बाजार की सुस्ती में भी हो सकती है कमाई, अनिल सिंघवी के 4 शानदार पिक; रखें नजर और नोट करें डीटेल

Anil Singhvi Picks: बाजार में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है. इस माहौल में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने SELL स्ट्रैटेजी की मदद से कुछ स्टॉक्स को ट्रेडर्स के लिए पिक किया है. जानिए आज की मुनाफे वाली लिस्ट में किन स्टॉक्स के नाम हैं.
बाजार की सुस्ती में भी हो सकती है कमाई, अनिल सिंघवी के 4 शानदार पिक; रखें नजर और नोट करें डीटेल

गुरुवार को निफ्टी 175 अंक टूटकर 24202 पर खुला. (फाइल फोटो)

Anil Singhvi Picks: बाजार का सेंटिमेंट फिर से कमजोर हो गया है. गुरुवार को निफ्टी 175 अंक टूटकर 24202 पर खुला. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्राइसिस के कारण क्रूड ऑयल 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. इसके अलावा FIIs, DIIs दोनों ने बिकवाली शुरू करी दी है जो बड़ा निगेटिव है. इस कमजोर सेंटिमेंट वाले बाजार में जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने आज 4 स्टॉक्स को पिक किया है. अगर आप ट्रेडर्स हैं तो इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.

अनिल सिंघवी ने Havells, IndiGo और HPCL के शेयर में बिकवाली की सलाह दी है. वहीं, Tech Mahindra में खरीदारी की सलाह है. जानिए इन चारों स्टॉक्स के लिए मार्केट गुरु ने क्या टारगेट और स्टॉपलॉस बताए हैं. साथ ही इनके लिए ट्रिगर्स क्या हैं.

Anil Singhvi Picks Today

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टॉक का नामएक्शनस्टॉपलॉसटारगेटट्रिगर क्या है?
Havells FuturesSell₹1365₹1330, ₹1320, ₹1300नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं, कमजोर गाइडेंस और प्रॉफिट बुकिंग की संभावना.
Indigo FuturesSell₹4710₹4600, ₹4550, ₹4500क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल एयरलाइन के लिए चिंताजनक.
HPCL FuturesSell₹387₹380, ₹376, ₹370कच्चे तेल (Crude) के बढ़ते दाम मार्जिन पर दबाव डाल सकते हैं.
Tech Mahindra (Cash)BuySupport: ₹1450, ₹1415Higher: ₹1480, ₹1500अन्य IT शेयरों के मुकाबले बेहतर नतीजे, निचले स्तरों पर खरीदारी की सलाह.

अमेरिका-ईरान युद्ध पर क्या है अपडेट?

  • शुक्रवार से फिर शुरू हो सकती है ईरान से शांति वार्ता
  • FOX न्यूज के सवाल पर ट्रंप ने कहा 'वार्ता मुमकिन है़'
  • बिखरी हुई ईरानी सरकार कल नहीं कर सकी बात: ट्रंप
  • ईरान ने कहा, हॉर्मुज से US के हटने पर ही होगी बात
  • ह्वाइट हाउस ने कहा, ट्रंप हॉर्मुज की घेराबंदी से संतुष्ट

आज के लिए क्या हैं निगेटिव?

  • 15 दिन बाद कच्चा तेल $100 के ऊपर बंद
  • FIIs की बड़ी बिकवाली
  • DIIs ने भी खरीदारी से हाथ रोका
  • ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के संकेत
  • होर्मुज जल्द खुलने के आसार नहीं
  • लगातार कमजोर होता रुपया
  • Vix फिर से 50 DMA के ऊपर
  • डाओ फ्यूचर्स में बड़ी कमजोरी

आज के लिए क्या हैं पॉजिटिव?

  • ट्रंप ने कल से बातचीत शुरू होने के दिए संकेत
  • नैस्डैक, S&P ने बनाए नए रिकॉर्ड
  • जापान, कोरिया के बाजार भी Life High पर
  • मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अब तक कमजोरी के संकेत नहीं
  • सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर गैप-डाउन के बाद शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद

रिकवरी में निफ्टी के बड़े टारगेट क्या हैं?

  • युद्ध शुरू होने से पहले 27 फरवरी को 25178 पर बंद हुआ था निफ्टी
  • वहां से 2 अप्रैल तक 2996 पॉइंट गिरकर 22182 का Low बनाया
  • 10 अप्रैल को 24035 पर गिरावट की 2/3rd रिकवरी पूरी की
  • 21 अप्रैल को 24535 पर गिरावट की 3/4th रिकवरी पूरी की
  • अब अगला बड़ा टार्गेट युद्ध से पहले के लेवल 25178 के पास
  • 100 DMA 25083 और 200 DMA 25140 भी 25178 के लेवल के बेहद पास
  • निफ्टी में 24000-24150 रेंज मजबूत सपोर्ट
  • इस रेंज के नीचे ही होगा ट्रेंड में बदलाव

कहां है निफ्टी का सपोर्ट?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि अगर गिरावट बढ़ती है निफ्टी के लिए सपोर्ट 24100-24250 के जोन में है जबकि इसके नीचे आने पर 23900-24050 के जोन में मजबूत खरीदारी आती है. वहीं, रिकवरी आने पर 24350-24475 हायर जोन है जिसे पार करने के बाद 24500-24600 के जोन में प्रॉफिट बुकिंग का दबाव बढ़ता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6