&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks.
बाजार में इस समय जबरदस्त वोलैटिलिटी है. हर दिन और हर घंटे कुछ ना कुछ अपडेट आता है और बाजार उसपर अपना रिएक्शन देता है. इस उथल-पुथल वाले बाजार में स्टॉक और सेक्टर स्पेसिफिक एक्शन हाई है. ट्रेडर्स के लिए इन स्टॉक्स में कमाई का भी सुनहरा मौका बनता है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज SELL की मदद से दो स्टॉक्स को ट्रेडर्स के लिए पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस डीटेल है.
अनिल सिंघवी PICKS
ट्रिगर: गुरुवार को नाल्को का शेयर 6% की तेजी के साथ 396 रुपए पर बंद हुआ. मार्च महीने में अब तक 11.6% की तेजी आ चुकी है. ऐसे में अब इस स्टॉक में प्रॉफिट बुकिंग का समय आ गया है. इन लेवल्स पर सेलिंग आने की पर्याप्त संभावना दिख रही है.
ट्रिगर: 24 फरवरी को शेयर ने 1235 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फरवरी महीने में इस स्टॉक में 12% की तेजी दर्ज की गई. मार्च में अब तक तीन सेशन में यह -2.7% टूट चुका है. गुरुवार को तेजी होने के बावजूद शेयर लाल निशान में बंद हुआ था. ऐसे में अब इस स्टॉक में प्रॉफिट बुकिंग आ सकती है.
बता दें कि गुरुवार को निफ्टी 285 अंक मजबूत होकर 24765 पर बंद हुआ था लेकिन आज गिफ्टी निफ्टी में -150 अंकों की बड़ी गिरावट है जो गैप-डाउन के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. आइए मार्केट गुरु से पहले ये जानते हैं कि आज बाजार के लिए क्या पॉजिटिव और क्या निगेटिव है.
अनिल सिंघवी ने कहा कि निफ्टी के लिए 24300-24600 की रेंज रॉक बॉटम की तरह है. पिछले 9 महीनों में 9 बार इसी रेंज से रिकवरी आई है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 24475-24600 सपोर्ट जोन है और इसके नीचे 24300-24400 स्ट्रॉन्ग बाय जोन है. 24765-24865 हायर जोन है और इसके ऊपर 24975-25150 स्ट्रॉन्ग सेल जोन है.