Anil Singhvi Stock of the Day: ट्रेडर्स नोट करें TGT-SL डीटेल, मार्केट गुरु ने चुने ये 2 शेयर

Anil Singhvi Stock of the Day: पिछले 6 सेशन से लगातार बाजार में तेजी है लेकिन 25000 के ऊपर क्लोजिंग अभी तक नहीं मिला है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि तेजी आने पर 25150 का स्तर बाजार के लिए निर्णायक है. जानिए आज कमाई के लिए मार्केट गुरु ने Adani Ports और Tega Industries को क्यों पिक किया है और इनके लिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
Anil Singhvi Stock of the Day: ट्रेडर्स नोट करें TGT-SL डीटेल, मार्केट गुरु ने चुने ये 2 शेयर

Anil Singhvi Stock of the Day.

Anil Singhvi Stock of the Day: आज बाजार को लेकर निवेशकों की नजर दो बड़े पहलुओं पर रहेगी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लगातार 7वें दिन भी बाजार में तेजी बनी रहेगी. विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में भले ही 116 करोड़ की हल्की बिकवाली की हो, लेकिन नेट आधार पर 836 करोड़ की खरीदारी की है. घरेलू फंड्स की ओर से लगातार 12वें दिन 5004 करोड़ की मजबूत खरीदारी देखने को मिली है. इससे साफ है कि FIIs की बिकवाली का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि किसी बड़े ट्रिगर के बिना विदेशी निवेशकों से आक्रामक खरीदारी की उम्मीद अभी टलती दिख रही है और तब तक बाजार में केवल हल्की-फुल्की शॉर्टकवरिंग ही देखने को मिल सकती है.

25150 का स्तर बाजार के लिए निर्णायक

ट्रेडर्स के लिए निफ्टी का 25150 स्तर सबसे अहम माना जा रहा है. 21 अगस्त को निफ्टी ने इसी स्तर के आसपास इंट्राडे हाई 25153 और क्लोजिंग हाई 25083 बनाया था, जिसके बाद 29 अगस्त को इंडेक्स 24400 तक फिसला था. मौजूदा तेजी की दिशा यही लेवल तय करेगा क्योंकि इसके ऊपर मजबूत ब्रेकआउट मिलने पर अगले लक्ष्यों के तौर पर 25400 से 25600 की रेंज खुल सकती है. यही वजह है कि शॉर्ट टर्म ट्रेंड के लिए 25150 फिलहाल बाजार का निर्णायक स्तर है.

Anil Singhvi Stock of the Day Today

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज स्टॉक ऑफ द डे के तहत Adani Ports और Tega Industries को पिक किया है. जानिए मार्केट गुरु ने इन दोनों स्टॉक्स को किस आधार पर पिक किया है और क्या टारगेट-स्टॉपलॉस दिए गए हैं.

आज के बड़े सवाल?

  • क्या 7वें दिन भी बाजार में रहेगी तेजी?
  • लगातार छह दिनों से बाजार हरे निशान में.
  • घरेलू फंड्स की खरीदारी का मजबूत सहारा.

FIIs खरीदेंगे कब?

  • कैश मार्केट में ₹116 Cr की हल्की बिकवाली.
  • नेट आधार पर ₹836 Cr की खरीदारी.
  • घरेलू फंड्स ने लगातार 12वें दिन ₹5004 Cr की खरीदारी की.
  • बड़े ट्रिगर के बिना हल्की शॉर्टकवरिंग ही संभव

25150 क्यों है अहम लेवल?

  • 21 अगस्त को इंट्राडे हाई 25153 और क्लोजिंग 25083.
  • वहां से 24400 तक गिरावट आई थी.
  • नई तेजी का रास्ता 25150 के ऊपर ही खुलेगा.
  • ब्रेकआउट पर निफ्टी 25400-25600 तक जा सकता है.

Adani Ports Futures

Adani Ports Futures में खरीदारी की सलाह दी गई है. 1375 रुपए का स्टॉपलॉस रखा गया है जबकि Targets 1408 और 1425 रुपए के दिए गए हैं. टेक्निकल आधार पर reversal के संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस भी इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है. Macquarie ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग को मेंटेन किया है टारगेट 1650 रुपए से बढ़ाकर 1760 रुपए कर दिया है. वहीं Jefferies ने 1815 रुपए का टारगेट रखते हुए BUY रेटिंग को मेंटेन रखा है.

Tega Industries पर करें फोकस

मार्केट गुरु ने स्टॉक ऑफ द डे के तहत Tega Industries को भी पिक किया है. कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी डील की है और लगभग 13039 करोड़ रुपए में Molycop का अधिग्रहण किया है. मौजूदा समय में Tega का मार्केट कैप करीब 13840 करोड़ रुपए है. बड़े अधिग्रहण और फंडिंग जरूरतों के चलते शॉर्ट टर्म में दबाव दिख सकता है, लेकिन कंपनी के सफल अधिग्रहणों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लंबे समय में यह वैल्यु क्रिएशन साबित हो सकता है. फिलहाल इस स्टॉक के लिए कोई टारगेट या स्टॉपलॉस नहीं है. कल यह शेयर पौने एक फीसदी की गिरावट के साथ 2079 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4.5% की तेजी आई है. दो हफ्ते का रिटर्न करीब 13% है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6