक्टर्स के कारण क्रूड ऑयल प्राइस है. ऐसे में क्रूड ऑयल प्राइस मूवमेंट पर फोकस कर सकते हैं.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव है लेकिन सेंटिमेंट निगेटिव है. टेक्निकल आधार पर निफ्टी का सपोर्ट जोन 23900-24000 है और इसके नीचे 23775-23850 के जोन में मजबूत सपोर्ट है. 24125-24200 हायर जोन है और इसके ऊपर 24250-24350 के जोन में मजबूत बिकवाली आती है. ट्रेडर्स को इन लेवल्स पर फोकस करने की जरूरत है.