&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Diwali Stocks: Axis Bank ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी किए, जो मिक्स्ड लेकिन उम्मीद से बेहतर रहे. वहीं, Zee Business के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने इस बैंक को दिवाली के लिए दमदार निवेश विकल्प बताया है. उन्होंने स्टॉक के लिए ₹1400 और ₹1500 के टारगेट दिए हैं, जबकि मौजूदा भाव करीब ₹1170 है.
Axis Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹13,744 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर करीब 2% की बढ़त है और बाजार अनुमान ₹13,170 करोड़ से बेहतर है. हालांकि, शुद्ध मुनाफा (PAT) घटकर ₹5,090 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹6,918 करोड़ था — यानी 26.4% की गिरावट, मुख्यतः वन-टाइम प्रोविजनिंग के कारण. प्रोविजनिंग ₹3,547 करोड़, जो सालाना आधार पर 61% बढ़ी.
बैंक ने लगभग ₹1,231 करोड़ की एकमुश्त प्रोविजनिंग की, जो RBI की इंस्पेक्शन और दो बंद किए गए कृषि ऋण वेरिएंट्स से जुड़ी थी. ग्रॉस NPA (GNPA) घटकर 1.46% और नेट NPA (NNPA) घटकर 0.44% रहा, यानी असेट क्वॉलिटी सुधरी है. NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) 3.73% रहा, जो पिछले क्वार्टर के 3.99% से थोड़ा कम है.
बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में लोन और डिपॉज़िट दोनों में लो-डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई. साथ ही स्लिपेजेस ₹5696 करोड़ रहे, जो पिछले क्वार्टर के ₹8200 करोड़ से काफी कम हैं, यानी क्रेडिट कॉस्ट कंट्रोल में सुधार हो रहा है.
Axis Bank का कहना है कि आने वाले 3-5 साल में बैंक की एडवांस ग्रोथ इंडस्ट्री से 300 बेसिस पॉइंट्स तेज़ रहने की संभावना है. कंपनी ने बताया कि कॉर्पोरेट लोन पोर्टफोलियो बैंक की ग्रोथ का मुख्य इंजन बना रहेगा.
कई ब्रोकरेज हाउस ने भी Axis Bank पर अपनी रेटिंग मजबूत रखी है. HSBC ने Axis Bank पर “Buy” रेटिंग दोहराई और टारगेट ₹1340 से बढ़ाकर ₹1460 कर दिया है. ब्रोकरेज फर्मों ने FY26-28 की EPS अनुमान में 2.7-5.3% तक की बढ़ोतरी की है, यह मानते हुए कि बैंक की ग्रोथ और क्रेडिट कॉस्ट में सुधार जारी रहेगा.
अनिल सिंघवी का कहना है कि Axis Bank ने कई तिमाहियों के बाद मज़बूत प्रदर्शन किया है. बैंक की एसेट क्वालिटी और स्लिपेजेस दोनों में सुधार दिख रहा है, जो निवेशकों के लिए भरोसेमंद संकेत है. उनके मुताबिक, “Q3 में बैंक के नतीजे और बेहतर रहेंगे क्योंकि GST कलेक्शन और ब्याज दरों में संभावित कटौती का फायदा मिलेगा. मौजूदा वैल्युएशन 1.4x प्राइस-टू-बुक (FY27 के आधार पर) पर है, जो लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए आकर्षक है.”
कैसे करें निवेश?
इसमें 1 साल के लिए ₹1400-₹1500 के टारगेट के लिए निवेश करने की सलाह है. स्टॉक में एसेट क्वालिटी में सुधार, वैल्युएशन आकर्षक, और कॉर्पोरेट लोन ग्रोथ मजबूत जैसे ट्रिगर्स के चलते अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, Axis Bank के Q2 नतीजों ने दिखाया है कि बैंक धीरे-धीरे प्रॉफिटेबिलिटी और क्वालिटी दोनों मोर्चों पर संतुलन बना रहा है. अनिल सिंघवी की राय में यह स्टॉक दिवाली पर पोर्टफोलियो में स्टेबल और ग्रोथ-ड्रिवन बैंकिंग पिक के तौर पर जोड़ा जा सकता है.