&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Result Review.
बाजार का जोश हाई है और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आज मंथली एक्सपायरी की दिन निफ्टी 26000 के पार सस्टेन करता है या नहीं. अमेरिकी बाजार इस समय लाइफ हाई पर है. कल फेडरल रिजर्व की तरफ से रेट कट का ऐलान हो सकता है. FIIs की तरफ से शॉर्ट कवरिंग की शुरुआत होती दिख रही है. Q2 का रिजल्ट सीजन भी जारी है. इन तमाम फैक्टर्स के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज 7 स्टॉक्स को Result Review के तौर पर पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शानदार ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी के अच्छे नतीजे पहले से काफी हद तक शेयर में प्राइस हो चुके हैं. स्टॉक में बीते दिन 3% की तेजी आई, और एक महीने में 7% ऊपर गया है. अब आगे हल्का अपसाइड ही दिख रहा है. सपोर्ट लेवल 151 रुपए है, जबकि ऊपर के स्तर 158 और 160 रुपए तय किए गए हैं.
सोनाए बीएलडब्ल्यू के ताज़ा नतीजे जबरदस्त रहे हैं. एक महीने में शेयर में 19% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है, फिर भी थोड़ी और तेजी की संभावना बनी हुई है. ट्रेडिंग के लिए स्टॉपलॉस 474 रुपए पर रखें, जबकि टारगेट 489, 493 और 498 रुपए दिए गए हैं.
मझगांव डॉक ने इस बार बेमिसाल ऑपरेशनल प्रदर्शन दिया है. कंपनी के तगड़े नतीजे भी सामने आए हैं. ट्रेड में स्टॉपलॉस 2795 रुपए पर रखें, जबकि टारगेट 2835, 2860 और 2890 रुपए के दिए गए हैं.
इंडस टावर ने अनुमान से बेहतर परिणाम दिए हैं. ऑपरेशनल प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है. कंपनी को वोडाफोन आइडिया से जुड़ी खबरों से भी सपोर्ट मिला है. पिछले दिन स्टॉक में 3% की तेजी देखी गई. इस फ्यूचर्स ट्रेड के लिए स्टॉपलॉस 368 रुपए दिया गया है, जबकि टारगेट 376, 379 और 381 रुपए पर रखें.
पीएनबी हाउसिंग के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं, लेकिन इसमें स्लिपेज बढ़ा है. प्रबंधन नियुक्ति को लेकर कोई नई घोषणा नहीं हुई. शेयर ने पांच दिन में 6% की तेजी पकड़ी है, लेकिन अब ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना है.
केफिन टेक ने मजबूत प्रदर्शन किया है. म्यूचुअल फंड से अच्छी यील्ड मिली है और EBITDA में 4% की बढ़त दर्ज की गई है. स्टॉक के लिए स्टॉपलॉस 1155 रुपए पर रखें, जबकि टारगेट 1177, 1190 और 1200 रुपए के हैं.
अडानी एनर्जी के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. भारी बारिश के चलते थोड़ी कमजोरी देखी गई, लेकिन कंपनी का बड़ा कैपेक्स आगे है. नतीजों पर सेलिंग न करें. होल्ड की सलाह दी जाती है.