बुधवार को BPCL, इंडियन ऑयल और M&M में मिल सकता है मौका; अनिल सिंघवी ने कमाई के लिए चुना

बुधवार के सेशन में अनिल सिंघवी ने ट्रेडर्स के लिए 3 स्टॉक्स को पिक किया है. आइए तीनों स्टॉक्स के नाम और टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल जानते हैं. साइकोलॉजिकल लिहाज से निफ्टी के लिए 24000 का स्तर महत्वपूर्ण है और देखना होगा कि निफ्टी आज इसे पार करता है या नहीं.
बुधवार को BPCL,  इंडियन ऑयल और M&M में मिल सकता है मौका; अनिल सिंघवी ने कमाई के लिए चुना

2 सेशन से लगातार निफ्टी 24000 के पार इंट्राडे में जा रहा है लेकिन क्लोजिंग नीचे हो रही है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Anil Singhvi Picks: भारतीय बाजार में इस समय सुस्ती छाई हुई है. बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन है. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने बुधवार के सेशन में कमाई के लिए BPCL, इंडियन ऑयल और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पिक किया है. आइए इन तीनों स्टॉक्स के लिए टारगेट और स्टॉपलॉस समेत पूरी डीटेल जानते हैं.

ट्रिगर्स की बात करें तो विदेशी निवेशकों का एक्शन कम हुआ है और DII ने भी खरीदना कम किया है. क्रूड 80 डॉलर के नीचे आ गया है. ईरान-अमेरिका के बीच डील हो गई है और निफ्टी 24000 के करीब पहुंच गया है जो रुकावट की रेंज है. मंगलवार को निफ्टी 135 अंक मजबूत होकर 23989 पर बंद हुआ था.

आइए एक-एक कर तीनों स्टॉक्स के लिए ट्रेडिंग डीटेल्स जानते हैं.

BPCL Share Price Target

पैरामीटरडिटेल्स
शेयर का नामBPCL Futures
रेटिंगBuy
पहला टारगेट₹318
दूसरा टारगेट₹323
तीसरा टारगेट₹330
स्टॉपलॉस₹308

ट्रिगर
क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे आ गया है जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए बड़ी राहत है. इससे OMC का मार्जिन रियलाइजेशन बेहतर होगा. वर्तमान में पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपए और डीजल पर 5 रुपए का मार्जिन मिल रहा है.

Indian Oil Share Price Target

पैरामीटरडिटेल्स
शेयर का नामIOC Futures
रेटिंगBuy
पहला टारगेट₹148
दूसरा टारगेट₹151
तीसरा टारगेट₹154
स्टॉपलॉस₹142

ट्रिगर
क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे आ गया है जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए बड़ी राहत है. ऐसे में इंडियन ऑयल में कमाई का मौका है.

Mahindra Mahindra Share Price Target

पैरामीटरडिटेल्स
शेयर का नामM&M Futures
रेटिंगBuy
पहला टारगेट₹3215
दूसरा टारगेट₹3255
तीसरा टारगेट₹3290
स्टॉपलॉस₹3100

ट्रिगर
ईरान युद्ध समाप्त होने की खबर से ऑटो स्टॉक्स फिर से एक्शन में नजर आ रहे हैं.

बाजार के लिए क्या है पॉजिटिव?

  • 19 जून को डील होने की पूरी उम्मीद
  • कच्चा तेल $80 के नीचे
  • डाओ ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड
  • रुपए में शानदार रिकवरी जारी
  • VIX ने दिए बाजार में मजबूती के संकेत

बाजार में क्या है सुस्ती की वजह?

  • FIIs की खरीदारी, बिकवाली का एक्शन हुआ कम
  • घरेलू फंड्स भी धीमे पड़ते हुए
  • निफ्टी 24000-24250 की रुकावट रेंज के पास
  • बैंक निफ्टी भी 57600-57800 रुकावट रेंज के पास
  • इतनी बड़ी खबर के बावजूद दो दिनों से बाजार शांत


बाजार में कैसे बनेगा पैसा?

  • सुस्त और सीमित दायरे के बाजार में इंडेक्स ट्रेडिंग है मुश्किल
  • 19 जून तक Bias positive, सपोर्ट लेवल पर खरीदें
  • अब Sector और Stock Specific एक्शन पर करें ज्यादा फोकस
  • क्रूड से फायदे वाली थीम रहेगी अब भी मजबूत
  • ऑटो, बैंक, NBFC, OMC रहेंगे मजबूत
  • युद्ध के बाद ज्यादा पिटे हुए शेयरों में रहेगी शॉर्ट कवरिंग और खरीदारी
  • निफ्टी, बैंक निफ्टी दोनों में बड़े लेवल के ब्रेकआउट का करें इंतजार
  • ब्रेकआउट होते ही मिड-स्मॉलकैप शेयरों में होगी तगड़ी तेजी

निफ्टी के लिए क्या हैं इंपोर्टेंट लेवल्स?

अनिल सिंघवी ने कहा कि इस समय बाजार का सेंटिमेंट पॉजिटिव और ट्रेंड न्यूट्रल है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 23815-23915 सपोर्ट जोन है जबकि इसके नीचे 23650-23775 के जोन में मजबूत खरीदारी आती है. वहीं, 24050-24125 हायर जोन है और इसके पार निकलने पर 24175-24300 के जोन में प्रॉफिट बुकिंग हावी होती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6