नतीजों के बाद Astral और IOC पर क्या करें? Anil Singhvi ने बताए आज के दमदार और कमजोर शेयर

आज के ट्रेड में Astral और IOC Futures पर खास नजर रहेगी, जबकि कैश मार्केट में GE Vernova T&D, Monte Carlo और Bazaar Style Retail में एक्शन देखने को मिल सकता है.
नतीजों के बाद Astral और IOC पर क्या करें? Anil Singhvi ने बताए आज के दमदार और कमजोर शेयर

नतीजों के बाद आज बाजार में इन शेयरों में मिल सकता है कमाई का मौका. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Zee Business)

तिमाही नतीजों के बाद बाजार में कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे शेयर चुने हैं जहां नतीजों के बाद आज खास नजर रखने की सलाह दी गई है. कुछ कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे तो कुछ में ऑपरेशनल मजबूती के बावजूद दबाव दिखा.

आज के ट्रेड में Astral और IOC Futures पर खास नजर रहेगी, जबकि कैश मार्केट में GE Vernova T&D, Monte Carlo और Bazaar Style Retail में एक्शन देखने को मिल सकता है.

Astral Futures: नतीजे मिले-जुले, लेकिन ऑपरेशनल प्रदर्शन बेहतर

Astral Limited के नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 24.3% बढ़ा और मुनाफा करीब 19% बढ़ा, लेकिन बाजार की उम्मीदें इससे ज्यादा थीं.

हालांकि ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा. Adjusted EBITDA में 27% की बढ़ोतरी हुई और मार्जिन बढ़कर 18.4% पहुंच गया, जो पिछले साल 17.9% था. कंपनी ने प्लंबिंग बिजनेस में 24.2% की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ भी दर्ज की.

मार्केट स्ट्रैटेजी के मुताबिक Astral Futures में 1510 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की तरफ 1590 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा.

LIVE TV:

IOC Futures: उम्मीद से बेहतर नतीजे, तेल कीमतों में बढ़ोतरी भी पॉजिटिव

Indian Oil Corporation के नतीजे बाजार अनुमान से थोड़ा बेहतर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 2% बढ़ा, हालांकि मुनाफे में 6% की गिरावट आई.

EBITDA में करीब 1% की कमजोरी रही और मार्जिन 10% रहा, जो पिछले साल 10.2% था. कंपनी ने इस तिमाही में 1888 करोड़ रुपये का impairment भी रिकॉर्ड किया.

हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को कंपनी के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है. इससे आगे मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है.

IOC Futures में 128 का स्तर अहम सपोर्ट माना गया है, जबकि ऊपर की तरफ 138 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा.

GE Vernova T&D: दमदार नतीजों के बाद खरीदारी की सलाह

GE Vernova T&D India के नतीजे बेहद मजबूत रहे. कंपनी का रेवेन्यू 42% बढ़ा, जबकि मुनाफे में करीब 89% की बड़ी छलांग देखने को मिली.

EBITDA में 76.6% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और मार्जिन 21.9% से बढ़कर 27.1% पहुंच गया. यानी कंपनी ने हर बड़े ऑपरेशनल पैरामीटर पर मजबूत प्रदर्शन किया.

Anil Singhvi ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है. कैश मार्केट में 4350 का स्टॉपलॉस रखते हुए 4500, 4540 और 4590 के लक्ष्य दिए गए हैं.

Monte Carlo: ऑपरेशनल प्रदर्शन ने किया प्रभावित

Monte Carlo Fashions के नतीजे भी मजबूत रहे. कंपनी का रेवेन्यू 36.1% बढ़ा.

सबसे बड़ी बात यह रही कि EBITDA करीब 4.3 गुना बढ़ा और मार्जिन 2.8% से बढ़कर 9.2% पहुंच गया. कंपनी घाटे से निकलकर 5 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Bazaar Style Retail: मजबूत बिक्री, लेकिन मार्जिन दबाव में

Baazar Style Retail के नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी का रेवेन्यू करीब 35% बढ़ा, जो मजबूत मांग का संकेत देता है.

हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 10.3% रह गया, जो पिछले साल 11.5% था. कंपनी को exceptional loss की वजह से 26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल 6 करोड़ रुपये का नुकसान था. यानी बिजनेस ग्रोथ अच्छी है, लेकिन लागत दबाव और कमजोर मार्जिन चिंता का कारण बने हुए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6